sarso ka bhav : सरसों के रेट में बंपर उछाल, इस मंडी में बिक रही सबसे महंगी सरसों
Sarso Price Today : देशभर की मंडियों में सरसों के दाम (sarso ka taja bhav)इस समय लगातार उछाल पर हैं। अधिकतर राज्यों में किसानों को सरसों के दाम इसके न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी ऊपर मिल रहे हैं। यह तेजी पिछले कुछ माह से जारी है, जो आगे भी रहने की संभावना है। आइए जानते हैं सरसों के ताजा भाव (sarso latest price) के बारे में इस खबर में।

My Job Alarm (sarso rate today): सरसों रबी सीजन की सबसे प्रमुख फसल है। किसानों की आय बढ़ाने में भी यह अहम है। इस समय सरसों का भाव (sarso ka aaj ka bhav) रिकॉर्ड लेवल के आंकड़े को छूता दिखाई दे रहा है। नवंबर माह से आई सरसों के दामों में जबरदस्त तेजी दिसंबर में भी जारी है। किसानों और व्यापारियों की ओर से कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही सरसों के रेट ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाएंगे। देशभर की कई मंडियों में सरसों का भाव एमएसपी 5650 रुपये (Mustard MSP) से काफी ऊपर चला गया है। कई जगह तो गेहूं के दाम 6500 रुपये प्रति क्विंटल के आंकड़े के पास जा पहुंचे हैं।
इन राज्यों में यह है सरसों भाव की ताजा स्थिति
राजस्थान और उत्तर प्रदेश में किसानों को सरसों का दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (sarso ka MSP kitna hai) से अधिक मिल रहा है, हालांकि, कई अन्य राज्यों में किसानों को MSP से कम कीमत पर अपनी फसल बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के आंकड़ों पर नजर डालें तो राजस्थान में सरसों का दाम 6480 रुपये प्रति क्विंटल (sarso latest price)के करीब पहुंच गया है। जबकि हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे प्रमुख सरसों उत्पादक राज्यों में किसानों को सरसों कम दाम पर बेचनी पड़ रही है। आइये जानते हैं किन मंडियों में सरसों के क्या भाव चल रहे हैं।
राजस्थान में सरसों का ताजा भाव
अनाज मंडी न्यूनतम कीमत अधिकतम कीमत
मंडावरी 6038 6489
बरन 5706 6056
बूंदी 5393 5818
डूडू 6108 6303
सूरतगढ़ 5795 5795
कोटा 5419 6207
प्रतापगढ़ 5207 5692
सूरजगढ़ 6254 6254
मदनगंज 5311 6351
उत्तर प्रदेश में सरसों का भाव
अनाज मंडी न्यूनतम कीमत अधिकतम
फतेहपुर सीकरी 6159 6307
लखीमपुर 5906 6005
वाराणसी 6045 6183
अलीगढ़ 5954 6051
हरदोई 5908 5996
इन राज्यों में यह है सरसों का ताजा भाव
अनाज मंडी न्यूनतम अधिकतम
गोरखपुर (मध्य प्रदेश) 5005 5010
कटनी (मध्य प्रदेश) 5208 5641
सीहोर (मध्य प्रदेश) 5191 5191
हिसार (हरियाणा) 5529 5527
उनावा (गुजरात) 5353 5628
कलोल (गुजरात) 5128 5129