My job alarm

Liquor : किस उम्र में कितनी पीनी चाहिए शराब, पीने वाले जरूर जान लें लिमिट

Limit of drinking alcohol : शराब पीने का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है। आज के समय में शायद ही ऐसी कोई शादी या पार्टी हो जिसमें शराब न दिखे। यहां तक की पीने के मामले में अब महिलाएं भी पुरुषों से ज्याद पीछे नहीं हैं। बड़े शहरों में शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ी है। आजकल शराब लोगों की लाइफ स्टाइल का हिस्सा बन चुकी है। ये बात सभी जानते हैं कि यह सेहत के लिए हानिकारक है लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस उम्र में शराब पीनी चाहिए? एक दिन में कितनी शराब पीना सेफ होता है? आइए नीचे खबर में जानते हैं 

 | 
Liquor : किस उम्र में कितनी पीनी चाहिए शराब, पीने वाले जरूर जान लें लिमिट 

My job alarm - (Liquor) दुनिया में शराब पीने वालों की कोई कमी नहीं है और यह संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। लेकिन बहुत कम लोग हैं जो इससे जुड़ी अहम जानकारी रखते हैं। अक्सर आपने लोगों को देखा होगा जब पीने बैठते हैं तो बेहोश होने तक नहीं रूकते। शराब पीने का शौंक रखने वाले ज्यादातार लोगा नहीं जानते हैं कि एक दिन में कितनी शराब पीनी चाहिए ताकि उनके सेहत को नुकसान न हो। अगर आप शराब (side effects of alcohol) पीते हैं, और इसको लेकर चिंतित रहते हैं कि कितना अल्कोहल लेना आपकी सेहत के लिए ठीक रहेगा, तो यह खबर आपके काम की है। 


शराब को लेकर अक्सर रिसर्च होती रहती है। शराब को लेकर हुई एक रिसर्च में विश्लेषण किया गया है कि किस उम्र में कितनी शराब पीना (limit of drinking alcohol) सही है और कितनी शराब पीना खतरनाक हो सकता है। यह रिसर्च मेडिकल जर्नल द लैंसेट में प्रकाशित हुई है। 

द लैंसेट में प्रकाशित नया विश्लेषण कहता है कि अधिक उम्र के लोगों की तुलना में युवाओं का अल्कोहल लेना स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है। ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज का विश्लेषण भौगोलिक क्षेत्र उम्र और जेंडर के आधार पर अल्कोहल के खतरे को रिपोर्ट करने वाला पहला रिसर्च है।  इस रिसर्च में रिसर्चर्स ने 204 देशों में अल्कोहल के उपयोग का विश्लेषण किया है। एक्सपर्ट ने पाया कि 2023 में 1.34 बिलियन लोगों (1.03 बिलियन पुरुष और 0.312 बिलियन महिलाएं) ने हानिकारक मात्रा में अल्कोहल लिया है।

40 से नीचे वालों के लिए ज्यादा खतरा

रिसर्च के विश्लेषण में पाया गया है कि 15 से 39 उम्र के पुरुषों के लिए शराब पीना सबसे ज्यादा खतरनाक है। हर भौगोलिक क्षेत्र में इस आयु उम्र के पुरुषों में असुरक्षित मात्रा में अल्कोहल लेने वाली आबादी का सबसे बड़ा वर्ग शामिल है। 

असुरक्षित मात्रा में अल्कोहल (Correct age to drink alcohol) लेने वालों में 59.1 प्रतिशत 15 से 39 उम्र के लोग हैं और इनमें से 76.7 प्रतिशत पुरुष हैं। रिपोर्ट के अनुसार मुताबिक भारत में 15 से 39 उम्र के लोगों में 1.85 प्रतिशत महिलाओं और 25.7 प्रतिशत पुरुषों ने असुरक्षित मात्रा में अल्कोहल लिया। ये 40 से 64 आयु वर्ग में 1.79 प्रतिशत महिलाओं और 23 प्रतिशत पुरुषों से कम था, जिन्होंने असुरक्षित मात्रा में अल्कोहल लिया। 

शराब पीने के लिमिट तय करना जरूरी

जिस दिन से आप शराब पीना शुरू करते हैं, उसी दिन से शराब के दुष्प्रभाव (side effects of alcohol) शरीर पर हावी होने लगते हैं। शराब पीने वाले लोगों के शरीर पर कुछ असर तो तुरंत ही दिखने लगते हैं, वहीं कुछ लंबे समय के बाद दिखाई देते हैं। शराब की बोतल खोलकर पूरी रात पी कर झूमने की आदत शराब के शौकीनों की सेहत पर बुरा असर डालती है, इसलिए बहुत जरूरी है कि समझदारी से शराब पीन लिमिट तय की जाए।

इस मात्रा से ज्यादा नहीं पीनी चाहिए शराब

आपको यहां शराब पीने (alcohol wine) की सलाह बिल्कुल नहीं दी जा रही है, लेकिन अगर आपसे शराब छूट नहीं रही है तो कुछ बातों को ध्यान में रखकर शराब पीने से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है। अक्सर दोस्तों के साथ एंजॉयमेंट या पार्टी में कई लोग हद से ज्यादा शराब पी लेते हैं और इसके बाद में उन्हें दिक्कत होने लगती है। एक्सपर्ट का मानना है कि वयस्कों को शराब के जोखिम से बचे रहने के लिए एक हफ्ते में 10 और एक दिन में 4 पेग  (Alcohol Drink) से ज्यादा शराब नहीं पीनी चाहिए।  एक स्टैन्डर्ड ड्रिंक का साइज 30 ml हार्ड अल्कोहल जैसे व्हिस्की, जिन आदि और 150 ml वाइन और 330 ml बीयर होता है। इससे ज्यादा ड्रिंक करने वालों को हैव्वी ड्रिंकर कहा जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now