My job alarm

Sarso Tel : कहीं आप तो नहीं खा रहे हैं नकली सरसों का तेल, इन तरीकों से करें पहचान

How to check mustard oil purity : सरसों के तेल का उपयोग लगभग हर घर में भोजन व अन्य पकवान बनाने में किया जाता है। दिवाली पर तो ये खूब बनाए और खाए जाते हैं। इन पकवानों का जायका तो तब फीका हो जाता है जब पता चले की जिस सरसों के तेल में ये पकवान बनाए गए, वह नकली या मिलावटी था। अक्सर सरसों के तेल के नकली व मिलावटी होने की शिकायतें भी देखने सुनने को मिलती हैं। इसलिए आपको  सरसों तेल के शुद्ध व अशुद्ध की पहचान करने के बारे में पता होना जरूरी है। यहां पर कुछ तरीके आपको बता रहे हैं, जिनके जरिये आपको सरसों तेल के असली व नकली होने का आसानी से पता चल जाएगा।

 | 
Sarso Tel : कहीं आप तो नहीं खा रहे हैं नकली सरसों का तेल,  इन तरीकों से करें पहचान 

My job alarm - (mustard oil) खाने-पीने का मजा तभी है, जब वह शुद्ध हो और किसी प्रकार की मिलावट आदि का संदेह न हो। फिर वह चाहे भोजन हो या कोई अन्य पकवान। दिवाली पर कई तरह के व्यंजनों व पकवानों का मजा कर कोई लेता है। ये पकवान अधिकतर सरसों के तेल में बनाए जाते हैं। लेकिन सरसों का तेल (sarso tel ki pahchan) नकली हो या फिर मिलावटी तो सारा मजा किरकिरा हो जाता है। ऐसे में आपको सरसों तेल की शुद्धता की पहचान जरूर कर लेनी चाहिए। आइये जानते हैं कैसे पहचानें सरसों का तेल शुद्ध है या अशुद्ध।

सरसों तेल के असली या नकली हाने की ऐसे करें पहचान


1. वैसे तो आजकल खाना आदि बनाने के लिए कई तरह के कुकिंग ऑयल यूज होते हैं, लेकिन सरसों का तेल भी खूब उपयोग किया जाता है। सरसों का तेल (sarso ke asali tel ki pahchan kaise kre) का खाने में उपयोग करने वाले इसकी शुद्धता जरूर पहचान लें। इसकी असली होने की पहचान करने के लिए तेल के डब्बे को फ्रिज में रख दें। अगर इसमें पाम ऑयल की मिलावट होगी तो यह बोतल में जमकर नीचे बैठ जाएगा और सरसों तेल ऊपर ही रहेगा। 

2. थोड़ा सा सरसों का तेल पैर-हाथ में लगाकर देखें। इसे रगड़ने से हाथों-पैरों में रंग बदलता (sarso ke nakali tel ki pahchan kaise kre) नजर आता है तो समझ लें कि इसमें मिलावट है। शुद्ध सरसों के तेल में तीखी गंध आती है, जो गर्म करने पर आंखों में लगती है। रंग या केमिकल की गंध आए तो समझ जाएं कि तेल अशुद्ध है या मिलावटी है।

3. आप सरसों के तेल की शुद्धता की पहचान करने के लिए बैरोमीटर टेस्ट (berometer test)कर सकते हैं। अगर तेल असली होगा तेल तो बैरोमीटर रीडिंग 58 से लेकर 60 तक हो सकता है। इससे अधिक रीडिंग दर्शाता है तो ये तेल नकली है। हमेशा अच्छी कंपनी, हॉल मार्क लगा सरसों का तेल (sarso ke milawati tel ki pahchan kaise kre) ही खरीदना चाहिए। खुले के बजाय बंद पैकिंग वाला तेल खरीदना सही रहता है। खुले डिब्बे वाले सरसों के तेल में दूसरे तेल की मिलावट हो सकती है।


4. आप सरसों के तेल की असली होने की पहचान के लिए इसमें नाइट्रिक एसिड मिक्स करके देख सकते हैं। अगर रंग में बदलाव होगा तो नकली है वरना तेल शुद्ध और असली है। एक गिलास या कटोरी में सरसों का तेल लें और कुछ बूंद नाइट्रिक एसिड की डालें। इसके बाद आप टेस्ट कर सकते हैं।

5. सरसों के असली तेल की पहचान आप एक अन्य तरीके से अपने रसोई घर में भी कर सकते हैं। जब आप कड़ाही में तेल गर्म करें तो उससे उठने वाले धुएं की गंध को महसूस करें। तेज धुआं निकले और आंखें जलें तो तेल असली हो सकता है। असली सरसों के तेल की महक तेज और तीखी होती है।  वहीं नकली या मिलावटी तेल की गंध हल्की होती है।

6. शुद्ध सरसों के तेल का रंग सुनहरा और गहरा पीला (asali sarso ka tel kaisa hota hai) होता है। इसमें चमक भी अलग तरह की होती है। नकली सरसों के तेल का रंग देखने में हल्का नजर आता है। इन तरीकों से आप घर पर ही या खरीदते समय सरसों तेल की शुद्धता, उसके असली या नकली या फिर मिलावटी होने के बारे में पता कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now