WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला, प्रदेश के मुख्यमंत्री खर्च करेंगे 723 करोड रुपए अटल‌ भूजल योजना में, जाने संपूर्ण जानकारी

भारत देश में एक बड़े क्षेत्र में कृषि कार्य किया जाता है। इस कृषि कार्य में जल की कमी होने के कारण फसल को काफी नुकसान होता है। और धीरे-धीरे किसान लगातार भूमि के पानी को फसल में लगाने के लिए निकालता है। जिस भूमि के जल का स्तर लगातार नीचे गिरता जा रहा है।भूमि के जल के स्तर को सुधारने के लिए हरियाणा सरकार ने अटल भूजल योजना का संचालन किया है।

अटल भूजल योजना

हरियाणा की सरकार ने अटल भूजल योजना के लिए एक बड़े बजट को पास किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अटल भूजल योजना में 723 करोड रुपए से अधिक पैसों का बजट पास किया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध करवाना है।

हरियाणा की सरकार ने इस योजना के लिए 723 करोड रुपए का बजट पास किया है। इस बजट के द्वारा हरियाणा के 14 जिलों में 1656 ग्राम पंचायत में भूमि जल स्तर सुधार लाना है। भूमि जल में सुधार लाने के लिए सूक्ष्म सिंचाई कृषि का उपयोग किया जाएगा। इस सिंचाई का उपयोग करने या विकसित करने के लिए सरकार किसानों को 85 परसेंट सब्सिडी देगी। और इस सिंचाई का प्रयोग करने से 50% जल का बचाव होगा।

5000 तालाबों का निर्माण

इस योजना के द्वारा हरियाणा में 5000 तालाबों का पुन निर्माण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हरियाणा में 12 जिलों में धान की बुवाई की जाती है। धान की सीधी बुवाई करने पर किसानों को सरकार ₹4000 देगी। और सीधी धान की बुवाई करने से 20% जल का बचाव हो सकता हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment