My job alarm

UP के ये 5 शहर होंगे हाईटेक, लोगों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

UP - एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश ने 2047 तक विकसित राज्य बनने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इसके लिए राज्य के शहरों को विश्वस्तरीय शहरों के रूप में विकसित किया जाएगा। नियोजन विभाग सभी विभागों के साथ मिलकर इस लक्ष्य पर काम कर रहा है... आइए नीचे खबर में जान लेते है इससे जुड़ी पूरी डिटेल-

 | 
UP के ये 5 शहर होंगे हाईटेक, लोगों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

MY Job Alarm : (UP News) उत्तर प्रदेश ने 2047 तक विकसित राज्य बनने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इसके लिए राज्य के शहरों को विश्वस्तरीय शहरों के रूप में विकसित किया जाएगा। नियोजन विभाग सभी विभागों के साथ मिलकर इस लक्ष्य पर काम कर रहा है। इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। यह पहल राज्य के समग्र विकास और आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


साथ ही ईज ऑफ लिविंग (Ease Of Living) को बेहतर बनाने के लिए पांच शहरों को विश्वस्तरीय शहरों के रूप में विकसित किया जाएगा। इन शहरों को सभी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। साथ ही हर शहर को विश्वस्तरीय पहचान भी दिलाई जाएगी। इन शहरों में लखनऊ और कानपुर को एआई सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।

शहरीकरण के स्तर पर लाने का लक्ष्य-


2030 तक, विकसित उत्तर प्रदेश बनाने के लिए शहरीकरण को 35% तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत, राज्य में तीन क्षेत्रीय आर्थिक ज़ोन स्थापित किए जाएंगे। इनमें से दो ज़ोन, वाराणसी और विंध्य के लिए, जल्द ही क्षेत्रीय योजनाएं (रीजनल प्लान) लागू की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य, सुनियोजित शहरी विकास और आर्थिक प्रगति के माध्यम से पूरे प्रदेश का संतुलित विकास सुनिश्चित करना है।


एक्सप्रेसवे से हर शहर को जोड़ने का लक्ष्य-

विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य के तहत, राज्य सरकार हर जिले को एक्सप्रेस-वे से जोड़कर बेहतर कनेक्टिविटी देना चाहती है। हर जिले में कम से कम एक इंडस्ट्रियल नोड (industrial node) स्थापित करने की भी योजना है, जो इन एक्सप्रेस-वे से जुड़े होंगे। वर्तमान में, उत्तर प्रदेश के पास देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे नेटवर्क है, और जल्द ही मेरठ और प्रयागराज (Meerut and Prayagraj) को जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे भी चालू हो जाएगा। ये परियोजनाएं राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास को गति देंगी।


विकसित यूपी 2047 के विजन डॉक्युमेंट (document) के तहत उत्तर प्रदेश का फॉरेस्ट कवर भी बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश में कुल 10 प्रतिशत ट्री कवर एरिया है, जिसे 2030 तक बढ़ाकर 13 से 14 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है।
 


इन सुविधाओं पर होगा विशेष जोर-


स्वच्छ पेयजल और 24 घंटे बिजली
पक्के मकान और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन
मेट्रो और लाइट मेट्रो सुविधाएं
पांच अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्मार्ट शहर जो वैश्विक शहरों से प्रतिस्पर्धा करेंगे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now