My job alarm

Aaj Ka Rashifal : इन राशि वालों का चमकने वाला है भाग्य, बनेंगे रूके हुए काम

Horoscope Today 16 September 2024 : आज सोमवार का दिन है। ग्रह नक्षत्र के परिवर्तन के कारण आज सप्ताह का पहला दिन कई राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार आज सिंह राशि वालों को जहां अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है, वहीं लापरवाही के कारण वृश्चिक राशि वालों के काम में अड़चन आ सकती है। 

 | 
Aaj Ka Rashifal : इन राशि वालों का चमकने वाला है भाग्य, बनेंगे रूके हुए काम 

My job alarm (ब्यूरो)। ग्रह नक्षत्र की चाल के आधार पर राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज सोमवार के दिन हो रहे ग्रह नक्षत्र के बदलाव से कई राशि के जातकों को (daily horoscope 16 September 2024) उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज सिंह राशि वालों को जहां अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है, वहीं लापरवाही के कारण वृश्चिक राशि वालों के काम में अड़चन आ सकती है। आइये मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए देखें आज का राशिफल।  

​​मेष राशि (Aries, Mesh Rashi)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। आज नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। आज आप कार्यक्षेत्र में बेवजह के झगड़ों को सुलझा लेंगे और जरूरत के अनुसार आमदनी भी सहज हो जाएगी। शाम के समय किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं।

​​वृषभ राशि (Taurus, Vrishabha Rashi)

आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए सावधानी बरतने वाला रहेगा। आज आपको किसी दूसरे पर निर्भर रहने के बजाय अपने दम पर काम करने से ज्यादा सफलता मिलेगी। बिजनेस में ईमानदारी से काम करने पर लाभ जरूर मिलेगा। आज आपको जिस काम से लाभ होने की उम्मीद न हो उसी कार्य में फायदा होगा। आज पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

​मिथुन राशि (Gemini, Mithun Rashi)

आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा। आज आप सावधानी से लेनदेन करें, अन्यथा आपका धन कहीं फंस भी सकता है। नौकरीपेशा वालों को अधिकारियों के कारण कामकाज में दिक्कत हो सकती है। बिजनेस करने वालों को अपने कामकाज को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आपको शारीरिक और मानसिक परेशानी के कारण जोखिम भरे कार्यों से बचना होगा।

​कर्क राशि (Cancer, Kark Rashi)

आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज बिजनेस से आमदनी के कई अवसर मिलेंगे और धन लाभ भी हो सकता है। नौकरीपेशा वालों की नौकरी में बदलाव की इच्छा पूरी हो सकती है। आज सभी पारिवारिक सदस्यों को साथ लेकर चलना ठीक रहेगा, अन्यथा घरेलू माहौल बिगड़ सकता है। आज आपको बिना कोई ज्यादा मशक्कत किए काम में सफलता मिल सकती है। 

​सिंह राशि (Leo, Singh Rashi)

आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपकी संपत्ति और वाहन खरीदने की इच्छा पूर्ण होगी और अचानक धन भी प्राप्त हो सकता है। आज आपके सभी कार्य बिना किसी अड़चन के पूरे हो सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार के सभी कार्य पूर्ण होंगे। घरेलू माहौल खुशनुमा रहेगा। आज अचानक लाभ हो सकता है, जिससे आपके दिल में अलग ही खुशी होगी।

​​कन्या राशि (Virgo sun sign)

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आज नौकरीपेशा वालों को अच्छी आमदनी के साथ दूसरी जगह नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आज आर्थिक दृष्टि से भी दिन बेहतर रहेगा। आय के साथ एक्सट्रा खर्चे भी हो सकते हैं। आज समाज में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आज आपको किसी का सहयोग मिलेगा, जो लाभकारी रहेगा।

​​तुला राशि (Libra, Tula Rashi)

आज का दिन तुला राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। आज घरेलू वातावरण सकारात्मक रहेगा। बिजनेस से मनचाहा धन लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने काम सफल होने से आपका उत्साह बढ़ेगा। आज आपको अपने कार्यों से अच्छा लाभ मिलेगा और समाज में भी आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं।


​​वृश्चिक राशि (Scorpio, Vrischika Rashi)


आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। आज बिजनेस में मनचाहा लाभ होगा, जिससे दिल खुश रहेगा। आज आपको पैतृक धन भी मिल सकता है। आज आप सरकारी कार्यों को प्राथमिकता दें क्योंकि लापरवाही से काम अटक सकते हैं। नौकरीपेशा वालों को अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आज मां के आशीर्वाद से आपके कई कार्य संपन्न होंगे।


​​धनु राशि ( Sagittarius, Dhanu Rashi)


आज का दिन धनु राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यावसायिक सोच और मार्केट की जानकारी होने के बावजूद भी आप किसी न किसी कारण से अपने कार्य को गति नहीं दे पाएंगे। मगर आप हेराफेरी करके धन जरूर कमा सकते हैं। आज सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। नौकरीपेशा वाले अपने काम से काम रखें। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा।


​मकर राशि (Capricorn, Makar Rashi)


आज का दिन मकर राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज बिजनेस करने वालों को आर्थिक लाभ होगा। आज आपको स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। आप आपका मधुर व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा। घर में भी पारिवारिक लोगों को खुश रखने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन खत्म होगी और एक दूसरे के प्रति समझ भी बढ़ेगी।


​​कुंभ राशि (Aquarius, Kumbh Rashi)


आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। आज नौकरीपेशा वाले बेहतर कार्य से वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेंगे और बिजनेस करने वाले भी अच्छा लाभ कमा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज आपको अधूरे कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन वो आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। घरेलू वातावरण तनावपूर्ण रहेगा।


​​मीन राशि (Pisces, Meen Rashi)


आज का दिन मीन राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। आज आपको जमीन जायदाद और मकान से जुड़े कार्यों से लाभ हो सकता है। आज आप पैसे के लिए पूरी भागदौड़ कर सकते हैं। विवाह योग्य किसी पारिवारिक सदस्य का रिश्ता तय हो सकता है। आज आप कोई भी काम हाथ में लें तो उसे पूरा जरूर करें। क्योंकि इससे आपको लाभ अवश्य होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now