सस्ते Shoes के लिए न करें किसी सेल का इंतजार, मेट्रो पकड़ पहुंच जाएं Delhi की इन दस मार्केट्स में
Cheapest Shoes Market Delhi :लोगों को सस्ते जूते लेने के लिए सेल का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में दस ऐसे बाजार हैं जहां आपको सस्ते और टिकाऊ जूते मिलेंगे। इन बाजारों में आप मेट्रो के आरामदायक सफर से पहुंच सकते हैं। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से.

MY Job Alarm : (Delhi Shoes Markets) दिल्ल के सस्ते बाजारों में आपको जूते चप्पल खरीदने हैं तो आपको इन मार्केट्स का एड्रेस नोट कर लेना चाहिए, जो आज हम आपको खबर में बताने जा रहे हैं। दिल्ली के इन बाजरों में आप बेहद कम दामों पर सस्ते और अच्छे जूते अपने पैरों में पहन सकते हैं। ब्रेंडेड शूज भी आपको काफी सस्ते मिल जाएंगे।
जनपथ बाजार (Janpath Market)
जनपथ बाजार (Janpath Market) में आपको पुरुषों और महिलाओं के लिए जूते-चप्पलों की बहुत सारी वैरायटी मिलेंगी। यह बाजार सेंट्रल दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास स्थित है। इतने सस्ते जूते चप्पल आपको मिलेंगे कि आपने सोचा नहीं होगा। दिल्ली के इस बाजार में आपको 100 रुपये से जूते और चप्पल मिलने शुरू हो जाएंगे। हालांकि आपको यहां वीक डेज में ही जाना होगा, क्योंकि रविवार को बाजार बंद भी मिल सकता है।
करोल बाग (Karol Bagh)
सस्ती शॉपिंग के लिए करोल बाग (Karol Bagh) फेमस है। आपको इधर दिल्ली के सस्ते कपड़ों के साथ साथ, सस्ते जूते, चप्पल, बेल्ट आदि मिल जाएंगे। यहां पर बहुत सारे हॉलसेल कारोबारी भी हैं। यहां पुरुषों और महिलाओं के लिए रेगुलर से लेकर वेडिंग फुटवियर मिल जाएंगे। 150 रुपये से जूते मिलने शुरू हो जाते हैं। सोमवार को यह बाजार ऑफ रहता है। यहां पर आपको अपने दोस्तों के साथ भी शॉपिंग करनी चाहिए।
चोर बाजार (Chor Bajar)
दिल्ली के चोर बाजार के जूते और चप्पल बहुत बिकते हैं। इस मार्केट में आपका लक भी काम करता है, आपको बहुत सस्ते में बड़े ब्रेंड के जूते भी मिल सकते हैं। दिल्ली का यह बाजार रविवार के दिन सुबह 6 बजे से लेकर रात 8 बजे तक चलती है।
पालिका बाजार (Palika Bajar)
पालिका बाजार (Palika Bajar) में आपको जूते, चप्पल, कपड़े, बैग आदि सामान मिल जाएगा। यहां आपको काफी किफायती दामों पर सस्ता सामान मिलेगा। हालांकि आपको इसके लिए मोलभाव जरूर करना पड़ेगा। यहां आपको 200-300 रुपये में चीज मिल जाएगी।
चांदनी चौक (Chandni Chowk)
दिल्ली का चांदनी चौक, बल्लीमारान मार्केट भी सस्ते सामानों के लिए जाना जाता है। यहां पुरुषों के जूते और महिलाओं की सैंडल मिलते हैं। रोजाना सुबह 9:30 बजे से रात के 8 बजे तक बाजार खुला रहता है। 300 रुपये से जूते मिलने शुरू हो जाते हैं।
पहाडगंज मार्केट (Paharganj Market)
दिल्ली की पहाड़गंज मार्केट (Paharganj Market) को भी जूते-चप्पलों की मार्केट माना जाता है। सोमवार को यह बंद रहता है। अन्य बाजार सुबह 11 बजे से रात के 9 बजे तक खुलता है। यहां पर 450 रुपये से जूते और चप्पलों का रेट शुरू होता है।
सिविल लाइंस, मॉनेस्ट्री मार्केट
दिल्ली में सिविल लाइंस, मॉनेस्ट्री मार्केट (Civil Lines, Monastery Market) में जूतों के अच्छे डिजाइन और वैरायटी मिलती है। इस मार्केट में अधिकतर पुरुषों के जूते मिलेंगे। मंगलवार को यह बाजार बंद रहता है। बाकी दिन यह 9 बजे से रात के 9 बजे तक खुलता है। 500 के जूते बढ़िया मिल जाते हैं।
मजनूं का टीला (Majnu ka Tila)
दिल्ली में मजनूं का टीला (Majnu ka Tila Market) के पास बनीं दुकानें काफी फेमस है। जहां पर फर्स्ट कॉपी और चाइनीज जूते मिलते हैं। इधर आपको सभी ब्रांड और कंपनी के फर्स्ट कॉपी जूते मिलते हैं। 700 रुपये में आप अच्छी क्वालिटी के जूते ले सकते हैं।
राजौरी गार्डन (Rajouri Garden)
दिल्ली में पॉश इलाकों में राजौरी गार्डन का नाम आता है। यहां के फुटवियर (Rajouri Garden Market) महंगे हैं, लेकिन क्वालिटी और स्टाइल के मामले में नंबर वन हैं। यहां काफी अच्छी वैरायटी के जूते-चप्पल मिलते हैं। बुधवार को बाजार नहीं खुलता। 900 रुपये से शूज मिलने शुरू हो जाते हैं।
महिपालपुर (Mahipalpur)
दिल्ली के महिपालपुर में नामी ब्रेंड्स के कपड़े मिलते हैं। आपको इस बाजार में फुल स्टोक मिलेगा। इधर आधे दामों पर ब्रांड के जूते मिल जाते हैं। एडिडास, नाइकि, वुडलैंड, प्यूमा और रीबॉक जैसे बड़े ब्रांड के पूरा वीक खुले रहते हैं।