Night Life के लिए मशहूर दिल्ली के ये 12 जगह, शाम होते ही रंगीन हो जाता है माहौल
Delhi NCR Night Life : अगर आपको पार्टी और मौज-मस्ती करना पसंद है तो दिल्ली और NCR की कई जगहें अपनी नाइटलाइफ के लिए काफी मशहूर है। चाहे आप दोस्तों के साथ घूमना चाहते हों या फिर अपने पार्टनर के साथ पार्टी करना चाहते हों, यह जगह आपको बिल्कुल खास महसूस कराती है। आइए जानते हैं उन क्लबों के बारे में जहां आप पूरी रात एंजॉय कर सकते हैं। आइए जानते है -

My job alarm - (Night Clubs in Delhi) : दिल्ली की नाइटलाइफ़ का मज़ा सबसे अलग है। अगर आप अपने दोस्तों के साथ दिल्ली की नाइटलाइफ का मजा लेना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं। रात होने के बाद आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप किसी विदेशी देश में हैं। हम सभी जानते हैं कि दिल्ली की नाइटलाइफ़ (Top nightlife places in Delhi) कितनी अद्भुत है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में ऐसे कई पब हैं, जहां लोग 3 या 4 बजे तक भी पार्टी कर सकते हैं। अगर आपको इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है तो आइए आज जानते हैं इन क्लब और कैफे के बारे में।
द इलेक्ट्रिक रूम
आज दिल्ली के सबसे बेस्ट क्लबों में से द इलेक्ट्रिक रूम (The Electric Room) एक है। यहां की नाइटलाइफ आपको गोवा (Goa nightlife) का फील करा देगी। लाइटनिंग, म्यूजिक इस जगह की दिलचस्पी को और बढ़ा देते हैं। यह क्लब कॉकटेल और मॉक-टेल के अपनी कई वेरायटीज के लिए भी जाना जाता है। जिसका मजा आप पूरा रात यहां लेकर ले सकते हैं।
खुलने का समय : शाम 4:30 बजे से सुबह 4 बजे तक
पता : लोधी, लोधी रोड, नई दिल्ली
दो के लिए कीमत : 4900 रुपए
लिट बार और रिस्टोरेन्ट, जीके-3
अगर आप भी रंगीन नाइटलाइफ का मजा लेना चाहते हैं। तो यहां पर आप स्मोकी बार और ग्रिल का मजा (Best Night Clubs in Delhi) ले सकते हैं। यहां की धीमी लाइट, और नॉर्मल डेकोरेशन लोगों का दिल जीत लेती है। ये स्वादिष्ट कॉन्टिनेंटल और इटालियन खाना बेहद टेस्टी है। यहां का ‘गोट पनीर बॉल्स’, ‘पोर्क बेली बाओ’ का स्वाद लेना न भूलें। ये रेस्टोरेंट अपने म्यूजिक से भी माहौल बना देता है। शनिवार रात को दिलचस्प बनाने के लिए ये जगह बेस्ट जगह।
खुलने का समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक
पता: मस्जिद मोठ, ग्रेटर कैलाश (जीके) 3, नई दिल्ली
दो के लिए कीमत: 1200 रुपए
द हॉन्ग कॉन्ग क्लब
आप अपने दोस्तों के साथ हांगकांग क्लब (hong kong club) जा सकते हैं। 5 स्टार माहौल के साथ-साथ आप यहां पार्टी का भी मजा ले सकते हैं। न नाचने वाला इंसान भी यहां के मजेदार म्यूजिक पर थिरकने लगते हैं। साथ ही यहां के हर तरह के खानों का मजा (Restaurants and Night Clubs in Delhi) लेना न भूलें।
कहां : दाज़ दिल्ली, एसेट 1, एरोसिटी, नई दिल्ली
समय: शाम 6 बजे - सुबह 4 बजे
क्लब बीडब्ल्यू
पार्टी करने के लिए ये जगह भी एकदम परफेक्टपार्टी करने के लिए ये जगह भी एकदम परफेक्ट है। आपको क्लब बीडब्ल्यू में लोगों की काफी अच्छी भीड़ देखने को मिलेगी। अगर आप इस तरह के व्यक्ति हैं, जिन्हें खाने के साथ-साथ मजेदार डीजे पार्टी का भी मजा चाहिए होता है, तो एक बार यहां जरूर आए।
कहां: सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली
समय: रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक
प्लेबॉय क्लब न्यू दिल्ली
