My job alarm

Rule Change From 1 January : नए साल पर सिलेंडर की कीमतों समेत कई चीजों में होंगे बदलाव, जेब पर पडेगा इतना असर

Rule Change 2025 : जैसा की आप लोग जानते है की हर महीने की एक तारिख को देशभर में कई तरह के बदलाव किए जाते है। इस महीने की पहली तारिख को भी देश में कई बदलाव हुए थे। ऐसे में आपको बता दे की आने वाली एक तारिख यानि 1 जनवरी को भी सिलेंडर की कीमतों समेत कई चीजों में बदलाव होने वाले है। आइए खबर में जानते है की एक तारिख से देश भर में क्या-क्या बदलाव होंगे और आदमी की जेब पर इनका कितना असर होगा...
 | 
Rule Change From 1 January : नए साल पर सिलेंडर की कीमतों समेत कई चीजों में होंगे बदलाव, जेब पर पडेगा इतना असर

MY JOB ALARM : साल 2025 की शुरूआत होने में बस कुछ ही दिन बाकी है। केन्द्र सरकार (central government latest updates)  महीने की पहली तारिख को देश भर में कई तरह के बदलाव करती है। बदलाव का मतलब कई चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी होती है तो कई चीजों की कीमतें कम हो जाती है। इनमें रसोई गैस से लेकर बैंकिंग से जुड़ी (financial changes) कई चीजें होती है। ऐसे में आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे है की आने वाली एक तारिख यानि 1 जनवरी को देशभर में होने वालें फाइनेंशियल बदलाव के बारे में। आइए जानते है की इन बदलावों से आम आदमी की जेब पर कितना असर होगा...


महीने की पहली तारिख को कई तरह के वित्तिय बदलाव होने वालें है जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। आइए जानते है की 1 जनवरी 2025 को होने वालें बदलाव का क्या असर होगा।


Amazon Prime के नियमों में बदलाव


अमेजन इंडिया की तरफ से भी 1 तारिख को बड़ा बदलाव होने वाला है। Amazon इंडिया ने 1 जनवरी 2025 से अपनी प्राइम मेंबरशिप के नियमों (Amazon Prime Rules) में बदलाव किया है। अब एक अकाउंट से सिर्फ दो टीवी पर प्राइम वीडियो स्ट्रीम किया जा सकेगा। इससे ज्यादा टीवी पर स्ट्रीमिंग करने के लिए अतिरिक्त सदस्यता लेनी पड़ेगी। पहले पांच डिवाइस तक एक ही अकाउंट किए जाने पर कोई रोक-टोक नही थी।


कई कार कंपनियों की तरफ से हुई बढ़ी घोषणा  (New Rule From 1 January)


देशभर में वाहन चालकों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में आपको बता दे की नया साल आते ही कारों की कीमतों में इजाफा होने वाला है। कई प्रमुख कार कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। जिनमें मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा,मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी आदि शामिल है। इन कंपनियों ने लगभग 3% तक की कीमत बढ़ाने की बात की है।


टेलीकॉम कंपनियों के नए नियम (New rules for telecom companies)


आने वाली एक तारिख यानि 1 जनवरी 2025 से टेलीकॉम कंपनियों के लिए कुछ नए नियम लागू होंगे। इन नियमों के तहत कंपनियों को ऑप्टिकल फाइबर और नए मोबाइल टावर लगाने पर ध्यान देना होगा। इससे कंपनियों को अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। टावर लगाने की प्रक्रिया में कम झंझट होगा।


LPG की कीमत (1 January 2025)


गैस सिलेंडर की कीमतों (gas cylinder prices) को लेकर अकसर बदलाव होते ही रहते है। हर महीने की पहली तारीख को ऑयल कंपनियां एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। बीते 5 महीनों से किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा हुआ है। लेकिन 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली (delhi news) में अब घरेलू सिलेंडर की कीमत 803 रुपये है।


RBI भी करने जा रही बदलाव (1 January 2025 New Rule)


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 1 जनवरी 2025 से NBFC और HFC के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से जुड़ी नीतियों में बदलाव करने जा रहा है। इनमें जनता से डिपॉजिट लेने के नियम। लिक्विड असेट्स रखने के प्रतिशत। और डिपॉजिट का बीमा कराने से संबंधित बदलाव शामिल हैं।


जीएसटी पोर्टल के नए नियम


GSTN ने 1 जनवरी 2025 से जीएसटी पोर्टल (GST Portal) में तीन खास बदलावों की घोषणा की है। इनमें से दो बदलाव ई-वे बिल की समयसीमा और वैधता से जुड़े हैं। एक बदलाव GST पोर्टल की सुरक्षित पहुंच से संबंधित है। यदि यह नियम सही से लागू नहीं किए गए तो खरीदार, विक्रेता और ट्रांसपोर्टर को नुकसान हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now