WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पेट्रोल/ डीज़ल पम्प वाले कैसे करते हैं धोखा


पेट्रोल और डीजल जितना महंगा है। आम जनता के साथ धोखे भी उतने ही होते हैं। क्योंकि कुछ दिनों पहले ही महाराष्ट्र के 56 पेट्रोल पंप को मशीन के साथ छेड़खानी के आरोप में बंद कर दिया गया था।

तो कैसे कैसे होते हैं धोखे, देखिए कई बार पेट्रोल पंप वाले पेट्रोल डालने से पहले आपको मीटर पर जीरो दिखाते हैं और हम टेंशन फ्री हो जाते हैं। लेकिन असली सावधानी तभी बरतनी होती है। मीटर जीरो से शुरू होकर सीधे पांच या ₹10 पर jump कर जाता है। यह सब इतना तेजी से होता है कि हमें नजर तक नहीं आता। इसे जंप ट्रिक कहते हैं, जिससे पेट्रोल पंप वाले ज्यादा पैसों में कम पेट्रोल देते हैं।

यहीं नहीं कई पेट्रोल पंप वाले ई चिप का इस्तेमाल करते हैं, जिससे आपको 1000 रुपए में सिर्फ ₹960 का पेट्रोल मिलता है।

और तो और कई बार पेट्रोल पंप वाले अचानक से ऑटो कट नोजल को बीच में ही हाथ लगाकर कट कर देते हैं। जिससे पेट्रोल या डीजल का प्रेशर कम हो जाता है और आपको कम फ्यूल मिलता है।

अगर आपके साथ भी ऐसा कोई फ्रॉड हो रहा है तो आप 1800-2333-555 वन डबल जीरो टू ट्रिपल थ्री, ट्रिपल फाइव टोल फ्री नंबर पर पेट्रोल पंप की शिकायत कर सकते हैं।

Leave a Comment