My job alarm

RBI : जेब में पड़ा 500 का नोट असली है या नकली, जानिए पहचान करने का तरीका

indian currency : बढ़ती तकनीकों के साथ-साथ देशभर में जालसाजों की संख्या भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में आपने देखा होगा की आजकल बाजारों में नकली नोट काफी चल रहे है। कहीं आपके पर्स में रखा नोट नकली तो नही इस बात का डर कई लोगो को होता है। अगर आप भी असली और नकली नोट के बीच फर्क जानना चाहते है तो आज की इस खबर के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे है उन तरीकों के बारे में जिनके जरीए आप आसानी से 500 रूपये के असली और नकली नोट के बीच अंतर जान सकते है।
 | 
RBI : जेब में पड़ा 500 का नोट असली है या नकली, जानिए पहचान करने का तरीका

MY JOB ALARM : देखने में आया है की नकली नोटो का प्रचलन देश भर में हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। जिसकी वजह से लोगो को काफी परेशानी का (reserve Bank of India) सामना करना पड़ रहा है। 2000 के नोट के बंद होने के बाद 500 का नोट ही सबसे बड़ा नोट रहा गया है। जालसाजों के 500 रूपये के भी जाली नोट बना दिए है। ऐसे में नकली नोटो से लोगो को बचाने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कई खास तरीके बताएं है जिन्हे अपनाने के बाद आप 500 रूपये के असली और नकली नोट (Difference between real and fake notes) के बीच फर्क जान सकते है। आइए जानते है भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बताए गए इन तरीकों के बारे में विस्तार से।

जालसाजों की ओर से नकली नोटों की छपाई (printing of counterfeit notes) कुछ इस तरह से की जाती है, कि दोनों देखने में बिल्कुल एक समान लगते हैं। पिछले कुछ समय में 500 रुपये के बड़े नोट में जालसाजी के अधिक नाम देखने को मिले हैं। ऐसे में इन जालसाजों और नकली नोटों के शिकार से बचने के लिए आपको RBI द्वारा बताए गए इन तरीकों/सुझावों के बारे मे जरूर जान लेना चाहिए।


 इस तरह करे 500 रुपये के असली और नकली नोट के बीच पहचान (identification of indian currency)


भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बताया गया है की 500 रूपये के असली नोट का साइज 63 मिमी*150मिमी है। इस नोट के डिजाइन में जियोमेट्रिक पैटर्न को शामिल किया गया है तथा इसका कलर स्टोन ग्रे है।


नोट के पीछे लाल किलें तथा मध्य में महात्मा गांधी जी की तस्वीर को दर्शाया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि (RBI Latest Update) इसमें नोट के पीछे लाल किले पर दर्शाया गया तिरंगा ही अपने असली रंग में है। 500 के नोट पर देवनागरी और अंग्रेजी में मूल्य को दर्शाया गया है। नोट पर आगे और पीछे दोनों ही तरफ आपको ये देखने को मिलेगा। नोट पर 500 भी बेहद छोटे- छोटे अंकों में पैटर्न के रूप में उल्लेख किए गए हैं। नोट पर RBI के प्रॉमिस क्लॉज के साथ गवर्नर (RBI Governer) के हस्ताक्षर और दाईं तरफ महात्मा गांधी जी की तस्वीर और 500 के मूल्य का इलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क है। 


नोट पर लगी सिक्योरिटी थ्रेट के बदलते रंग से भी आप आसानी से असली और नकली के बीच का अंतर पता कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now