My job alarm

UP के कर्मचारियों के लिए खास होगी 15 अक्तूबर, सैलरी में बढ़ौतरी का मिलेगा तोहफा

UP News : अब सितंबर का माह बीतने में सिर्फ 10 दिन शेष रह गए हैं और ऐसे में कर्मचारियों में डीए की घोषणा को लेकर बेसब्री बढ़ती जा रही है। अब हाल ही में यूपी के कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अपडेट के मुताबिक यूपी कर्मचारियों (UP Employees News ) के लिए 15 अक्तूबर की डेट खास होने वाली है, क्योंकि इस दिन कर्मचारियों को सैलरी में बढ़ौतरी का तोहफा मिल सकता है।आइए नीचे खबर जानते है इसके बारे में विस्तार से.

 | 
UP के कर्मचारियों के लिए खास होगी 15 अक्तूबर, सैलरी में बढ़ौतरी का मिलेगा तोहफा

MY Job Alarm : (UP News) अब कुछ ही दिनों में त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है और इसी बीच यूपी कर्मचारियों के लिए त्योहारी सीजन की सबसे बड़ी खुशखबरी आने वाली है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance- DA) में अगली बढ़ोतरी में कितनी बढ़ौतरी होगी और इसकी मंजूरी कब दी जाएगी, इसकी तारीख लगभग तय कर ली है। बताया जा रहा है कि 15 अक्टूबर, 2025 को कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बंपर इजाफे का लाभ मिल सकता है।

कैसे तय होता है महंगाई भत्ता

सबसे पहले तो आपको यह बात दें कि महंगाई भत्ता (DA Hike Updates) कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए दिया जाता है। सरकार की ओर से डीए बढ़ौतरी का फैसला AICPI (All India Consumer Price Index) के आंकड़ों के आधार पर लिया जाता है। हर छह महीनो को आंकड़ो के हिसाब से महंगाई भत्ता तय होता है।

कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता

अब जनवरी में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी के बाद जनवरी से जून 2025 तक के AICPI इंडेक्स के आंकड़ों से यही दिख रहा है कि जुलाई के महंगाई भत्ते में (DA hike July 2025) 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी तय है। अगर महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ौतरी होती है तो इससे यूपी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा। अभी फिलहाल में यूपी कर्मचारियों को 55 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है, लेकिन 3 प्रतिशत की इस बढ़ोतरी के बाद यह बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा।


जानिए कैसे होगा डीए का केलकुलेशन

दरअसल, डीए AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर निर्भर करता है। देखिए कि जनवरी से जून 2025 तक के आंकड़ें  (Total figure of DA) क्या कहते हैं।
Month    CPI(IW)BY2001=100    DA प्रतिशत में
जनवरी 2025 के आंकड़ें    143.2    56.39
फरवरी 2025 के आंकड़े    142.8    56.72
मार्च 2025 के आंकड़े    143.0    57.09
अप्रैल 2025 के आंकड़े    143.5    57.47
मई 2025 के आंकड़े    144.0    57.85
जून 2025 के आंकड़े      145.0       58.18
 आंकड़ों में साफ दिखाई दे रहा है कि जून 2025 के आखिर में DA (DA Hike In UP)  का कुल आंकड़ा 58.18 प्रतिशत पर पहुंच गया है। नियमों के अनुसार DA को दशमलव में नहीं दिया जाता, इसलिए यह 58 प्रतिशत तय माना जा रहा है।

कर्मचारियों की सैलरी में होगा इतना इजाफा

डीए में बढ़ौतरी का असर कर्मचारियों की सैलरी (UP employees' salaries) पर भी पड़ता है। जानिए 3 प्रतिशत DA बढ़ने से आपकी सैलरी पर कितना असर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि अलग-अलग बेसिक सैलरी पर कर्मचारियों को कितना फायदा हो सकता है।


कर्मचारी का लेवल    मौजूदा बेसिक सैलरी    मौजूदा DA (55 प्रतिशत)    नया DA (58 प्रतिशत)    


लेवल-1                   18,000    रुपये     9,900 रुपये     10,440 रुपये      540 रुपये   6,480 रुपये 


लेवल-3                              21,700 रुपये     11,935 रुपये     12,586 रुपये     651 रुपये    7,812 रुपये 
लेवल-6                             35,400 रुपये     19,470 रुपये     20,532 रुपये     1,062 रुपये  12,744 रुपये 
लेवल-7                            44,900 रुपये     24,695 रुपये     26,042 रुपये     1,347 रुपये  6,164 रुपये 
अधिकतम                        2,50,000 रुपये   1,37,500 रुपये  1,45,000 रुपये  7,500 रुपये  90,000 रुपये
हर महीने सालाना होगा इतना फायदा। इससे पता चलता है कि हर लेवल के कर्मचारी की सैलरी (Salary of  level employee) में बंपर बढ़ौतरी देखने को मिलेगी।

कर्मचारियों को मिलेगा इतना एरियर

भले ही सरकार इस महंगाई भत्ते (dearness allowance) का ऐलान 15 अक्टूबर को करेगी, लेकिन यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई, 2025 से लागू माना जाएगा। यानी की यूपी कर्मचारियों (UP employees News) को जुलाई, अगस्त और सितंबर, इन तीन महीनों का पैसा एरियर (Arrears) के रूप में एक साथ दिया जाएगा। हम आपको एक उदाहरण के माध्यम से समझाते हैं। जैसे कि अगर कर्मचारी की सैलरी (UP employee's salary) में हर महीने 1,347 रुपये का इजाफा हो रहा है, तो आपको 1,347 रुपये x 3 = 4,041 रुपये का एरियर अक्टूबर की सैलरी के साथ मिलेगा। यह दिवाली के खर्चों के लिए कर्मचारियों के लिए एक शानदार बोनस होगा।

8वें वेतन आयोग पर अपडेट

DA में यह बढ़ोतरी सैलरी बढ़ौतरी के साथ ही 8वें वेतन आयोग के आने की आहट को भी और तेज कर रही है। नियमों के अनुसार, जब DA 50 प्रतिशत को पार कर जाता है, तो उसे बेसिक सैलरी में मर्ज करके नया वेतन आयोग बनाने का प्रोसेस शुरू हो जाता है। DA अब 58 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा, जिससे यह तय हो गया है कि सरकार पर 8वां वेतन आयोग (8th cpc updates) बनाने का दबाव काफी बढ़ गया है, जिसे 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now