My job alarm

RBI ने खाताधारकों के लिए जारी किया बड़ा अपडेट, अब बैंक खाते में बना सकेंगे इतने नॉमिनी

Bank account : भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से समय समय पर ग्राहकों की सुविधा के लिए बदलाव किए जाते हैं। RBI के इन नियमों (RBI new rules for bank account nomeeni)की वजह से कभी बैंक तो कभी आम लोगों को फायदा होता है। हाल ही में आरबीआई ने एक बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत अब खाताधारक बैंक में एक की बजाय कई नॉमिनी को जोड़ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं आरबीआई के इस अपडेट के बारे में। 

 | 
RBI ने खाताधारकों के लिए जारी किया बड़ा अपडेट, अब बैंक खाते में बना सकेंगे इतने नॉमिनी 

My job alarm- (New Rules of Bank Account) आमतौर पर जब भी आप बैंक में नया अकांउट खुलवाने के लिए जाते हैं तो आपसे नॉमिनी की जानकारी भी मांगी जाती है। पहले बैंक में सिर्फ आपको एक ही नॉमिनी को चुनना होता था, लेकिन अब आरबीआई (Reserve Bank of India) की ओर से नॉमिनी की संख्या को बढ़ा दिया गया है। अब खाताधारक चार नॉमनी को अपने अकाउंट के लिए चुन सकते हैं। आरबीआई (RBI update) ने ये फैसला कई परिस्थितियों को मध्यनजर रखते हुए लिया है। इस बदलाव की वजह से कई लोगों को लाभ होगा।

इतने नॉमिनी चुने जाने की छूट-
अब तक नियम यह था कि खाता खुलवाने वाला व्यक्ति अपने अकांउट की राशि के लिए कोई एक नॉमिनी चुन सकता था, लेकिन अब बैंकिंग नियमों (Banking Laws Amendment Bill 2024) में संशोधन के बाद कोई भी खाताधारक अपने बैंक अकांउट में जमा राशि के लिए 4 नॉमिनी का चयन कर सकता है। हाल ही में निर्मला सितारमण (Finance Minister Nirmala Sitaraman) द्वारा इस बिल को पास किया गया है। 

इन कानून के तहत किए हैं ये बदलाव-
बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को जुलाई 2024 के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पारित बैंककारी विधियां (संशोधित) विधेयक, 2024 (Passed Banking Laws Amendment Bill) के तहत नॉमिनी के इस कानून में बदलाव किया गया है। अब नए नियमों के अनुसार एक बैंक खाते से चार लोगों (nye niyamo ke hisab se kitne logo ko naminee bana sakte hai) को नॉमिनी के रूप में जोड़ने वाले नियम को भी शामिल किया गया है। 

आम लोगों को भी मिलेगा यह लाभ-
इस बैंकिंग नियम के तहत आम लोगों को काफी लाभ होने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि अब बैंक खाते से चार नॉमिनी (nominees in bank account) को एक साथ जोड़ा जा सकता है। नॉमिनी को जोड़ने के दो तरीके होंगे। जिसमें से पहला तरीका ये है कि बैंक खाताधारक को इसमें हिस्सेदारी को देने के लिए जोड़ा जा  सकता है। वहीं दूसरे तरीके के तहत नॉमिनी (nominees in bank account rules) को सीक्वेंस में रखा जा सकता है।

जिसके हिसाब से एक नॉमिनी को पैसे मिलने के बाद दूसरे नॉमिनी फिर तीसरे और फिर चौथे नॉमिनी को पैसा मिलेंगे। नॉमिनी जोड़ने (how many nominees can be select for bank account)के लिए बैंक खाताधारक के पास ही ये विकल्प होगा कि वे किस तरीके से नॉमिनी को जोड़ते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now