Delhi Most Expensive House : ये हैं दिल्ली के 6 सबसे महंगे घर, पहले वाले की कीमत 400 करोड़ से ज्यादा
Luxurious Houses in New Delhi : दिल्ली दिलवालों की यूंही नहीं कहा जाता। भारत की राजधानी होने के साथ यह कई अनेक खूबियों के लिए जाना जाता है। इस शहर में धन की बरसात होती है। दिल्ली में कई अमीर लोगों का घर है। यहां के बंगले बेहद खूबसूरत और आलीशान है जो इन्हें टॉप के(Delhi ke luxurious properties) बनाते हैं। इन बंगलों की सुविधाएं और बनावट इन्हें और भी खास बनाती है। इस खबर के माध्यम से आज हम आपको दिल्ली के सबसे आलीशान बंगलों के बारे में बताने वाले हैं।

My job alarm - अगर देश के सबसे महंगे घर की बात करें तो यकीनन दिल्ली शहर का नाम ही आएगा। यहां पर कई करोड़पतियों और अरबपतियों का बसेरा है।एक रिपोर्ट के मुताबिक यह पता चला है कि दिल्ली में 57 अरबपति रहते हैं, जो इसे दुनिया के टॉप शहरों में से एक बनाता है। जो देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे महंगे घरों की लिस्ट में शुमार हो गया है। यहां पर एक एक्ट्रेस का ससुराल भी हैं। दिल्ली के घर (most expensive residences in Delhi) इतने खूबसूरत हैं कि इन्हें देखकर ही दिल खुश हो जाए। आइए आपको बताते हैं दिल्ली के सबसे अलीशान बंगलों के बारें में।
रेणुका तलवार का लग्जरी बंगलो -
रेणुका तलवार का बंगला भी दिल्ली में हैं। रेणुका तलवार एक प्रमुख भारतीय व्यवसायी हैं,डीएलएफ के मालिक केपी सिंह की बेटी रेणुका तलवार हैं, जो वर्तमान में DLF लिमिटेड के लग्जरी डिवीजन की CEO हैं। DLF जो भारत की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डेवलपमेंट कंपनियों में से एक है। रेणुका तलवार का रियल एस्टेट की दुनिया में (Renuka Talwar’s Delhi home )एक बड़ा नाम हैं, उन्होंने 2016 में कमल तनेजा, TDI इंफ्राकॉर्प के मैनेजमेंट में दिल्ली में एक महलनुमा घर खरीदा है। इस डील को सबसे बड़ी रेजिडेंशल डील बताया जा रहा है, जो इस इलाके में दशकों में हुई सबसे बड़ी रियल एस्टेट डील मानी जाती है। आपको बता दें कि यह बंगला लगभग 5,000 वर्ग मीटर के प्लॉट पर है। कीमत की बात करें तो इस आलीशान बंगले की कीमत 435 करोड़ रुपये हो चुकी है।
इस एक्ट्रेस का ससुराल भी है शामिल-
इस लिस्ट में जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के ससुराल का नाम भी शामिल है। सोनम कपूर के ससूर हरीश आहुजा, जोकि शाही एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। हरीश आहुजा की कंपनी का नाम भारत की टॉप गारमेंट निर्माता कंपनियों में शामिल है और इनकी डील कई इंटरनेशनल फैशन ब्रांड जैसे H&M, यूनिक्लो और डेकोथलन (luxurious properties in the capital ) से होती हैं।
