My job alarm

Noida में प्रॉपर्टी खरीदने वालों को लगेगा बड़ा झटका, बढ़ सकते हैं सर्किल रेट

Property Rates in noida : बड़े शहरों में हर कोई प्रोपर्टी खरीदना चाहता है, लेकिन महंगाई के इस दौर में प्रोपर्टी काफी महंगी होती जा रही हैं। ऐसे में कई लोगों का सपना अधूरा ही रह जाता है। नोएडा में तो प्रोपर्टी (noida me Property ke Rates )खरीदना एक सपने जैसा हो गया है। अब यहां पर सर्किल रेट बढ़ने की संभावना है। इसके बाद तो प्रोपर्टी लेना यहां पर पहले से भी ज्यादा महंगा पड़ेगा। आइये जानते हैं नोएडा में कब से और कितने सर्किल रेट बढ़ सकते हैं।

 | 
Noida में प्रॉपर्टी खरीदने वालों को लगेगा बड़ा झटका, बढ़ सकते हैं सर्किल रेट

My job alarm - (Noida Property Rate) पिछले कुछ सालों में बड़े शहरों में फ्लैट व घर खरीदने में लोग काफी रुझान दिखा रहे हैं। कई रियल एस्टेट कंपनियां भी अपने प्रोजेक्ट के जरिये प्लाटों व फ्लैटों का आवंटन कर रही हैं। खासकर यूपी के नोएडा शहर में तो इन्हीं रुझानों के कारण प्रोपर्टी के रेट काफी हाई (property rates hike in noida) हो गए हैं। अब यहां पर सर्किल रेट बढ़ने की संभावना भी है। ऐसे में जो लोग यहां पर प्रोपर्टी खरीदना चाहते हैं, उनकी जेब हल्की होगी।


इतनी हो सकती है बढ़ोतरी


नोएडा में पांच साल से सर्किल रेट (noida me circle rate kya hain) नहीं बढ़े थे। अब इन्हें कभी भी बढ़ाया जा सकता है। अगर आप नोएडा में प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं तो अपने बजट पर पहले ही गौर करना होगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में जल्द ही सर्किल रेट (property circle rate in noida) बढ़ने की संभावनाएं हैं। प्रशासन ऐसा करने की तैयारी में लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि गांव और नगरीय क्षेत्र की फ्री होल्ड प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के रेट में 25 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। 


फ्री होल्ड कमर्शियल प्रॉपर्टी के सर्किल रेट


फ्री होल्ड वाली कमर्शियल प्रॉपर्टी (Freehold commercial property) के सर्किल रेट में भी 50 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि फिलहाल नोएडा सेक्टर 14 में सर्किल रेट 1.1 लाख रुपये (Circle Rate in Noida Sector 14)प्रति वर्गमीटर है। वहीं सेक्टर 19 में यह रेट 79200 रुपये है। ग्रेटर नोएडा में अल्फा 1, 2 और गामा 2 में सर्किल रेट 37 हजार रुपए का सर्किल रेट चल रहा है। यहां पर सर्किल रेट बढ़ोतरी को लेकर अंतिम फैसला होना अभी बाकी है। पिछले दिनों नोएडा से सटे गाजियाबाद में सर्किल रेट (circle rate in ghaziabad) बढ़े हैं। इसलिए पूरी संभावनाएं हैं कि नोएडा में भी ये बढ़ाए जाएंगे।

रजिस्ट्री पर लगेंगे अधिक रुपये


अगर नोएडा में सर्किल रेट (circle rate in noida) बढ़ते हैं तो फ्लैट या अन्य प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने पर लोगों को अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। हालांकि इस बारे में प्रशासन लोगों की शिकायतों की सुनवाई करना भी सुनिश्चित करेगा। सर्किल रेट बढ़ने की खबरों से उन लोगों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं,जो यहां प्रोपर्टी (noida me circle rate kya hain)लेने की सोच रहे हैं या जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्री नहीं करवाई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now