My job alarm

UP News - घर बैठे आसानी से जानें अपनी जमीन की जानकारी, बस दो मिनट में मिल जाएगा Land Map

UP News - अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं, तो आप कुछ ही पलों में संबंधित जमीन का नक्शा और उससे जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दरअसल आपको बता दें कि विभिन्न सरकारी पोर्टल (government portal) और ऑनलाइन सेवाओं की मदद से अब लोग बिना किसी परेशानी के जमीन से जुड़ी आवश्यक जानकारी हासिल कर सकते हैं-

 | 
UP News - घर बैठे आसानी से जानें अपनी जमीन की जानकारी, बस दो मिनट में मिल जाएगा Land Map

My job alarm - (Important Info) जमीन से संबंधित मामलों में सावधानी अत्यंत आवश्यक है, विशेषकर जमीन खरीदते समय। पहले यह प्रक्रिया कठिन और समय-consuming होती थी, जिसमें पटवारी के चक्कर लगाने पड़ते थे और वित्तीय खर्चा भी करना पड़ता था। लेकिन अब डिजिटल युग में यह काम काफी आसान हो गया है।

यदि आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं, तो आप कुछ ही पलों में संबंधित जमीन का नक्शा और उससे जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विभिन्न सरकारी पोर्टल (government portal) और ऑनलाइन सेवाओं की मदद से अब लोग बिना किसी परेशानी के जमीन से जुड़ी आवश्यक जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस परिवर्तन ने न केवल समय की बचत की है, बल्कि अधिक पारदर्शिता भी प्रदान की है।

यूपी भू नक्शा पोर्टल-

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath government of Uttar Pradesh) आपको घर बैठे ही जमीन का नक्शा और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने की सुविधा दे रही है। यूपी भू नक्शा पोर्टल के जरिए आप न केवल ऑनलाइन अपनी जमीन या खेत का नक्शा देख सकते हैं। बल्कि उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। इस पोर्टल की सबसे खास बात यह है कि संबंधित भूमि की पूरी जन्मकुंडली ये आपके सामने पेश कर देता है। 

इस तरह पाएं जानकारी-

यूपी भू नक्शा पोर्टल (UP land map portal) से जानकारी हासिल करना बेहद आसान है। चलिए आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताते हैं कि कैसे आप घर पर बैठे-बैठे पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। जमीन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने के लिए आपको जेब भी ढीली नहीं करनी पड़ती।

- सबसे पहले आपको यूपी भू-नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट upbhunaksha.gov.in पर जाना होगा। आप गूगल में उत्तर प्रदेश भू नक्शा लिखकर भी साइट तक पहुंच सकते हैं।

- वेबसाइट के होम पेज पर लेफ्ट साइड में आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे। जैसे कि जिला, तहसील, गांव और Plot नंबर। जिसमें आपको जानकारी भरनी होगी।

- आपके उपरोक्त जानकारी भरते ही स्क्रीन पर नक्शा दिखाई देने लगेगा, उस पर क्लिक करते ही राइट साइड में संबंधित जमीन की पूरी जन्मकुंडली आ जाएगी।

- नक्शा और संबंधित जानकारी को डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे मैप रिपोर्ट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

मालिक से लेकर मुकदमे तक-

नक्शे के साथ जमीन की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध होती है, जैसे मालिक का नाम, किसी भी कानूनी विवाद का विवरण आदि। सरकार ने अवैध कब्जे को रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हाल ही में एक पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को जमीन से जुड़ी सभी जानकारियां ऑनलाइन प्राप्त करना आसान हो गया है। इससे नागरिकों को अपनी सम्पत्ति की स्थिति को समझने और आवश्यक सुरक्षा उपाय करने में मदद मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now