WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RPSC first Grade Recruitment 2024 : आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में आप सभी का स्वागत है। आज के इस आर्टिकल में हम एक और नई सरकारी नौकरी के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस भर्ती के लिए आवेदन 31 जनवरी से लेकर 29 फरवरी 2024 तक कर सकते हैं।

इस भर्ती से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ें। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगती है तो हमारे इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर जरूर करें।

RPSC first Grade Recruitment 2024

राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है इस भर्ती के तहत कुल 62 पद रखे गए हैं। इस भर्ती के लिए आप आवेदन ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन भरने 31 जनवरी 2024 से शुरू होंगे। और 29 फरवरी 2024 तक आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती संस्कृत शिक्षा विभाग के अंतर्गत निकल गई है।और नोटिफिकेशन राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी हुआ है।

RPSC first Grade Recruitment 2024

RPSC first Grade Recruitment 2024 आवेदन शुल्क


इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹600रखा गया है और अन्य सभी वर्गों के लिए आवेदन सुलक ₹400 रखा गया है।

इस भर्ती में आवेदन कर रहे सभी दिव्यांगजन अभ्यर्थी और जिनके परिवार की वार्षिक आय 250000 से कम है उन अभ्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 रखा गया है।

RPSC first Grade Recruitment 2024 आयु सीमा


आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक रखी गई आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के अनुसार की जाएगी और सरकारी नियमों के अनुसार सभी वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी।

RPSC first Grade Recruitment 2024 शैक्षणिक योग्यता


इस भर्ती में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्नलिखित है:-

(i) हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास एवं राजनीति विज्ञान के लिए :- शिक्षाशास्त्री/बी. एड के साथ न्यूनतम 48% अंकों के साथ संबंधित विषय में द्वितीय श्रेणी स्नातकोत्तर डिग्री। डिग्री।

(ii) सामान्य व्याकरण, साहित्य, व्याकरण, और यजुर्वेद के लिए: – संस्कृत माध्यम के साथ शास्त्री या समकक्ष पारंपरिक संस्कृत परीक्षा और संबंधित विषयों में द्वितीय श्रेणी का आचार्य डिग्री या समकक्ष संस्कृत माध्यम परीक्षा, शिक्षाशास्त्री डिग्री या समकक्ष के साथ न्यूनतम 48% अंक। देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।

RPSC first Grade Recruitment 2024 चयन प्रक्रिया


इस भर्ती में सभी अभ्यर्थियों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

RPSC first Grade Recruitment 2024 आवेदन प्रक्रिया


आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड स्कूल लेक्चरर भर्ती के लिए सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना है इसके पश्चात आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

वन टाइम पंजीकरण के बाद, आपको लॉगिन करना होगा और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाना होगा। यहां आपको अपना आवेदन पत्र दिखाई देगा, जिसे ध्यानपूर्वक भरना होगा, और आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करना होगा।

आवेदन पत्र में में जानकारी भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना है भुगतान करने के बाद फाइनल सबमिट कर देना है। फाइनल सबमिट करने के बाद आपको इसका एक फोटो कॉपी निकालना। जो आपको भविष्य में काम आएगा।

RPSC first Grade Recruitment 2024 Check

Join WhatsApp GroupJoin Now

Join Telegram GroupJoin Now

आवेदन शुरू-31 जनवरी 2024
आवेदन करने की अंतिम तारीख- 31 फरवरी
ऑफिसियल नोटिफिकेशन – Click Here
अप्लाई ऑनलाइन – Click Here

Leave a Comment