My job alarm

RBI Update : 500 रुपये के नोट को लेकर गाइडलाइन जारी, जान लें यह जरूरी अपडेट

500 rupees note update : आज के डिजिटल युग में भी कुछ काम कैश से ही पूरे किए जाते हैं। इस समय इंडियन करेंसी में सबसे बड़ा नोट 500 (500 rupees note tips) का ही है। इसे लेकर आरबीआई ने नई गाइडलाइन जारी की है। इससे अपडेट होना आपके लिए भी बेहद जरूरी है, ताकि आप चूना लगने से बच सकें। आइये जानते हैं इस लेटेस्ट अपडेट (RBI update for 500 rupees) के बारे में इस खबर में।

 | 
RBI Update : 500 रुपये के नोट को लेकर गाइडलाइन जारी, जान लें यह जरूरी अपडेट

My job alarm - (Fake note alert) इन दिनों बाजार में नकली 500 रुपये के नोट (500 rupees fake notes) काफी बढ़ गए हैं और एटीएम से भी कई बार ऐसे नोट निकल आते हैं। पहले 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों में भी नकली नोटों की समस्या थी। 1000 रुपये के नोट को सरकार ने जहां चलन से बाहर की कर दिया है तो 500 के नए नोट छापकर चलन में लाए गए हैं। इसके बावजूद 500 के नए नोट (500 ka asali note kaisa hota hai)आने पर भी इनमें जालसाजों ने कई तरह की घुसपैठ करते हुए नकली नोट फैला दिए हैं। ऐसे में आपकी जेब में रखा 500 का नोट भी नकली हो सकता है। इसके असली व नकली होने की पहचान करने के लिए आरबीआई ने गाइडलाइन (RBI on fake currency) जारी की है। 

नकली नोट की पहचान करना जरूरी - 

आरबीआई (reserve bank of india) केवल असली 100 रुपये, 200 रुपये और 500 रुपये के नोट जारी करता है, लेकिन कुछ लोग धोखाधड़ी करके नकली नोटों (nakli note kaise pehchane) को एटीएम तक पहुंचा रहे हैं। वे सरकारी और प्राइवेट बैंकों को धोखा देकर इन नकली नोटों को चुपके से बैंक सिस्टम में शामिल कर देते हैं। इसके कारण, जब आप एटीएम (how to use ATM) से पैसे निकालते हैं, तो कभी-कभी बिना जानें  पहचान ही आपको 500 रुपये का नकली नोट मिल जाता है। ऐसे में नकली नोट की पहचान करना जरूरी है। इसलिए आरबीआई (RBI circular on fake currency)ने जो टिप्स बताई हैं, इसे ध्यान से जान लें और नकली नोट होने पर चपत लगने से बचें।

500 रुपये के नोट की कैसे करें जांच -

भारत के केंद्रीय बैंक आरबीआई ने बाजार और एटीएम में प्रचलित 500 रुपये के नकली नोटों की पहचान के लिए कुछ खास दिशा-निर्देश (nakli note pehchanne ke tarike) जारी किए हैं। इन गाइडलाइंस के अनुसार, असली 500 रुपये के नोट में महात्मा गांधी की नई सीरीज के नोटों (RBI fake note tips) पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर (RBI governer) के हस्ताक्षर होते हैं। इसके अलावा, नोट के पीछे भारत के प्रसिद्ध लाल किले की तस्वीर छपी होती है। नोट का रंग स्टोन ग्रे होता है और इसमें खास डिज़ाइन और जियोमैट्रिक पैटर्न होते हैं, जो नोट के दोनों पक्षों के रंग और रूप को दिखाते हैं। आरबीआई के अनुसार इस नोट का आकार 63 मिमी x 150 मिमी होता है। इस आधार पर आप असली व नकली नोट(500 ka asali note kaise pahchane)में फर्क जान सकते हैं।

500 के नोट में देखें ये चीजें -

1. आरबीआई के अनुसार 500 रुपये के असली नोट (500 ke original note ki pahchan kaise kre) पर लिखा '500' का अंक पारदर्शी (ट्रांसपैरेंट) होता है। यह वाटरमार्क के रूप में भी नोट पर दिया गया है।
2. 500 रुपये के नोट में एक छुपी हुई लेटेंट इमेज होती है।
3. इस नोट पर देवनागरी लिपि में 500 रुपये का मूल्य शब्दों में लिखा गया है।
4. इस नोट पर छोटे आकार में हिंदी में 'भारत' और अंग्रेजी में 'India' लिखा होगा।
5. 500 रुपये के नोट में एक सिक्योरिटी थ्रेड होता है, जो रंग बदलता है और उस पर देवनागरी में "भारत" और "RBI" लिखा मिलेगा।
6. नोट को तिरछा करने पर सिक्योरिटी थ्रेड रंग हरे से नीले रंग में बदल जाता है। यह इस नोट (RBI update on fake notes)की खूबी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now