My job alarm

Nightout के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये 5 जगहें, रात 10 बजे के बाद विदेशों जैसा होता है माहौल

Best Nightlife Place In Delhi NCR : आजकल के युवा दोस्तों के साथ नाइट आउट करना पसंद करते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों या अपने पार्टनर के साथ दिल्ली एनसीआर घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि दिल्ली में ऐसी कई जगहें हैं। जो देर रात तक खुले रहते हैं। दिल्ली एनसीआर की इन जगहों पर आप दोस्तों के साथ पूरी रात एन्जॉय कर सकते हैं। इन जगहों पर पूरी रात पार्टी चलती हैं। जानिए इन जगहों के बारे में विस्तार से-
 | 
Nightout के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये 5 जगहें, रात 10 बजे के बाद विदेशों जैसा होता है माहौल

My Job Alarm - (delhi nightlife) : जब आपका रात को बाहर घूमने का मन करता है तो आपके दिमाग में विदेशी तस्वीरें ही आती हैं, लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि विदेशी होने की जरूरत नहीं है, दिल्ली एनसीआर में भी ऐसी जगहें हैं जो नाइट लाइफ के लिए मशहूर हैं। आप कई बार गुरुग्राम गए होंगे, लेकिन यहां की नाइट लाइफ (best nightlife in delhi) कुछ ऐसी है जो आपको किसी दूसरे शहर में नहीं देखने को मिलेगी।

नाईट लाइफ या पार्टी का ख्याल आता है तो जहन में विदेशों की तस्वीर होती है लेकिन हम आपको बात दें कि विदेश ही नहीं दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR nightlife) में भी ऐसी जगह हैं जो नाईट लाइफ के लिए मशहूर है। गुड़गांव भी विदेशी बाजारों की तरह है। यहां की चमचमाती सड़कें न्यूयॉर्क और लंदन की याद दिलाती हैं। तो अगर आपका भी रात को पार्टी करने या घूमने का मन हो तो यहां जरूर जाएं। रात के समय यहां एक अलग ही माहौल होता है।

यहां की नाइटलाइफ (best nightlife) का जो मजा है, वो आपको किसी भी शहर में देखने को नहीं मिल सकता। गुड़गांव भी किसी विदेश से कम नहीं है, यहां की जगमगाती स्ट्रीट्स एकदम न्यू यॉर्क और लंदन का फील देती हैं। अगर आप भी रात को पार्टी करने या घूमने के शौकीन है तो बार यहां भी जरूर आएं। रात के समय यहां का समां कुछ और ही होता है।

DLF साइबर हब 

दोस्तों संग घूमने के लिए साइबर हब गुड़गांव में घूमने लायक भव्य जगहों में से एक है। यह एक ऐसी जगह है जहां आप बहुत सारे शेयर शॉपिंग स्टोर, कई महंगे रेस्तरां देख सकते हैं। इसके अलावा यहां पर परिवार के साथ घूमने के लिए भी ऐसी कई जगहें हैं। जहां पर आप खुब मस्ती कर सकते हैं। स्मैश और कई पब यहां के मुख्य आकर्षण हैं। अपने दोस्तों के साथ घूमने और पार्टी करने के लिए यह सबसे अच्छी जगह है।


एंबियंस मॉल

अगर आपको भी शॉपिंग करना पसंद हैं। तो एंबिएंस मॉल (Ambience Mall) गुड़गांव के सबसे अच्छे शॉपिंग मॉल में से एक है। आप यहां अपना पूरा दिन शॉपिंग में बिता सकते हैं। यहां नेशनल से लेकर इंटरनेशनल ब्रांड्स शॉपिंग (International Brands Shopping) के लिए उपलब्ध हैं। यहां पर्याप्त पार्किंग स्लॉट और खाने के लिए कई रेस्तरां भी हैं।

मैनहट्टन ब्रीवरी एंड Bar एक्सचेंज

अगर आप भी शराब के शौकीन हैं तो आपको बता दें कि इस जगहद का जैसा नाम हैं वैसा ही रेस्टोरेंट हैं। यहां पर आपको तरह-तरह की ड्रिंक्स मिलेंगी। और कीमतें थोड़ी ज्यादा होंगी, लेकिन यहां की टेस्टी ड्रिंक्स आपको पसंद आएंगी। यहां लाइव म्यूजिक, डीजे आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं।

फील अलाइव, गुड़गांव 

अगर आप भी अपने दोस्तों संग रंगीन नाइट लाइफ का मजा लेना चाहते हैं। तो यहां आप ड्रिंक का आनंद ले सकते हैं। डीजे पर डांस कर सकते हैं। फील अलाइव गुरुग्राम में नाइटलाइफ़ (Nightlife in Gurugram) को एक नया रूप देता है। यहां लेडीज नाइट्स का भी आयोजन किया जाता है।

आफ्टर स्टोरीज, गुड़गांव

इसके साथ ही आपको बता दें कि गुड़गांव में एक और लोकप्रिय ब्रू हाउस जो ऐप्पल साइडर, म्यूनिख विट व्हीट, बेल्जियन विट और इंग्लिश ब्राउन एले जैसे घरेलू ब्रू की एक अद्भुत श्रृंखला पेश करता है। यहां पिज्जा, रिसोट्टो, बर्गर काफी स्वादिष्ट हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now