My job alarm

देश के 10 सबसे अमीर राज्यों की लिस्ट हुई जारी, इस नंबर आता है Uttar Pradesh

Top 10 Richest States :  बीते कुछ समय में सरकार देश के विकास के लिए कई नए कदम उठा रही है और विकास की गति को तेज कर रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब हाल ही में देश के 10 सबसे ज्यादा अमीर राज्यों की लिस्ट (Richest States List) जारी की गई है। ऐसे में आईए खबर के माध्यम से जानते हैं कि इस लिस्ट में यूपी दिल्ली और अन्य राज्य किस नंबर पर आते हैं।

 | 
देश के 10 सबसे अमीर राज्यों की लिस्ट हुई जारी, इस नंबर आता है Uttar Pradesh

MY Job Alarm : (Richest States) दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अब भारत बन गया है।देशभर में विकास गति की गति रफ्तार पकड़ रही है। अब देश के कई हिस्सों में एक्सप्रेस वे के द्वारा सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है और रेलवे के निर्माण से रेलवे नेटवर्क को नई मजबूती मिल रही है। अब इसी बीच देश के 10 सबसे ज्यादा अमीर राज्यों की लिस्ट (list of rich states) जारी की गई है। आई खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

जानिए कौन से है भारत से सबसे अमीर राज्य 

भारत की अर्थव्यस्था में GDP ग्रोथ (GDP growth) का ज्यादातर हिस्सा देश के 10 सबसे अमीर राज्यों की ओर से आता है। सूची में देखें तो सबसे आगे महाराष्ट्र है, उसके बाद तमिलनाडु, कर्नाटक और गुजरात का नंबर आता है। जानकारी के लिए बता दें कि ये सभी राज्य फाइनेंस, आईटी, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और अन्य प्रमुख योगदान देने वाले राज्यों में भी कई राज्य शामिल है।

इनमे उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश कोर शामिल किया गया हैं। ये सभी राज्य मिलकर कृषि, उद्योग, सेवाओं और टेक्नोलॉजी के माध्यम से भारत की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान देते हैं और देश के आर्थिक भविष्य को नया आकार दे रहे हैं।


प्रौद्योगिकी और कृषि में योगदान दे रहे ये राज्य

बता दें कि दुनिया की 10 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत GDP के मामले में चौथे स्थान पर आता है, जो तकरीबन 4.187 ट्रिलियन डॉलर है। इस वैश्विक प्रगति पर गौर करें तो भारत 2030 तक GDP (India GDP by 2030) के मामले में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में तैयार हो सकता है। GDP के अनुसार दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के चलते भारत के कई अलग-अलग राज्य इसकी GDP में योगदान देते हैं।


बता दें कि इनमे 28 राज्य, आठ केंद्र शासित प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (National Capital Region) को शामिल किया गया है। आप जानते ही है कि भारत में हर राज्य कई चीजों के मामले में जैसे बिजनेस, उद्योग, सर्विस सेक्टर, सूचना प्रौद्योगिकी में अपना योगदान दे रहा है और यहां तक कि कृषि जैसे कई क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहा है।

जानिए क्या है GDP और इसके मायने

आप सोच रहे होंगे कि आखिर GDP (GDP  kya hai)क्या है तो बता दें कि GDP यानी सकल घरेलू उत्पाद (gross domestic product) एक निश्चित समय के दौरान देश की सीमाओं के भीतर जो सभी वस्तुओं और सेवाएं दी जाती है, उनका कुल मौद्रिक मूल्य है। GDP किसी भी देश के आर्थिक विकास में बेहद अहम है, क्योंकि यह देश की आर्थिक सेहत के लिए जरूरी है और यह सरकारी नीतियां बनाने में मदद करता है। GDP  आर्थिक विकास को मापने के लिए एक तुलनात्मक साधन के रूप में कार्यरत है।

जानिए कौन से हैं भारत के 10 सबसे अमीर राज्य

पहले नंबर पर महाराष्ट्र आता है और इसकी अनुमानित GSDP, जो लाख करोड़ रुपये में; वित्त वर्ष 2024-25 में 42.67 थी और वित्त वर्ष 2022-23 में इसकी GSDP 2.89 पर रही। वही, राष्ट्रीय GDP (richest state in india) में महाराष्ट्र का हिस्सा 13.30 प्रतिशत पर रहा है।


दूसरे नंबर पर तमिलनाडु (top richest states in india) का नाम आता है, जो वित्त वर्ष 2024-25 में अनुमानित GSDP 31.55 और 2023-24 में GSDP 3.50 पर रही है। वहीं इस राज्य का GSDP में हिस्सा 8.90 प्रतिशत पर है और तीसरे नंबर पर कर्नाटक है, जिसका अनुमानित GSDP 2024-25 में 28.09 और 2022-23 में इसकी GSDP 3.31 रही है। वहीं, इस राज्य का राष्ट्रीय GDP में हिस्सा 8.20 प्रतिशत पर रहा है।

गुजरात,उत्तर प्रदेश का कितना है GDP में हिस्सा

चौथे नंबर पर गुजरात (richest country in world) है, जिसका वित्त वर्ष 2024-25 में अनुमानित GSDP 27.9 और वित्त वर्ष 2022-23 में GSDP 3.13 पर रहा है। वहीं, इस राज्य का राष्ट्रीय GDP में हिस्सा 8.10 प्रतिशत रहा है। पांचवे नंबर पर उत्तर प्रदेश का नाम आता है, जो वित्त वर्ष 2024-25 में अनुमानित GSDP 24.99, वित्त वर्ष 2022-23 में GSDP 0.96 पर रहा है। वहीं, राष्ट्रीय GDP में यूपी का हिस्सा 8.40 प्रतिशत पर रहा है।


