WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आज रात होगा साल का पहला सूर्यग्रहण, जानिए सूर्य ग्रहण कब, कितने समय पर होगा

जयपुर। आज सोमवती अमावस्या 8 अप्रैल को साल 2024 का पहला सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण रात 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो जाएगाऔर यह सूर्य ग्रहण रात 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा।

इस सूर्यग्रहण का मध्यसमय रात 11 बजकर 47 मिनट पर होगा। यह पूर्ण सूर्यग्रहण होगा, जिसके चलतेजब ग्रहण अपने चरम पर होगा तब पृथ्वी पर अंधेरा छाजाएगा। इस बार जब पूर्ण सूर्यग्रहण लगेगा, तब भारत में रात होगी, इसलिए यहग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

यह पूर्ण सूर्यग्रहण पूरे उत्तरी अमेरिका में देखाजाएगा, जो मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा से होकर गुजरेगा। किंतुइस बार यह भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहींमाना जाएगा। जिससे भारत में इस ग्रहण का किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं होगाऔर नवरात्रि की शुरुआत पर भी ग्रहण का कोई असर नहीं होगा।

Leave a Comment