My job alarm

Today Gold Price - सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें आज के ताजा रेट

Today Gold Price - अगर आप सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो एक बार इस खबर को जरूर पढ़ लें। दरअसल आपको बता दें कि सोने-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price) में बड़ा उलटफेर हुआ है। ऐसे में खरीदारी करने से पहले जरूर चेक कर लें अपने शहर के ताजा रेट-

 | 
Today Gold Price  - सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें आज के ताजा रेट

My job alarm - (Today Gold Price) अगर आप आज (24 दिसंबर) सोना-चांदी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो सबसे पहले दोनों की कीमतों को जान लें। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 76,261 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, चांदी की कीमत 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 89,347 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के भाव तेजी से बढ़ रहे हैं। (Gold-Silver latest Price)

2024 में सोने ने दिया तगड़ा रिटर्न- 

साल 2024 में सोने (sone ke taaza daam) ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है, जो शेयर बाजार पर भारी पड़ रहा है। इस वर्ष की शुरुआत से लेकर अब तक, गोल्ड इन्वेस्टर्स को 19 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। यह रिटर्न सेंसेक्स द्वारा दिए गए 8.35 प्रतिशत के रिटर्न से भी दोगुना है। सोने की इस वृद्धि (gold rise) ने निवेशकों को मालामाल किया है और उन्हें अधिक लाभ प्रदान किया है। इस साल की उच्च रिटर्न दर ने सोने को एक आकर्षक निवेश विकल्प बना दिया है, जिससे निवेशकों का विश्वास इस धातु में और बढ़ा है। 

1 जनवरी, 2024 को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 63,970 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो कि 23 दिसंबर को बढ़कर 76,160 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। इस दौरान 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 12,190 रुपए प्रति 10 ग्राम या 19 प्रतिशत बढ़ी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी तेज-

आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोने की कीमत 2,629.39 डॉलर प्रति औंस पर खुली, जबकि इसका पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,628.20 डॉलर प्रति औंस था। लेख लिखने के समय सोना 2.70 डॉलर की तेजी के साथ 2,630.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, चांदी (chandi ke taaza bhaav) के वायदा भाव 30.21 डॉलर पर खुले, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.18 डॉलर था। वर्तमान में, चांदी 0.09 डॉलर की बढ़त के साथ 30.27 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है। (today silver price)

भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें-

शहर - 22 कैरेट गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम) - 24 कैरेट गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)-

पुणे 70,990 77,440

बेंगलुरू 70,990 77,440

पटना 71,040 77,490

जयपुर 71,040 77,590

दिल्ली 71,040 77,590

अहमदाबाद 71,040 77,490

कोलकाता 70,990 77,440

मुंबई 70,990 77,440

लखनऊ 71,040 77,590

चेन्नई 70,990 77,440

हैदराबाद 70,990 77,440

भुवनेश्वर 70,990 77,440

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now