My job alarm

sarso ka bhav : सरसों के रेट सातवें आसमान, चेक करें आज के भाव

sarso ka bhav : सरसों के बेलगाम होते दाम रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब तो कई मंडियों में सरसों  का भाव इसके न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी ऊपर चला गया है। लगातार बढ़ रहे सरसों के भाव का असर सरसों तेल के दामों पर भी पड़ा है। सातवें आसमान पर पहुंच चुके सरसों के दाम (mustard price) अभी और बढ़ने की संभावना है। आइये जानते हैं देशभर की प्रमुख मंडियों में सरसों के ताजा भाव क्या हो गए हैं।

 | 
sarso ka bhav : सरसों के रेट सातवें आसमान, चेक करें आज के सरसों रेट

My job alarm (sarso rate today) : गेहूं के भाव के साथ-साथ अब सरसों के भाव (sarso ka aaj ka bhav) ने भी न रुकने वाली रफ्तार पकड़ ली है। बेशक इससे सरसों बेचने वाले किसानों को फायदा हो रहा है, लेकिन आम लोगों का बजट प्रभावित होने लगा है, क्योंकि सरसों के दाम बढ़ने से सरसों तेल का रेट (sarso rate) भी हाई होता जा रहा है। 
इस समय सरसों के खुदरा व थोक रेट (mustard price) में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। देश की प्रमुख मंडियों में सरसों के दाम 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल को भी पार कर गए हैं। सरसों का यह भाव एमएसपी से काफी ऊपर है। नई सरसों की आवक होने तक सरसों के रेट लगातार बढ़ने के आसार हैं। 


अभी और बढ़ेंगे सरसों के दाम


इस महीने खाद्य तेलों का आयात प्रभावित हुआ है। एक प्रमुख तेल कंपनी के अधिकारी के अनुसार, कई तेलों जैसे राइस ब्रान ऑयल और पॉमलीन को सरसों के तेल में मिलाया जाता था, लेकिन  सर्दियों में पॉमलीन जमने लगता है, जिससे सरसों के तेल की कीमतों (musturd oil price) में बढ़ोतरी हो सकती है। 
इसके अलावा, सरसों का कम से कम समर्थन मूल्य इस बार 5650 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जबकि कुछ माह पहले सरसों के दाम लगातार गिर रहे थे। किसानों को सरसों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी कम दामों पर बेचना पड़ा था, हालांकि अब सरसों के दामों में तेजी (musturd price hike) से वृद्धि देखने को मिली है। कुछ व्यापारियों और विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले कुछ समय से सरसों के भाव में जारी बढ़ोतरी आगामी कुछ महीनों तक जारी रहेगी। हालांकि इसमें और इजाफा हो सकता है।


सरसों व अन्य खाद्य तेलों के भाव में उतार-चढ़ाव जारी


खाद्य तेलों की बात करें तो इनके भाव लगातार उतार-चढ़ाव पर चल रहे हैं। इस साल खाद्य तेलों (edible oil price) का आयात शुल्क पहले के मुकाबले काफी कम रहा है। इस कारण सरसों के अलावा दूसरे खाद्य तेल सस्ते मिल रहे हैं। हालांकि दूसरे खाद्य तेल सस्ते होने से लोगों को सरसों तेल का विकल्प मिल जाता है, इसका असर सरसों तेल (sarso tel ke daam) के दामों पर भी पड़ता है। रेट पाम और सोयाबीन का तेल कुछ सस्ता हुआ है लेकिन सूरजमुखी का तेल उससे भी सस्ता है। 10 किलोग्राम सूरजमुखी तेल का भाव 990 रुपये के करीब है।
 

इन राज्यों में भी बढ़े सरसों के रेट


देश के उत्तरी राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश के साथ ही दक्षिण राज्यों में भी सरसों के दाम (sarso price update) बढ़े हैं। कर्नाटक, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में सरसों की कीमतें न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर हो गई हैं। इन राज्यों में किसानों को अच्छी कीमत मिल रही है। राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और बिहार में सरसों की कीमतें न्यूनतम समर्थन मूल्य (mustard minimum support price) से ज्यादा हैं। हालांकि इन राज्यों में सरसों के दामों में कुछ असमानता देखी जा रही है, लेकिन प्रति क्विंटल सरसों के भाव 6 हजार रुपये से ऊपर ही चल रहे हैं। देशभर की प्रमुख मंडियों में सरसों के दाम (sarso rate today) इस तरह से हैं...