आपको बता दें कि 50 फैक्ट्रियों और 1 लाख एम्प्लाइज को काम देने वाली आहुजा की कंपनी इंडिया के अपीरियल इंडस्ट्री में बेहद अहम है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में आहुजा की संपत्ति 5,900 करोड़ रुपये आंकी गई थी, जिससे वो इस शहर के टॉप करोड़पतियों में शामिल हो गए। हरीश आहुजा 2015 में दिल्ली के पृथ्वीराज रोड पर एक आलीशान बंगला खरीदा है। सोनम के ससुर हरीश आहूजा(sonam kapoor ka Sasural) ने इस आलीशान घर को खरीदने के लिए काफी मोटी रकम चुकाई है।उनकी ये प्रोपर्टी 3,170 वर्ग गज में फैली हुई है। ये प्रोपर्टी 173 करोड़ रुपये में खरीदी गई है।
नवीन जिंदल का आलिशान घर
दिल्ली के सबसे महंगे घरों के मालिकों में भारतीय उद्योगपति और राजनेता नवीन जिंदल का नाम (most expensive residences in Delhi )भी शामिल है,जाकि जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के प्रमुख हैं। नवीन जिंदल का दिल्ली स्थित लग्जरी बंगला राजधानी के सबसे महंगे घरों में से एक है, इनके बंगलों की कीमत 125-150 करोड़ रुपये के आसपास(Most Luxurious Houses In Delhi ) है। इनका सफेद रंग का ये बेहद खूबसूरत बंगला लुटियन्स जोन (LBZ) में स्थित है, जिसकी खुबसूरती और सुविधांए देखने लायक है।
रुइया हवेली की खूबसूरती
रुइया हवेली के बारे में कौन नहीं जानता, ये दिल्ली के सबसे आलीशान घरों की लिस्ट में शामिल है, इस बंगलों के मालिक शशी और रवि रुइया हैं।ये दिल्ली की बेहद खूबसूरत प्रोपर्टी(Inside the most expensive homes in Delhi ) है। बता दें कि कॉलोनियल स्टाइल में बनी ये प्रोपर्टी 2।2 एकड़ में फैली हुई है। देखने में ये बंगला एकदम महल जैसा है और यहां पर हरे-भरे लॉन के साथ एक शानदार स्विमिंग पूल भी है। कीमत की बात करें तो इस प्रोपर्टी की कीमत 92 करोड़ है। रुइया हवेली राजधानी के सबसे आलीशान बंगलों में से एक है।
टॉप में शामिल है लक्ष्मी मित्तल की हवेली-
लक्ष्मी मित्तल भारतीय मूल के उद्योगपति हैं। लक्ष्मी मित्तल, भारत में स्टील बिजनेस का दूसरा नाम हैं। वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। लक्ष्मी मित्तल ने अपने परिवार के मामूली स्टील व्यवसाय को विरासत के तौर पर पाया और उन्होंने इसे तेजी से एक इंटरनेशनल पावर में (luxurious properties in the capital) बदल दिया। उनका ये बंगला दिल्ली के लुटियन्स इलाके में स्थित है। दिल्ली के लुटियन्स इलाके में उनके बंगलो की कीमत भी बहुत ज्यादा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस संपत्ति को उन्होंने 31 करोड़ रुपये में खरीद हैं। इनके बंगलों का नाम दिल्ली के आलिशान बंगलों (Lakshmi Mittal's mansion) की लिस्ट में आता है।
Paytm के संस्थापक का नाम भी है शामिल
विजय शेखर शर्मा, जो Paytm के संस्थापक है, हाल ही में LBZ में निवेश करने वाले सबसे नए भारतीय अरबपति हैं। सबसे युवा भारतीय अरबपति के रूप में नोमिनेट हुए विजय शेखर शर्मा ने भी दिल्ली में आलिशान बंगलों को खरीदने के लिए मोटी रकम चुकाई है। इन्होंने गोल्फ लिंक क्षेत्र में 82 करोड़ रुपये की एक शानदार रेजिडेंशियल प्रोपर्टी खरीदी। हैं और दिल्ली का फेमस लुटियन जोन 3,000 एकड़ से ज्यादा के इलाके (Vijay Shekhar Sharma’s mansion) में फैला है और यहां लगभग 1,000 बंगले हैं। समें से केवल 65-70 निजी स्वामित्व के लिए हैं।