चेक पर रकम के अंत में क्यो लिखते है Only, ऐसा नही किया तो क्या हो सकता है चेक बाउंस?

My job alarm - (cheque payment rules) चेक के जरिए भुगतान करने के भी कुछ नियम है। हर चेक भुगतान करने वाला चीजें तो सब जानता है लेकिन उसे उसके पीछे के कारण के बारे मालूम नही होता है। आपने देखा होगा कि कई बार जब कोई बड़ी संस्था या व्यापारी चेक जारी करते हैं तो रकम के बाद में Only जरूर लिखते हैं। लेकिन क्या कभी आपने इस बात पर गौर किया है कि ऐसा क्यों लिखा जाता है। कभी किसी ने सोचा है कि ऐसा करने के पीछे कारण क्या है। आज हम आपके साथ इसी से संबंधित जानकारी साझा करने वाले (cheque transaction) है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चेक पर अमाउंट यानि कि रकम लिखने के बाद उसके आखिरी में Only लिखने का मकसद संभावित धोखाधड़ी को रोकना होता (is it necessary to write only in cheque) है। इसलिए रकम को शब्दों में लिखने के बाद अंत में Only लिखते हैं। उदाहरण के लिए मान लीजिए आप चेक जारी करते हुए उस पर 25,000 की राशि शब्दों लिखते हैं और आखिरी में Only नहीं लिखते हैं तो इस स्थिति में दूसरा व्यक्ति आगे कुछ और राशि दर्ज कर अमाउंट को बढ़ा सकता है। इस कारण आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं इसलिए चेक जारी करने के दौरान अमाउंट के आखिरी में Only लिखा जाता (Why people write only on cheque after amount) है। वहीं, अंकों में भी राशि दर्ज करने के बाद /- इस साइन का यूज करते हैं।
दरअसल, ‘ओनली’ या ‘केवल’ लिखने से आपके चेक की सिक्योरिटी (cheque security tips) बढ़ जाती है और यह शब्द चेक की धोखाधड़ी को काफी हद तक रोक देता है। ‘ओनली’ लिखा होने से आप जिसे चेक दे रहे हैं, वो मनमाने तरीके से आपके खाते से चेक के माध्यम से रकम नहीं निकाल सकता।
इससे कैसे होगी सुरक्षा?
अब आप समझ गए होंगे कि ओनली लिखने से वो व्यक्ति रकम के साथ कोई छेड़छाड़ नही कर सकता है। अपनी मर्जी से ओनली न लिखा होने की वजह से यह चालबाजी करने की जगह चेक पर बच जाती है। ऐसे में आप धोखाधड़ी का शिकार हो जाएंगे। वहीं, नंबर्स में भी अमाउंट भरते वक्त आपको /- लगाना जरुरी होता है। जिससे की उसके आगे कोई जगह न बचे और कोई उसमें और अमाउंट एड न कर (how to stop fraud in cheque payment) पाए।
क्या ओनली नहीं लिखने पर हो सकता है चेक बाउंस?
बहुत से लोगों के मन में अक्सर सवाल उठता है कि अगर कोई चेक पर ‘Only’ लिखना भूल जाए तो क्या चेक बाउंस (cheque bounce) हो जाएगा? इस सवाल का जवाब ना है। अगर आप ओनली या केवल नहीं लिखते हैं तो इसका कोई बुरा असर चेक पर नहीं होगा और बैंक इसे स्वीकार कर लेगा। इस खास शब्द का सीधा कनेक्शन चेक की सिक्योरिटी से है बस, इसके अलावा इसे लिखने के कोइ्र कारण नही है।