छठें नंबर पर पश्चिम बंगाल है, जिसका वित्त वर्ष 2024-25 में अनुमानित GSDP 18.8 पर रहा और 2022-23 में GSDP 1.57 पर रहा है। वहीं, राष्ट्रीय GDP में पश्चिम बंगाल का हिस्सा 5.60 प्रतिशत रहा है। वहीं, सातवें नंबर पर राजस्थान, जिसकी वित्त वर्ष 2024-25 में अनुमानित GSDP 17.8, वित्त वर्ष 2022-2023 में अनुमानित GSDP 1.67 रहा है। वहीं, अनुमानित GSDP में राजस्थान का हिस्सा 5 प्रतिशत रहा है।


इसके बाद 8वें नंबर पर तेलंगाना का नाम आता है, जिसका वित्त वर्ष 2024-25 में अनुमानित GSDP (Telangana Estimated GSDP) 16.5, 2023-24 में अनुमानित GSDP 3.83 पर रहा है। वहीं, राष्ट्रीय GDP में तेलंगाना का हिस्सा 4.90 प्रतिशत पर रहा है। वहीं, 9वें पर आंध्र प्रदेश का नाम आता है। इस राज्य का वित्त वर्ष 2024-25 में अनुमानित GSDP 15.89, 2023-24 में अनुमानित GSDP 2.7 पर रहा है। वहीं राष्ट्रीय GDP में आंध्र प्रदेश का हिस्सा 4.70 प्रतिशत है और आखिरी नंबर पर मध्य प्रदेश का नाम आता है, जिसका वित्त वर्ष 2024-25 (FY 2024-25) में अनुमानित GSDP 15.22, 22-23 अनुमानित GSDP 1.56 इतना रहा है और इसका राष्ट्रीय GDP में योगदान 4.50 प्रतिशत रहा है।

जानिए भारत की GDP में योगदान देने वाले टॉप राज्य

ऐसे कई राज्य टॉप पर आते हैं, जो भारत की GDP में योगदान देने में टॉप पर आते हैं। इन राज्यों में पहले नंबर पर महाराष्ट्र (Maharashtra)का नाम आता है, जो 42 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की GSDP के साथ देशभर में सबसे आगे है।  बता दें कि इस राज्य का दबदबा फाइनेंस, आईटी, मनोरंजन और मैन्युफैक्चरिंग में हैं। आप जानते ही है कि मुंबई भारत का वित्तीय केंद्र है।

तमिलनाडु और कर्नाटक का योगदान

दूसरे नंबर पर तमिलनाडु का नाम आता है। ये राज्य मैन्युफैक्चरिंग और सेवाओं में मजबूत है और यह चेन्नई एक बड़ा टेक हब है, जहां की अर्थव्यवस्था (Tamilnadu economy) काफी विविध है और कर्नाटक का भी महत्वपुर्ण योगदान है क्योंकि बेंगलुरु यहां के मजबूत आईटी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को चलाता है और सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट से सर्विस सेक्टर को नई दिशा मिलती है।


गुजरात और यूपी भी है शामिल

भारत का गुजरात राज्य देश का एक औद्योगिक केंद्र है, जो पेट्रोकेमिकल्स, टेक्सटाइल और रत्नों के लिए दुनियाभर में फेमस है। गुजरात की रणनीतिक (Gujarat's strategic) बंदरगाह एक्सपोर्ट और व्यापार को बढ़ावा देती है। वहीं, आबादी और कृषि के चलते GDP में बड़ा योगदान देता है। इस वजह से औद्योगिक विकास बढ़ रहा है, लेकिन आय का स्तर अभी भी कम ही है।


पश्चिम बंगाल, राजस्थान का योगदान

पश्चिम बंगाल की बात करें तो इसका भी बड़ा योगदान है। यह राज्य कृषि, उद्योग और लॉजिस्टिक्स पर ध्यान देने वाली एक संतुलित अर्थव्यवस्था (India balanced economy) है और कोलकाता पूर्वी भारत का एक आर्थिक केंद्र के रूप में मजबूत हुआ है। वहीं, राजस्थान खनन, पर्यटन और टेक्सटाइल के लिए खूब प्रचलित है। इस वजह से यहां औद्योगिक विकास बढ़ रहा है।

ये तीन राज्य भी है शामिल

तेलंगाना अपनी हाई-टेक अर्थव्यवस्था (high-tech economy) आईटी, बायोटेक और फार्मा पर बेसड है। बता दें कि हैदराबाद इसका आर्थिक इंजन है और टॉप राज्यों में यहां प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है और आंध्र प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर, बंदरगाह विकास, कृषि और रिन्यूएबल एनर्जी का विकास खूब बढ़ रहा हैं। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप से विकास को नई दिशा मिल रही है। वहीं, मध्य प्रदेश अपनी प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है और यहां उघोगो  को खूब बढ़ावा मिल रहा हैं। कृषि और खनन में मजबूत है और आय के स्तर में भी सुधार आ रहा है, लेकिन अभी भी असमानताएं हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now