My job alarm

Rajasthan Gold Price : महंगा होने के बाद सोना में आई बड़ी गिरावट, जानिये 10 ग्राम का ताजा रेट

Gold Silver Price : सोने की कीमतों में पिछली काफी दिनों से जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा था, लेकिन अब अचानक जयपुर के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट आई है। अगर आप सोने की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए सही मौका हो सकता है। चलिए जानते हैं कितना सस्ता हुआ सोना।

 | 
Rajasthan Gold Price : महंगा होने के बाद सोना में आई बड़ी गिरावट, जानिये 10 ग्राम का ताजा रेट

MY Job Alarm : (Gold rate today)। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद अब गिरावट आई है। ‌ पिछले दो दिनों से लगातार सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमतों (Gold Rate Down) में आई इस गिरावट से खरीदारों को राहत मिली है। त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है और ऐसे में अगर आप गहनों खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां मौका आपके लिए सही साबित हो सकता है।

उच्चतम स्तार पर सोना चांदी -

सर्राफा व्यापारी पूरणमल सोनी ने बताया है कि इस सीजन में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Today) में काफी समय से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस कारण अब दोनों धातुओं के भाव अपने उच्चतम स्तर पर है। सर्राफा व्यापारी ने बताया है कि इन दोनों चांदी के मुकाबले सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज सोने और चांदी के भाव (sone chandi ka taja bhav) के ताजा अपडेट जारी किए हैं आज यानी 19 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव आया है

सोने चांदी का लेटेस्ट प्राइस -

जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोने और चांदी की कीमतों (gold silver latest rate) में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को शुद्ध सोने के रेट में ₹600 की गिरावट के बाद आज शुक्रवार को फिर इसमें ₹700 की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में अब इसके भाव 1,12,200 प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। इसके अलावा जेवराती सोने की कीमत (Gold Jewellery Rate) में भी आज कमी देखने को मिली है यह ₹700 घटकर अब 1,04,600 प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। चांदी की कीमतों (Silver Rate) की बात करें तो यह अपने उच्चतम स्तर पर है। गुरुवार को इसमें ₹2700 की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं आज शुक्रवार को चांदी में ₹700 की कमी आई है और अब इसके रेट एक लाख 1,29,300 प्रति किलोग्राम हो गए हैं।


इस वजह से सस्ता हुआ सोना चांदी -

सर्राफा व्यापारी पूरणमल सोनी ने बताया है कि डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती और विदेशी निवेश द्वारा कीमती धातुओं में बिकवाली बढ़ाने की वजह से सोने और चांदी की कीमतें (Silver rate) गिरी है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक आंकड़ों में सुधार होने की वजह से भी सोने और चांदी की कीमतों में सुधार हुआ है।


आने वाले समय में कहां जाएगी सोने की कीमतें?

जयपुर सर्राफा परिपूर्ण में सोने का कहना है कि आगे आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतों (gold rate hike) में उतार चढ़ाव का जारी रहेगा। अगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक दरों में कटौती नहीं करता है तो कीमती धातुओं पर इसका बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है और अब घरेलू बाजार में आभूषणों की मांग बढ़ने लगी है। इससे आने वाले समय में सोने व चांदी की कीमतें सातवें आसमान पर जा सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now