My job alarm

Sarso ke Tel Ka Bhaav : खुशखबरी! सस्ते हो गए सरसों और सोयाबीन तेल के दाम

Edible Oil Prices Down : लगातार चल रही महंगाई की मार से अब जनता को राहत मिलने वाली है। हाल ही में सामने आ रहे ताजा अपडेट के अनुसार तेल और तिलहन के दाम में गिरावट देखी जा रही है। देश के प्रमुख बाजारों में सरसों (mustard oil price) तेल-तिलहन और सोयाबीन तिलहन के दाम गिरावट के साथ बंद हुए हैं। आइए चेक कर लें आज के ताजा भाव की पूरी लिस्ट...
 | 
Sarso ke Tel Ka Bhaav : खुशखबरी! सस्ते हो गए सरसों और सोयाबीन तेल के दाम

My Job Alarm - (Mustard Oil Price)  हर एक रसोई में तेल एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल जरूर किया जाता है। कुछ लोग तेल में खाना बनाना पसंद करते है तो कुछ लोग घी में खाना बनाते है। हर किचन में तेल एक जरूरी पदार्थ है। इसके बावजूद भी पिछले दिनों तेल के भाव में लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। आम जनता के लिए ये खुशी भरा अपडेट है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिकागो एक्सचेंज में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर कमजोर मांग के कारण देश के प्रमुख बाजारों में सरसों तेल-तिलहन और सोयाबीन तिलहन के दाम गिरावट (Fall in prices of mustard oil) के साथ बंद हुए। 


इसके अलावा अगर हम बाकी तेल तिलहन की बात करें तो उनके रेट में भी बदलाव देखा जा रहा है। हाल ही में बाजार सूत्रों ने जानकारी दी है कि मूंगफली तेल-तिलहन (groundnut oil-oilseeds price), सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (cpo) एवं पामोलीन तेल तथा बिनौला तेल के दाम पूर्वस्तर पर बंद हुए। मलेशिया एक्सचेंज मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। यहां शाम का बाजार बंद है। बता दें कि शिकागो एक्सचेंज तेज चल रहा है। 


सूत्रों ने कहा कि मांग कमजोर होने की वजह से सरसों तेल-तिलहन के दाम में गिरावट देखने को मिली। मगर कारोबारियों को उम्मीद है कि पामोलीन, सीपीओ के मंहगा होने से आगे जाकर इसका आयात घटेगा जिस कमी को देशी तेल-तिलहन से करना मुश्किल है और ऐसे में आगे सरसों की मांग बढ़ सकती है। डी-आयल्ड केक (डीओसी) की कमजोर स्थानीय और निर्यात मांग के कारण सोयाबीन तिलहन के दाम (price of soybean oilseeds) में भी गिरावट रही। उन्होंने कहा कि शिकागो एक्सचेंज में तेजी (rise in chicago exchange) के बीच सोयाबीन तेल के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे।


जान लें क्या है तेल-तिलहनों के ताजा भाव 


सरसों तिलहन - 6,550-6,600 रुपये प्रति क्विंटल (Mustard oil)।
सरसों तेल दादरी- 13,650 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी (Mustard Pakki Ghani)- 2,265-2,365 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी (mustard raw ghani)- 2,265-2,390 रुपये प्रति टिन।
मूंगफली - 6,250-6,625 रुपये प्रति क्विंटल।


मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,185-2,485 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,825 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,775 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,825 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,300 रुपये प्रति क्विंटल।


तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल (cotton mill) डिलिवरी (हरियाणा)- 12,750 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का)- 4,100 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,700 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 13,600 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 4,325-4,375 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,025-4,060 रुपये प्रति क्विंटल।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now