My job alarm

Night Clubs : थोड़े से पैसों में दिल्ली के इन क्लब में पूरी रात कर सकते हैं एंजॉय, विदेशों जैसी आएगी फील

Delhi Top Night Clubs : देश की राजधानी दिल्ली सिर्फ ऐतिहासिक जगहों के मामलों में नहीं बल्कि नाइटलाइफ के लिए भी काफी मशहूर है। दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं जहां आप पूरी रात दोस्तों या पार्टनर के साथ पार्टी कर सकते हैं। अगर आप बजट कम है तो कई ऐसे क्लब भी हैं जहां कम पैसे में आप जन्नत का मजा (Delhi Nightlife) लूट सकते हें। आइए जानते हैं इन क्लबों के बारे में विस्तार से...

 | 
Night Clubs : थोड़े से पैसों में दिल्ली के इन क्लब में पूरी रात कर सकते हैं एंजॉय, विदेशों जैसी आएगी फील

My job alarm : (Nightlife in Delhi) आजकल की व्यस्तता के चलते जिंदगी में थोडा खुद के लिए वक्त निकालना बहुत जरूरी होता हैं। दिनभर की थकान से राहत पाने व एंजॉय करने के लिए आपको खास जगह मिल जाए तो मजा ही कुछ और होता है। अगर आप भी नाइटलाइफ एंजॉय करना चाहते हैं तो हम आपको दिल्ली (Delhi ki nightlife) के ऐसे क्लबों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप बेहद कम खर्च में पूरी रात मजा लूट सकते हैं। चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में दिल्ली के इन खास क्लबों की डिटेल्स- 

 


किटी सु क्लब :-

किटी सु दिल्ली अपने परिष्कृत माहौल, पूरी रात डीजे पार्टियों और निजी कार्यक्रम विकल्पों के लिए जाना जाता है। क्लब हाउस, टेक्नो, कमर्शियल और डबस्टेप से लेकर इलेक्ट्रॉनिक नृत्य संगीत में सबसे लोकप्रिय और नवीनतम ट्रैक चलाता है। किट्टी सु नाइटलाइफ़ उत्साही और पार्टी में जाने वालों के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करता है। यहां की एंट्री फीस 500 रुपये (Kitty Su Club Nightlife Cost) से लेकर 1000 रुपये तक है।

 

प्रिवी क्लब :-

प्रिवी क्लब की बात करें तो यह दिल्ली के सबसे बेस्ट क्लबों में से एक हैं। पूरी रात नाइटलाइफ इंजॉय करने वालों के लिए दिल्ली (delhi nightlife fees) का यह सबसे बेहतर स्थान हैं। यहां पार्टी सुबह 5 बजे तक चलती है। यहां की कॉकटेल पार्टी का मजा ही कुछ और है। यहां की रंगीन लाइटें व संगीत आपके मजे को दोगुना कर देंगी। आप पूरी रात इस क्लब में पार्टी करने का मजा ले सकते हैं। यहां की एंट्री फीस 800 रुपये (Privy Club Nightlife Cost)से लेकर 1000 रुपये तक है।

केया क्लब :-

वसंत कुंज के आसपास अगर आप पहुंचे हैं और नाइटलाइफ का मजा लेना चाहते हैं तो दिल्ली के बेस्ट नाइट क्लबों में केया भी शुमार है। इस क्लब में सुबह के 1 बजे तक पार्टी (keya Club Nightlife Cost) करके आप रात को रंगीन बना सकते हैं। यहां 800 रुपये से एंट्री शुरू हो जाएगी तथा 1000 रुपये के आसपास तक मिनिमम खर्चा है।

सोशल क्लब :-

यह एक ऐसा क्लब है, जिसकी कई फ्रेंचाइजी (Social Club in delhi) आपको दिल्ली में मिल जाएंगी। सस्ते पेय और अनोखे माहौल के साथ यहां पूरी रात जी भरकर इन्जॉय कर सकते हैं। यहां का कम से कम खर्चा 1000 रुपये तक का है।

की-होटल सम्राट :-

नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित की-होटल सम्राट क्लब (Key Hotel Samrat Club, Chanakyapuri) में रात 10 बजे से ही माहौल खुशनुमा हो जाता है। यह सुबह 4 बजे तक चलता रहता है। इस क्लब में डिनर का पूरा मजा ले सकते हैं। यहां की एंट्री फीस लगभग 1200 रुपये है।

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का क्लब :-

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी क्लब (Club of New Friends Colony) में आपकी रात रंगीन हो जाएगी। यहां की नाइटलाइफ डीजे नाइट अन्य क्लबों की तुलना में काफी अलग होती है। सस्ते में ही यहां लजीज खाना आपको मिलेगा। सिर्फ 1000 रुपये में यहां नाइटलाइफ का मजा ले सकते हैं।

द इंपिरियल क्लब :-

कनॉट प्लेस में द इंपिरियल क्लब (The Imperial Club delhi) में आपको मजेदार माहौल पूरा लुत्फ देगा। यहां का खाने-पीने व शॉपिंग का मजा ले सकते हैं। यहां की एंट्री फीस लगभग 800 रुपये से लेकर 1 हजार रुपये तक है।

इस बात का रखें ध्यान -
जब कभी भी आप इन क्लबों में जाने का प्लान बनाएं तो पहले एंट्री फीस (night club fees in delhi) और वहां पर होने वाले खर्चे की जानकारी क्लब में फोन करके जरूर ले लें, क्योंकि ये एंट्री फीस व खर्चे में समय-समय पर बदलाव होता रहता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now