sarso ka bhav 17 July : सरसों भाव में 10 प्रतिशत की तेजी, जानिये कहां पहुंच गए रेट
Jul 17, 2024, 18:23 IST
| 
My job alarm (sarso ka bhav) : सरसों का स्टॉक करने वाले किसानों के लिए गुड न्यूज है। अचानक से सरसों की मांग बढ़ने से सरसों के भाव में उछाल आया देखने को मिला है। मंडी में सरसों के दामों (sarso ka bhav) में उछाल से व्यापारी भी खुश हैं। इस बार सरसों का सरकारी मूल्य यानी न्यूनत्तम समर्थन मूल्य 5650 रुपये (Sarso Minimum Support Price) रखा गया है। अधिकत्तर किसानों की सरसों इस बार MPS से नीचे बिकी है। कृषि उपज मंडी में करीब एक सप्ताह पहले तक 42 प्रतिशत तेल कंडीशन वाली सरसों के रेट (sarso rate today) 5100 से 5200 रुपए प्रति क्विंटल थे। मंडी के व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में सरसों के दाम (Mustard Price Hike) 10 प्रतिशत तक बढ़े हैं। इसके पीछे बड़ा कारण सोयाबीन के उत्पादक देश ब्राजील में बाढ़ आना भी है। जिससे दूसरे देशों में भी भाव बढ़े हैं। भारत में भी इन देशों से तेल का आयात होता है। आयात प्रभावित होने से तेल की भी डिमांड में वृद्धि हुई है। इस बार सरसों की पैदावार (Mustard production) अनुमान से 20 प्रतिशत कम रही है। आढ़तियों के अनुसार सरसों के भाव (sarso ka bhav) में ये तेजी आगे भी जारी रह सकती है। आज कई मंडियों में सरसों के दाम समर्थन मूल्य खरीद के भाव 5650 रुपए को भी पार करते हुए 5800 रुपए क्विंटल तक पहुंच गया। आईये नीचे जानते हैं देशभर की मंडियो में सरसों का क्या भाव चल रहा है।