My job alarm

Mustard Oil : क्या आप भी खा रहे है मिलावटी सरसों तेल, इन तरीकों से घर पर ही करें असली-नकली की पहचान

Mustard Oil Purity Test: भारतीय रसोई में सरसों तेल का महत्वपूर्ण स्थान है, सर्दियों में, लोग अपने शरीर की मालिश के लिए भी इसका प्रयोग करते हैं। आयुर्वेद में सरसों के तेल (Mustard oil in ayurveda) का विशेष महत्व है, क्योंकि यह स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। लेकिन आपको बता दें कि मार्केट से सरसों के तेल में भी धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है... ऐसे में आप इन तरीकों से घर पर ही असली-नकली तेल की पहचान कर सकते है-  

 | 
Mustard Oil : क्या आप भी खा रहे है मिलावटी सरसों तेल, इन तरीकों से घर पर ही करें असली-नकली की पहचान  

My job alarm - How To Check Real And Fake Mustard Oil: हर भारतीय रसोई में सरसों तेल का महत्वपूर्ण स्थान है, जो सब्जी और अन्य भोजन पकाने में उपयोग होता है। सर्दियों में, लोग अपने शरीर की मालिश के लिए भी इसका प्रयोग करते हैं। आयुर्वेद में सरसों के तेल (Mustard oil in ayurveda) का विशेष महत्व है, क्योंकि यह स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। दैनिक उपयोग से न केवल शरीर का तापमान संतुलित रहता है, बल्कि इम्यूनिटी भी बूस्ट (immunity boost) होती है, जिससे बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।

सरसों के तेल में कौन से तेल की होती है मिलावट?

आपको बता दें कि मार्केट से सरसों के तेल में भी धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है। इसमें आसानी से पाम ऑयल (Palm oil) को मिलाकर बेचा जा रहा है, जिसके कारण यह फायदे की जगह नुकसान कर सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर पर सरसों के तेल की शुद्धता की जांच करना चाहते हैं तो आप इस खबर की मदद ले सकते हैं-

सरसों के तेल में मिलावट कैसे चेक करें? (Easy methods to identify adulteration in mustard oil)

घर पर करें फ्रीजिंग टेस्ट-

सरसों के तेल में मिलावट की जांच के लिए फ्रीजिंग टेस्ट करें। एक कप में सरसों का तेल लें और उसे 5-6 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। समय पूरा होने पर अगर तेल जमा हुआ दिखाई देता है या उसमें सफेद रंग का कलर दिखता है, तो समझिए कि तेल नकली है और इसमें मिलावट की गई है। (How do you test mustard oil for freezing?) यह सरल और प्रभावी तरीका है, जिससे आप घर पर ही अपनी गुणवत्ता जांच सकते हैं।

बैरोमीटर टेस्ट-

बैरोमीटर के माध्यम से भी आप अपने घर पर असली  सरसों के तेल की पहचान कर सकते हैं। ओरिजनल सरसों के तेल (original sarso oil) की  बैरोमीटर रीडिंग (Barometer Test) 58 से 60.5 के बीच होती है। हालांकि, अगर सरसों के तेल की रीडिंग इन नंबरों से ऊपर या फिर नीचे दिख रहा है तो समझ जाइए सरसों का तेल नकली है और उसमें किसी न किसी तरह की मिलावट की गई है।

हाथों से करें टेस्ट-

सरसों के तेल की पहचान (Identification Of Mustard Oil) करने के लिए आप इसे अपने हाथों पर कुछ बूंदें लेकर जांच सकते हैं। अच्छे सरसों के तेल को हाथों पर मलने पर उसकी प्राकृतिक गंध महसूस होगी। यदि तेल में से किसी तरह की केमिकल गंध (Chemical smell) आती है या रंग निकलता है, तो यह संकेत है कि तेल में मिलावट की गई है। इस प्रकार, हाथों से परीक्षण करके आप सरसों के तेल की शुद्धता जान सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now