RBI गवर्नर को सैलरी के साथ मिलती है ये खास सुविधाएं, अधिकतर लोगो को नही मिलती जानकारी

MY JOB ALARM : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) भारत का केन्द्रीय बैंक है। यह भारत के सभी बैंकों का संचालक है। यह राष्ट्रीय मुद्रा, भारतीय रुपये से संबंधित मौद्रिक नीति को नियंत्रित करता है। RBI का मुख्यालय मुंबई में है। ऐसे में कई लोगो के मन में सवाल होता है की रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर (RBI Governer) की तनख्वा कितनी होती है? आज की इस कड़ी के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे है RBI गवर्नर को मिलने वाली सुविधाओं और सैलरी के बारे में जिनकी बेहद कम लोगो को होती है जानकारी।
आपको बता दे की देश भर के बैंक से जुड़े नियमों (bank related rules) से लेकर उनकी छुटि्टयों की लिस्ट (bank holiday list) तक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी कि जाती है। आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) के बिना बैंकों से संबंधित कोई भी बड़ा फैसला (bank related work) नहीं लिया जाता। किसी भी नोट को छापने के लिए या उसे बंद करने के लिए भी RBI गवर्नर की सहमति जरुरी होती है।
इतनी होती है RBI गर्वनर की सैलरी? (Current Governor of RBI)
आरबीआई के मौजूदा गवर्नर संजय मल्होत्रा हैं। जो आरबीआई के 26 वें गवर्नर हैं। सैलरी की बात करें तो पिछले गर्वनर श्री शक्तिकान्त दास की मासिक सैलरी 2.5 लाख रुपये थी। रिपोर्ट की मानें तो शक्तिकांत दास से पहले आरबीआई के गवर्नर रहे उर्जित पटेल की मासिक सैलरी भी इतनी ही थी। वहीं आरबीआई के एग्जीक्यूटिव डायरेक्ट्स की मासिक सैलरी 2.16 लाख रुपये है।
सैलरी के साथ मिलती है ये खास सुविधाएं (Facilities available to RBI Governor)
सरकार की तरफ से RBI गर्वनर को सैलरी के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं मिलती हैं। उन्हें घर, गाड़ी, ड्राइवर, मंहगाई भत्ता और ग्रेड अलाउंस भी दिया जाता है। इसके अलावा आरबीआई गवर्नर (RBI Governor Sallery) को मेडिकल और एजुकेशन के लिए भी सरकार पैसे देती है।