My job alarm

Success Story : ब्यूटी विद ब्रेन है ये महिला आईएएस, खूबसूरती के आगे एक्ट्रेस भी फेल

Success Story Of IAS Priyanka Goyal : अगर किसी में कुछ कर गुजरने की क्षमता है तो असफलता उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है, लेकिन मेहनत और हौसलों में दम हो  तो विपरीत परिस्थितियां भी आपको सफलता पाने से नहीं रोक सकती है। आज के समय में कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से IAS अधिकारी बनने का सपना सच कर दिखाया। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से ऐसी ही एक कहानी के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं ऐसी महिला ऑफिसर के बारे में।

 | 
Success Story : ब्यूटी विद ब्रेन है ये महिला आईएएस, खूबसूरती के आगे एक्ट्रेस भी फेल

My job alarm - (Success Story): कई लोग तो छोटी-छोटी असफलताएं से घबराकर हार मानकर हार बैठ जाते हैं। लेकिन कई बार ये छोटी-छोटी असफलता भविष्य में एक बड़ी सफलता का आधार बनने वाली होती है। किसी के जीवन में कभी न कभी चुनौतियां आती रहती हैं, लेकिन इनका डटकर सामना करना चाहिए। ऐसी ही कहानी है IAS प्रियंका गोयल की। इनकी कहानी (UPSC Success Story)  आपके लिए काफी प्रेरणादायक हो सकती है। आइए जानते हैं दिल्ली की प्रियंका गोयल के बारे में।

प्रियंका का स्टडी बेस-


प्रियंका गोयल की कहानी ऐसे लोगों के लिए मोटीवेशनल हो सकती है। जो छोटी-छोटी असफलताओं से हार मानकर बैठ जाते हैं। बता दें कि प्रियंका गोयल दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी 12वीं तक पढ़ाई की अग्रसेन मॉडल स्कूल से की हैं। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के केशव महाविद्यालय से कॉमर्स में बैचलर्स की डिग्री हासिल की।  इसके बाद उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की (IAS Priyanka Goyal ki safalta ki kahani)। जैसे ही उनकी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी हुई उसके बाद प्रियंका   सरकारी नौकरी के लिए यूपीएससी की तैयारियों में जुट गई।
  
 

अंतिम अटेंप्ट में यूपीएएससी क्लियर कर बनी आईएएस-


प्रियंका शुरूआत से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी अच्छी थी। प्रियंका को यूपीएससी की परीक्षा के दौरान कई बार असफलता मिली, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने असफलताओं से हार नहीं मानी। उन्होंने मुश्किलों का सामना करते हुए हिम्मत और हौसलें के दम र यूपीएससी जैसे कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया। आपको बता दें कि प्रियंका गोयल ने यूपीएससी परीक्षा (Success story of IAS Priyanka Goyal) के टोटल छह अटेंप्ट दिए थे। अगर प्रियंका यूपीएससी सीएसई 2022 में असफल हो जाती, तो सरकारी अफसर बनने का प्रियंका का सपना अधूरा रह जाता। पांच बार उनके हाथ केवल असफलता ही लगी थी लेकिन 5 बार फेल होने के बाद  आखिरकार उन्होंने अपने सपने को साकार कर लिया है। 
 


समाज और परिवार का बढ़ता प्रेशर-


आज के समय में प्रियंका की कहानी लाखों लोगों के लिए मिसाल बन चुकी है। आईएएस प्रियंका का कहना है कि इतने सालों में उन पर समाज और शादी का प्रेशर भी बढ़ने लगा था, लेकिन इन सब का सामना करते हुए उनके  पास सिर्फ एक अटेंप्ट बचा था जिसमें उनको अपनी काबिलियत साबित करनी ही थी। उन्होंने इसके लिए दिन-रात एक कर दिया और आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और 2022 यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने 369वीं रैंक हासिल कर ली। प्रियंका (UPSC Success Story of IAS Priyanka Goyal) का कहना है कि उनके पहले प्रयास के दौरान उनको सिलेबस की सही जानकारी नहीं थी।


इतने प्रयासों के बाद भी मिली थी असफलता- 


सही जानकारी न होने की वजह से वह प्रीलिम्स भी क्लियर नहीं कर पाई थीं लेकिन दूसरे प्रयास मे वह 0।7 मार्क्स से कट ऑफ लिस्ट में जगह बनाने से चूक गई थीं। उसके बाद भी वो तैयारियों में जुट गई, लेकिन तीसरे प्रयास में वह यूपीएससी मेंस परीक्षा(प्रियंका गोयल की कहानी) में फेल हो गई थीं। इसके बाद चौथे में CSAT में पीछे रह गई थीं। जब वह पांचवी बार इसकी तैयारी कर रही थी तो पाचंवे प्रयास में कोविड काल में उनकी मां के 80 प्रतिशत लंग्स डैमेज हो गए थे। इस प्रयास में भी वह प्रीलिम्स क्लियर नहीं कर पाई थीं। लेकिन आखिर में उन्होंने छठवें प्रयास (UPSC Success) शानदार सफलता हासिल की।


ब्यूटी में किसी से कम नहीं है प्रियंका गोयल-


प्रियंका दिखने में भी बेहद खूबसूरत लगती है। बता दें कि आईएएस प्रियंका गोयल दिखने में बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। । प्रियंका गोयल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। आज के समय में सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके लाखें फॉलोअर्स हैं। जहां वो अक्सर अपनी वीडियोज और फोटोज को पोस्ट करती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now