My job alarm

UP Gold Rate Today : सोने ने तोड़े रिकॉर्ड, इतनी हो गई 10 ग्राम सोने की कीमत

Gold Latest Rate : सोने की कीमतों में पिछले काफी दिनों से जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। साल 2025 में सोने ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। 75000 मिलने वाला सोना अब 1,00,000 से भी ऊपर जा पहुंचा है। आज फिर सोने के भाव (Sone ka Bhav) में तेजी आई है। चलिए जानते हैं 22 और18 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव।

 | 
UP Gold Rate Today : सोने ने तोड़े रिकॉर्ड, इतनी हो गई 10 ग्राम सोने की कीमत

MY Job Alarm :  (UP Gold Rate)। सोने के भाव काफी दिनों से लगातार महंगे होते जा रहे हैं। सोने के भाव इस समय हाई लेवल पर चल रहे हैं। साल 2025 में सोना इतना ज्यादा महंगा हुआ है कि आज आम आदमी के लिए 10 ग्राम सोना (Gold Rate Hike) खरीदना भी मुश्किल हो गया है। अब त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है और ऐसे में अगर आप खरीदने की योजना बना रही है तो बाजार जाने से पहले आपको लेटेस्ट रेट जरूर जान लेनी चाहिए।

 
सोने का लेटेस्ट रेट -

आज यानी 21 सितंबर 2025 को सराफा बाजार खुलने के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश में सोने की कीमतें हाई लेवल पर चल रही हैं। यूपी (up Sona Bhav) के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 21 सितंबर 2025 को सराफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का रेट (24 carat gold rate) 1,12,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस तरह से सोने के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है और कुछ ही दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है तो ऐसे में इसकी मांग बढ़ेगी और आने वाले दिनों में रेट और भी ज्यादा बढ़ सकते हैं।

18 और 22 कैरेट सोने का भाव -

आज 18 और 22 कैरेट सोना महंगा हुआ है। 22 कैरेट सोने का रेट (22 carat gold rate) 1,02,950 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 18 कैरेट सोना 84,260 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। चांदी की कीमतों की बात करें तो इसमें रिकॉर्ड तोड़ तेजी आई है। अब चांदी महंगी (Silver Rate Hike) होकर 1,35,000 प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है।


एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले दिनों जिस तरह सोने की कीमतों (Gold Latest Rate) में गिरावट देखने को मिल रही थी। अनुमान लगाया जा रहा था कि जल्द ही सोना 95,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो जाएगा। लेकिन, अब एक बार फिर से सोने की कीमतों (Gold Price) ने रफ्तार पकड़ ली है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now