My job alarm

Chanakya Niti : भूलकर भी न करें इन गुणों वाली महिलाओं पर भरोसा

Chanakya Niti In Hindi : आचार्य चाणक्य (Aachaary Chanakya) ने मानव जीवन को लेकर कई अहम बातों का जिक्र किया है। उन्होने अपने निति शास्त्र में खासकर रिश्तों से जुड़ी बातों के बारे में बताया है। उन्होने उन महिलाओं के बारे में चर्चा की है जिनपर कभी भरोसा नही करना चाहिए, आइए खबर में जानते है उनके बारे में विस्तार से।
 | 
Chanakya Niti : भूलकर भी न करें इन गुणों वाली महिलाओं पर भरोसा

MY JOB ALARM : आचार्य चाणक्य (Aachaary Chanakya) अपने नीति शास्त्र को लेकर काफी प्रसिद्ध हैं। आचार्य चाणक्य की बातों का पालन करके हम मुश्किल काम को भी आसान कर सकते है। एक्सपर्ट्स का भी यही मानना है की इनकी बातों का पालन करके हम अपने जीवन को संवार सकते है।

चाणक्य जी की नीतियों के बल पर ही चंद्रगुप्त मौर्य मगध के सम्राट बन पाए थे। आज की इस खबर के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे है उन महिलाओं के बारे में जिनपर भरोसा करना हमारी सबसे बड़ी भूल हो सकती है। आइए जानते है की आचार्य चाणक्य (Aachaary Chanakya Ki Niti) द्वारा बताई गई इस पहचान के बारे में विस्तार से।


आचार्य चाणक्य ने महिलाओं (Chanakya Niti For Ladies) के विषय में काफी कुछ कहा है। मसलन उनका स्वभाव, उनकी फितरत, उनकी सोच और वो किस समय किस प्रकार से बर्ताव करती हैं। इन बातों पर खास अध्ययन किया है। चाणक्य अपने नीति ग्रंथ में लिखते हैं कि कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जिनपर कभी भी भरोसा (Chanakya Niti For Women) करने नहीं करना चाहिए।
 

चाणक्य अपने नीति शास्त्र में लिखते हैं


लुब्धानां याचकः शत्रुः मूर्खाणां बोधको रिपुः ।
जारस्त्रीणां पतिः शत्रुश्चौराणां चंद्रमाः रिपुः ।।


अर्थात चोर के लिए उसका सबसे बड़ा शत्रु चंद्रमा होता है क्योंकि वो चोरी के लिए हमेशा अंधेरे की फिराक में रहता है। ताकि उसकी पहचान उजागर न हो पाए। लेकिन चंद्रमा की रोशनी अंधकार को दूर करती है।

1) बुरे चरित्र वाली महिला 


स्त्री की सुंदरता को देखकर उस पर भरोसा बड़ी भूल हो सकती है। बाहरी सुंदरता से ज्यादा जरूरी उसके गुण होने चाहिए, सुंदरता से ज्यादा स्त्री के संस्कार और शिक्षा को ज्यादा महत्व देना चाहिए। चाणक्य के अनुसार एक भ्रष्ट और बुरे चरित्र वाली महिला के लिए कहा है कि ऐसी महिला कभी भी भरोसे के लायक नहीं होती। वो हमेशा दूसरे पुरुषों के प्रति आकर्षित होती है। ऐसे में उसके लिए उसका पति ही सबसे बड़ा दुश्मन होता है क्योंकि वहीं उसकी मंशा के बीच में बाधा बनता है। ऐसे में इन गुणों वाली महिलाओं से बचकर ही रहना चाहिए।


2) लालच की भावना रखने वाली औरत


आचार्य चाणक्‍य के मुताबिक स्‍त्री में लालच की भावना बहुत खतरनाक होती है। यह न केवल घर की शांति भंग कर देती है बल्कि कई बार पूरे परिवार की बर्बादी का कारण भी बनती है।


3) अहंकारी औरत पर भी न करे भरोसा


अहंकारी स्‍त्री से मां सरस्‍वती और मां लक्ष्‍मी दोनों ही नाराज रहती हैं। ऐसे में ना तो वह अपने ज्ञान-बुद्धिमानी का उपयोग कर पाती है। साथ ही उसका ऐसा व्‍यवहार सुख-समृद्धि भी खत्‍म कर देता है।
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now