 

राजस्थान की मंडियों में सरसों के ताजा भाव (sarso price in rajasthan)

 

दौसा में सरसों का भाव 6350 रुपये प्रति क्विंटल 
सीकर मंडी में आज सरसों का भाव  6125 रुपये प्रति क्विंटल
जयपुर मंडी में सरसों का रेट 6240 रुपये प्रति क्विंटल
श्रीगंगानगर मंडी में आज सरसों का भाव 6070 रुपये प्रति क्विंटल
मेड़ता शहर में सरसों का भाव  6190 रुपये प्रति क्विंटल
जोधपुर मंडी में सरसों का भाव  6060 रुपये प्रति क्विंटल
चिडावा मंडी में सरसों भाव  6150 रुपये प्रति क्विंटल

 

हरियाणा की मंडियों में यह रहा सरसों का रेट (sarso price in haryana)


सिरसा में सरसों का भाव 6230 रुपये प्रति क्विंटल
हिसार मंडी में सरसों भाव 6150 रुपये प्रति क्विंटल
आदमपुर मंडी में सरसों का भाव  6100 रुपये प्रति क्विंटल
रेवाडी मंडी में आज का सरसों का भाव  6080 रुपये प्रति क्विंटल
ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव  6010 रुपये (haryana me sarso ka bhav) प्रति क्विंटल

 

उत्तर प्रदेश की मंडियों में सरसों भाव (sarso price in UP) 


सहारनपुर मंडी में सरसों का भाव 6250 रुपये प्रति क्विंटल
इटावा मंडी में सरसों का भाव 6150 रुपये प्रति क्विंटल
प्रतापगढ़ मंडी में सरसों का भाव 6140 रुपये प्रति क्विंटल
मैनपुरी मंडी में सरसों का भाव  6090 रुपये प्रति क्विंटल
मेरठ मंडी में सरसों का भाव 6160 रुपये (UP me sarso ka bhav)प्रति क्विंटल
बरेली मंडी में सरसों का रेट 6190 रुपये प्रति क्विंटल
ललितपुर मंडी में आज सरसों का भाव 6230 रुपये प्रति क्विंटल
काला कैलारस में सरसों का भाव (मध्य प्रदेश) 6350 रुपये प्रति क्विंटल

बैतूल मंडी में सरसों का भाव (sarso price in MP)आज का (मध्य प्रदेश) 6200 रुपये प्रति क्विंटल
चंपारण मंडी में सरसों का भाव आज का (बिहार) 6120 रुपये प्रति क्विंटल
समस्तीपुर मंडी में सरसों का भाव (bihar me sarso ka bhav) आज का (बिहार) 6150 रुपये प्रति क्विंटल
मुंबई मंडी में सरसों का रेट (मुंबई) 6680 रुपये प्रति क्विंटल।

नोट : इस समय देशभर के कई राज्यों में सरसों के रेट अप-डाउन चल रहे हैं। हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मुंबई और बिहार में सरसों की कीमतों (Sarso price today) में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इन राज्यों में सरसों के भाव समय-समय पर बदलते रहते हैं। आप इन राज्यों में प्रतिदिन के सरसों के अपडेट रेट (Sarso update price) जान सकते हैं, ताकि बाजार की स्थितियों का सही अंदाजा लगाया जा सके। यह जानकारी खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो सरसों का व्यापार करते हैं या किसानों को अपने उत्पाद की सही कीमत जानने की आवश्यकता होती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now