My job alarm

ये हैं Mumbai के 5 सबसे आलीशान और महंगे घर, जानें इनके मालिक के नाम

Expensive House Mumbai - मुंबई, भारत की आर्थिक राजधानी, हर किसी का सपना है कि वहां उनका अपना घर हो। यहां कई महंगे घर हैं, जहां उद्योगपति और बॉलीवुड सितारे निवास करते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते है कि मुंबई के पांच सबसे महंगे घर कौन से है... अगर आपका जवाब नहीं है तो चलिए आइए जान लेते है नीचे इस खबर में-

 | 
 ये हैं Mumbai के 5 सबसे आलीशान और महंगे घर, जानें इनके मालिक के नाम

My job alarm - (Expensive House) मुंबई, भारत की आर्थिक राजधानी, हर किसी का सपना है कि वहां उनका अपना घर हो। यहां कई महंगे घर हैं, जहां उद्योगपति और बॉलीवुड सितारे निवास करते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते है कि मुंबई के पांच सबसे महंगे घर कौन-कौन से हैं और इन घरों के मालिक कौन हैं। ऐसे मे अगर आपका जवाब नहीं हैं, तो चलिए आइए जान लेते है नीचे इस खबर में- 

एंटीलियाः भारत का सबसे महंगा घर-

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का घर एंटीलिया, मुंबई में स्थित है और इसकी कीमत 15,000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। यह न केवल मुंबई बल्कि पूरे भारत का सबसे महंगा घर है।

लिंकन हाउस: साउथ मुंबई का आलीशान आवास-

सायरस पूनावाला (Cyrus Poonawala) का घर लिंकन हाउस, मुंबई के साउथ मुंबई स्थित ब्रीज कैंडी इलाके में है। इसकी कीमत 750 करोड़ रुपये से अधिक है और यह शहर के सबसे आलीशान घरों में से एक है।

जटिया हाउस: कुमार मंगलम बिड़ला का आवास-

कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Manglam Birla) का घर जटिया हाउस, मुंबई के मालाबार हिल्स में स्थित है। Magicbricks के अनुसार, इस घर की कीमत 425 करोड़ रुपये है।

गुलिता: ईशा अंबानी का आलीशान घर-

ईशा अंबानी (Isha Ambani) और आनंद पीरामल का घर गुलिता, मुंबई में स्थित है। जानकारी के अनुसार, इस घर को साल 2012 में 452 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।

मन्नत: बॉलीवुड किंग खान का आवास-

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Sharukh Khan) का घर मन्नत, मुंबई में स्थित है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किंग खान के घर की कीमत 200 करोड़ रुपये है।

जलसा: सदी के महानायक का घर-

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का घर जलसा, मुंबई में स्थित है। बता दें कि अमिताभ बच्चन के घर की कीमत 112 करोड़ रुपये है, जो मुंबई में स्थित महंगे घरों में गिना जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now