यह जगह पार्टी करने के लिए भी परफेक्ट है। क्लब बीडब्ल्यू प्लेस (Club BW Place) लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. आमतौर पर आपको क्लब में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी। यहां आप रात के 3 बजे तक हर चीज का मजा ले सकते हैं। चाहे स्वादिष्ट खाना हो, मजेदार संगीत हो, यह जगह हर किसी को बहुत पसंद आती है।
कहां: सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली
समय: रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक
नोएडा पब एक्सचेंज
बेस्ट क्लब माना जाता है। नोएडा का ये पहला ऐसा क्लब है, जो स्टॉक एक्सचेंज मॉडल पर आधारित है। यहां आपको शराब की अलग-अलग वैरायटी मिलती है। ड्रिंक्स की कीमतों में ग्राहकों की डिमांड के अनुसार उतार-चढ़ाव होता रहता है। एक लाइव बैंड यहां आने वाले लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इसे सुनने के बाद यहां से लौटने का मन तो हो ही नहीं सकता। वहीं अगर बात ड्रिंक की करें, तो आपको यहां ड्रिंक्स में तरबूज पैशन फ्रूट मोजिटो, डेथ फ्रेपे और शर्ली टेम्पल जरूर ट्राय करना चाहिए। ये क्लब दोपहर 12:30 से रात 11:55 बजे तक खुला रहता है। यहां दो लोग 1400 रुपए में आसानी से इंजॉय कर सकते हैं।
ब्लू क्लब और लाउंज
ब्लू क्लब और लाउंज नोएडा के सेक्टर 18 में स्थित है। यह क्लब नोएडा के सर्वश्रेष्ठ क्लब की श्रेणी में भी आता है। यहां आप अपने दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी का मजा ले सकते हैं। यह क्लब अपने साथी के साथ रोमांटिक नाइट आउट के लिए एकदम सही जगह है। अगर आप यहां आ रहे हैं, तो यहां का मुगलई व्यंजन जरूर ट्राई करें। यहां दो लोग कुल 1800 रूपए में पूरी रात एन्जॉय कर सकते हैं।
द आयरिश हाउस
इस क्लब (The Irish House) की नाइट काफी रंगीन होती है। नोएड़ा के सेक्टर 18 में बने इस क्लब में कांच की रंग बिरंगी खिड़कियां आपको खूब आकर्षित करेगी। जो लोग विदेशी फील चाहते हैं, उनके लिए यहां कॉन्टिनेंटल, यूरोपीय और अमेरिकी फूड मिलता है। यहां शाम 5-6 बजे से रात तक कुछ ड्रिंक्स भी ऑफर की जाती हैं। यह क्लब दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है। सप्ताह में किसी भी दिन यहां जाने का प्लान बनाएं और नाइट लाइफ मजा ले सकते हैं।
द बाइकर्स कैफे
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर मौजूद द बाइकर्स कैफे को स्पोर्ट्स बार के रूप में भी जाना जाता है. यह सुबह से रात के 2 बजे तक खुलता है. यहां दोस्तों के साथ मौज मस्ती के अलावा फूड को भी एंजॉय किया जा सकता है.
हार्ड एंड रॉक कैफे, गुरुग्राम
अगर आप लाइव म्यूजिक पर डांस और टेस्टी खाने के लिए एक बढ़िया रेस्तरां ढूंढ रहे हैं तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट है. रॉक एंड रोल थीम वाले इस पब का म्यूजिक थिरकने पर मजबूर कर देता है. दिल्ली से आप कार के जरिए साइबर हब जाकर इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां दो लोगों का चार्ज कम से कम 2500 रुपये है.
फील अलाइव, गुरुग्राम
फील अलाइव, गुरुग्राम के सेक्टर 29 में मौजूद इस रेस्तरां का साउंड सिस्टम (restaurant sound system) काफी मॉर्डन है और यहां लाइव स्पोर्ट्स स्क्रीनिंग भी आयोजित की जाती है. इसकी टाइमिंग सुबह 11.45 से रात के 1 बजे तक है और चार्ज दो लोगों का करीब 1200 रुपये है.
एजेंट जैक्स बिडींग बार, गुड़गांव:
एजेंट जैक्स बिडींग बार भी गुड़गांव के सेक्टर 29 में मौजूद है और इसकी सर्विस का तरीका बेहद अलग है. ये बार एक ऐप के जरिए काम करता है जिसे एजेंट जैक (agent jack app) पुकारा जाता है. दिन के 12 बजे से रात के 12 बजे तक आप यहां एंजॉय करने के लिए जा सकते हैं।