My job alarm

Today Gold Price- सोने के दाम रहे स्थिर, चांदी में आया 1000 रुपये का उछाल, चेक करें आज के ताजा रेट

Today Gold Price- अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतें लगातार बदल रही हैं। लेकिन भारत में सोने के दाम स्थिर रहे। वहीं आपको बता दें कि चांदी की कीमतों (silver price) में हजार रुपये का उछाल आया है। ऐसे में अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो लेटेस्ट प्राइज चेक करना न भूलें।
 | 
Today Gold Price- सोने के दाम रहे स्थिर, चांदी में आया 1000 रुपये का उछाल, चेक करें आज के ताजा रेट

My job alarm - Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतें लगातार बदल रही हैं। लेकिन भारत में सोने के दाम स्थिर रहे। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 79,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने का रेट 72,850 रुपये है। पिछले चार दिनों में सोने की कीमत (gold price) 1,850 रुपये बढ़ी है। गोल्ड प्राइस दिवाली के दिन 31 अक्टूबर 2024 को 81,330 रुपये पर पहुंच गए थे। सोना-चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो लेटेस्ट प्राइज चेक करना न भूलें।

चांदी की कीमतें 1000 रुपए उछलीं-

दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव गुरुवार को 1000 रुपए की तेजी के साथ 96,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए हैं। दिसंबर के महीने में चांदी की कीमतें अब तक 5000 रुपए महंगी हो चुकी हैं। मंगलवार को एक ही दिन में 4500 रुपए का बंपर उछाल देखा गया था। उल्लेखनीय है कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 1.04 लाख रुपए का अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। वर्तमान में चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम चांदी 1,04,000 रुपए में मिल रही है। (today silver rate)

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों (sone-chandi ke taaza daam) में बढ़त नजर आई है। गुरुवार को कॉमैक्स पर सोना 2 डॉलर की तेजी के साथ 2728 डॉलर प्रति औंस के भाव पर ट्रेड कर रहा है। जबकि 30 अक्टूबर को सोना 2813 डॉलर के ऑलटाइम हाई पर था। दूसरी ओर, चांदी (silver price) भी उछाल के साथ 32.75 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है। चांदी भी 34.04 डॉलर का रिकॉर्ड हाई बना चुकी है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर - भाव 

दिल्ली - 73,000

मुंबई - 72,850

चेन्नई - 72,850

कोलकाता - 72,850

हैदराबाद - 72,850

बेंगलुरु - 72,850

पुणे - 72,850

अहमदाबाद - 72,900

लखनऊ - 73,000

भोपाल - 72,900

इंदौर - 72,900

रायपुर - 72,850

बिलासपुर - 72,850

चंडीगढ़ - 73,000

जयपुर - 73,000

पटना - 72,900

जानिए Gold की शुद्धता के मानक-

गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल (alloy metal) मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now