Bhojpuri Dance : आम्रपाली दुबे ने किया हसीन डांस, बांहों में भरकर बोले निरहुआ- 'पलंगिया तोड़ देंगे हम'
Amarpali bubey dance : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को अलग पहचान दिलाने वाली आम्रपाली दुबे ने हर बड़े स्टार के साथ काम किया है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के संग तो आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey old song) के कई हिट गाने आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहे हैं। इन दिनों उनका एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह 'पलंगिया तोड़ देंगे ' गाने पर निरहुआ संग रोमांटिक डांस करती नजर आ रही है।

My job alarm - (bhojpuri dance video) भोजपुरी सिनेमा की ब्यूटी क्वनी आम्रपाली दुबे और स्टार एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। आम्रपाली और निरहुआ को भोजपुरी की हिट जोड़ी माना जाता है। जब भी ये दोनों एक साथ नजर आते हैं उस फिल्म या गाने को रिलीज होने से पहले ही हिट मान लिया जाता है। इन दिनों इनका एक डांस वीडियो तेजी से वायरल (Viral Dance Video) हो रहा है, जिसमें दोनों डांस करते नजर आ रहे हैं। आम्रपाली के कातिलाना डांस मूव्स फैंस के दिलों को घायल कर रहे हैं।
इस डांस वीडियो में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey Dance Video) और निहुआ पलंगिया तोड़ देंगे गाने पर रोमांटिक डांस कर देखे जा सकते हैं। यह गाना साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी' का हिस्सा है। गाने में आम्रपाली और निरहुआ की केमिस्ट्री इतनी गहरी है कि देखने वालों का दिल भी मचल उठता है। इसकी बोल और म्यूजिक ने दर्शकों के बीच खास जगह बना ली है।
दिवंगत असलम शेख के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ ने पति-पत्नी के किरदार निभाए हैं। इनके साथ फिल्म में मधु शर्मा, समीर आफताब, सुरेंद्र पाल सिंह, पदम सिंह, प्रिया वर्मा, श्वेता और रवि अरोड़ा भी नजर आते हैं।
आम्रपाली और निरहुआ ने लड़ाए इश्क के पेंच -
फिल्म की कहानी यह है कि जब आम्रपाली और निरहुआ को कुछ दिनों के लिए अलग रहना पड़ता है। इस समय उनके बीच प्यार और तड़प बढ़ने लगती है, और इसी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए गाना "पलंगिया तोड़ देंगे" (Palangiya Tod Denge song) आता है। यह गाना उस वक्त की भावनाओं व्यक्त करता है, जब दोनों अपने प्यार को मिस कर रहे होते हैं। इस गाने पर साफ नजर आ रहा है आम्रपाली की रोमांटिक अदाएं निरहुआ को मदहोश कर रही हैं। निरहुआ को आम्रपाली से एक पल की दूरी भी बर्दाशत नहीं हो रही है। वह उनकी और खिंचे चले आते हैं।
रोमांटिक डांस वीडियो देख क्रेजी हुए फैंस -
भोजपुरी का यह रोमांटिक डांस वीडियो (Bhojpuri romantic dance video) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वैसे तो यह डांस वीडियो काफी साल पुराना है लेकिन यह गाना फैंस को आज भी क्रेजी कर रहा है। आम्रपाली और निरहुआ की केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है। फैंस इस डांस वीडियो (dance Video) को बार बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं। अब तक 8 लाख से ज्यादा बार इस वीडियो को देखा जा चुका है और 7 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। आम्रपाली के डांस की तारीफ करते फैंस थक नहीं रहे हैं।