Post Office की धांसू स्कीम, सिर्फ 5 लाख लगाकर कमा सकते है 15 लाख
Post Office - बच्चों के जन्म के समय कई माता-पिता भविष्य के लिए योजनाएं बनाते हैं, जैसे पीपीएफ, आरडी और सुकन्या। कुछ लोग फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) में एकमुश्त रकम निवेश करते हैं। इसी क्रम में, हम पोस्ट ऑफिस (Post Office) की एक विशेष स्कीम की बात करते हैं, जो कम समय में अधिक रिटर्न प्रदान करती है। इस स्कीम के तहत आप पांच लाख रुपये लगाकर 15 लाख कमा सकते है-
My job alarm - (Post Office Scheme) हर माता-पिता का सपना अपने बच्चों की अच्छी परवरिश करना होता है। वे अपनी संतान की इच्छाओं की पूर्ति और भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। वे चाहते हैं कि उनका बच्चा आर्थिक रूप से मजबूत बने, ताकि उसे किसी के सामने हाथ फैलाना न पड़े। इस सपने को पूरा करने के लिए, माता-पिता नियमित रूप से सेविंग्स करते हैं। बच्चों के जन्म के साथ ही वे विभिन्न प्रकार की फाइनेंशियल प्लानिंग करने लगते हैं। इस प्रकार, वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को सहेजने का प्रयास करते हैं।
बच्चों के जन्म के समय कई माता-पिता भविष्य के लिए योजनाएं बनाते हैं, जैसे पीपीएफ, आरडी और सुकन्या। कुछ लोग फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) में एकमुश्त रकम निवेश करते हैं। इसी क्रम में, हम पोस्ट ऑफिस (Post Office) की एक विशेष स्कीम की बात करते हैं, जो कम समय में अधिक रिटर्न प्रदान करती है। इस स्कीम में आप पांच लाख रुपये को 15 लाख रुपये तक बढ़ा सकते हैं। यह स्कीम (Scheme) साधारण लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और यह बच्चे की वित्तीय भविष्य को संतुलित करने में मदद करती है।
पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट स्कीम में लगाए पैसा-
यदि आप एकमुश्त राशि का निवेश करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट (Post Office Term Deposit) आपके लिए उपयुक्त विकल्प है। इसमें 5 साल की एफडी पर आकर्षक ब्याज मिलता है, जो बैंकों की तुलना में ज्यादा है। इस स्कीम के जरिए आप अपनी राशि को तीन गुना या उससे अधिक बढ़ा सकते हैं।
उदाहरण के लिए, यदि आप 5,00,000 रुपये का निवेश करते हैं, तो 180 महीने बाद आपकी राशि 15,00,000 रुपये तक पहुंच सकती है। यह योजना सुरक्षित और लाभकारी है, जिससे आपको अच्छा रिटर्न हासिल होगा। (Invest money in post office term deposit scheme)
ऐसे बनेंगे 5 लाख से 15 लाख रुपये-
5 लाख को 15 लाख बनाने के लिए कुछ नहीं करना है. 5 लाख रुपये की रकम आपको 5 साल के लिए पोस्ट ऑफिस की FD में जमा करा देना है। पोस्ट ऑफिस 5 साल की FD पर 7.5 फीसदी की ब्याज दर देता है। 5 साल बाद मैच्योरिटी अमाउंट बढ़कर 7,24,974 रुपये हो जाएगा, लेकिन यह राशि निकालनी नहीं होगी., बल्कि अगले 5 साल के लिए फिर से जमा कर देनी है। इस तरह 10 साल में आपको 5 लाख की रकम पर ब्याज के जरिए 5,51,175 रुपये मिलेंगे और आपकी रकम 10,51,175 रुपये हो जाएगी।
आपको 5 लाख रुपये की राशि को पोस्ट ऑफिस की एफडी (Post Office fd scheme) में निवेश करना है। इसे पहले 5 साल के लिए फिक्स करें। फिर, 5 साल बाद इसे फिर से 5 साल के लिए बढ़ाएं। इस तरह आपकी कुल अवधि 15 साल होगी। 15वें साल में, आपका निवेश सिर्फ ब्याज से 10,24,149 रुपये जोड़कर कुल 15,24,149 रुपये हो जाएगा। इसे सरल भाषा में कहें, तो 5 लाख को 15 लाख बनाने के लिए दो बार एफडी का कार्यकाल बढ़ाना जरूरी है। इसके लिए कुछ नियमों को समझना आवश्यक है।
पोस्ट ऑफिस टीडी ब्याज दरें-
बैंकों की तरह ही पोस्ट ऑफिस में भी आपको अलग-अलग अवधि की FD का विकल्प है. हर अवधि के लिए अलग-अलग ब्याज दरें दी जाती हैं. पोस्ट ऑफिस में मौजूदा ब्याज दरें कुछ इस प्रकार हैं- (Post Office TD Interest Rates)
- एक वर्षीय खाता 6.9% वार्षिक ब्याज
- दो वर्षीय खाता 7.0% वार्षिक ब्याज
- तीन वर्षीय खाता 7.1% वार्षिक ब्याज
- पांच वर्षीय खाता 7.5% वार्षिक ब्याज
