My job alarm

SBI Vs Post Office : 5 साल की FD पर कहां मिलेगा ज्यादा ब्याज, निवेश करने से पहले जान लें काम की बात

SBI Vs Post Office : अगर आप एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। लोग एसबीआई और पोस्ट ऑफिस की एफडी में सबसे ज्यादा निवेश करते हैं। आप अगर 5 साल के लिए 2 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो कहां आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। आईये नीचे जानते हैं पूरी डिटेल
 | 
SBI Vs Post Office : 5 साल की FD पर कहां मिलेगा ज्यादा ब्याज, निवेश करने से पहले जान लें काम की बात

My job alarm (SBI Vs Post Office) : यदि आप अपना पैसा एफडी (FD) में निवेश करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले यह जानना होगा कि आप कहां निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप एसबीआई या पोस्ट ऑफिस (Invest in SBI or Post Office) में कहां पैसा लगाकर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।

 

अक्सर जब भी पैसा निवेश करने की बात आती है तो ऐसे में अधिकतर लोगों के मन में एफडी (fixed deposit) में पैसा लगाने का ख्याल आता है। क्योंकि फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी निवेश (Best option for FD investment) के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें निवेश करने पर निवेशक को गारंटीशुदा रिटर्न (guaranteed returns) मिलता है। और इसके साथ ही पैसे खोने का भी खतरा नहीं रहता है।

 

ज्यादातर लोग एफडी में निवेश (investment in FD) के लिए सरकारी बैंक में ही निवेश करना पसंद करते हैं। सरकारी बैंकों के अलावा पोस्ट ऑफिस एफडी में भी निवेश (Invest in post office FD also) करना सबसे अच्छा विकल्प है। यहां भी निवेश करके आप अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। 

 

SBI की FD में निवेश पर मिलेगा इतना मुनाफा

अगर आप भी निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की एफडी (fixed deposit) पर 3.5 फीसदी से लेकर 6.5 फीसदी तक ब्याज दर (interest rate) की पेशकश कर रहा है। दरअसल, अगर आप एसबीआई में 5 साल की अवधि वाली एफडी में  2 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो इसमें आपको मैच्योरिटी पर 2,76,084 रुपये मिलेंगे। 5 साल की अवधि में आपको एसबीआई (SBI) में 6.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।


पोस्ट ऑफिस FD में होगा इतना मुनाफा

विशेषकर आर्थिक स्थिरता के लिए आज के साथ-साथ आने वाले कल के बारे में भी सोचना जरूरी है। इसलिए आज के समय में ज्यादातर लोग निवेश करते हैं। इसी के साथ आपको बताते चलें कि अगर आप अपना पैसा पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपॉजिट (time deposit) यानी टीडी में निवेश कर सकते हैं। तो इसकी खास बात यह हैं कि आप निवेश की शुरुआत सिर्फ 1000 रुपये से शुरू कर सकते हैं। अगर आप 5 साल के लिए पोस्ट ऑफिस की (Investment in post office TD) टीडी में 2 लाख रुपये निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको 2,89,990 रुपये मिलेंगे। यहां आपको 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now