Milk Production : भारत के इस राज्य में होता है सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन, देश की 16% जरूरत करता है पूरी

My job alarm - (doodh ka utpaadan) दूध कर उपयोग हर रोज ही किया जाता है। कभी चाय बनाने में तो कभी सीधे दूध का सेवन ही किया जाता है। भारत के हर घर में दूध तो आपको लाजमी मिलेगा ही। अब इन दिनों दिवाली के चलते लोग दूध से बनी मिठाईयां भी खरीद रहे है। मिठाईयों का सेवन तो इन दिनों लोगों के द्वारा काफी किया जाता है। इस त्योहार के मौके पर लोग एक दूसरे तक मिठाईयों के साथ ही शुभकामनाएं पहुंचाते है। अब अगर इसके उत्पादन की बात करें तो बीते 5 वर्षों में देश में दूध के उत्पादन में लगभग 23% की वृद्धि देखी गई (Milk Production) है। वहीं, यूपी अब राजस्थान को पछाड़कर देश का सबसे बड़ा दूध उत्पादक राज्य बन गया (milk production in UP) है। केंद्रीय कृषि एवं पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री परषोत्तम रूपाला ने इससे संबंधित ‘बेसिक एनिमल हसबैंड्री स्टैटिक्स’ (Basic Animal Husbandry Statistics) जारी किया है।
कितना हुआ दूध का उत्पादन
हाल ही में जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते एक वर्ष में देश में दूध, अंडा, मांस और ऊन का उत्पादन तेजी से बढ़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में 50% से अधिक दूध की आपूर्ति (milk supply) केवल 5 राज्य से हो रही है। यह भी सामने आया है कि देश में अब उत्तर प्रदेश सबसे अधिक दूध का उत्पादन कर रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपी देश के 15.70% दूध की जरूरत को पूरा करता है।
इससे पहले के डाटा (milk prodection data) के बारे में अगर बात करें तो यूपी में 2017-18 के बाद से दूध के उत्पादन में लगभग 25% की बढ़ोतरी हुई है। यूपी ने 2022-23 में कुल 36.11 मिलियन (3.6 करोड़) टन दूध का उत्पादन किया है। वर्ष 2017-18 में यह 29.05 मिलियन (2.9 करोड़) टन था। उत्तर प्रदेश ने 2021-22 के दौरान देश के सबसे बड़े दूध उत्पादक राज्य (Largest Milk Producing States of India) होने का दर्जा खो दिया था। इस समय यूपी में 1.9 करोड़ गाय और 3.3 करोड़ भैंसें हैं।
उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को दी पछाड़
दूध के उत्पादन के मामले में यूपी (UP news) राज्य ने लंबी छलांग लगाई है। बता दें कि अब उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को पीछे छोड़ दिया है। राजस्थान अब 14.44% दूध उत्पादन के साथ दूसरे नंबर पर है। इन दोनों के बाद मध्य प्रदेश (8.73%), गुजरात (7.49%) और आंध्र प्रदेश (6.7%) देश के सबसे बड़े दूध उत्पादक राज्य (milk producing state) हैं।
वहीं, अगर हम देश भर में दूध उत्पादन (milk production) की बात करें तो वर्ष 2018 से लेकर अब तक इसमें लगभग 23% की बढ़ोतरी हुई है। साल 2018 में देश में दूध का कुल उत्पादन 187 मिलियन (18.7 करोड़) टन था, जो बढ़कर अब लगभग 230 मिलियन (23 करोड़) टन हो गया है। अब तक दूध उत्पादन में 3.8% की वृद्धि हुई है।
प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता में वृद्धि
उत्पादन बढ़ने के कारण अब देश में प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता (milk availability in India) भी बढ़ रही है। वर्ष 2013-14 में यह 303 ग्राम प्रति व्यक्ति प्रतिदिन थी। देश में दूध की उपलब्धता बढ़ने के साथ ही यह अब 452 ग्राम प्रति व्यक्ति प्रतिदिन हो चुकी है। 2013-14 से लेकर अब तक के बीच इसमें लगभग 50% की बढ़ोतरी हुई है।
दूध के अलावा इन चीजों का प्रोडक्शन भी बढ़ा
केवल दूध ही नही, इसके अलावा देश में मांस, अंडा और ऊन के उत्पादन (Production of meat, eggs and wool in India) में भी बढ़ोतरी हुई है। अब देश में 13.8 हजार करोड़ अंडों का उत्पादन हुआ, जो कि बीते 5 वर्षों में लगभग 33.3% की बढ़ोतरी है। 2018-19 के दौरान देश में 10.03 हजार करोड़ अंडों का उत्पादन (eggs production) हुआ था। आंध्र प्रदेश देश में अंडों का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है, यह कुल उत्पादन में 20.13% हिस्सा रखता है। तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल अन्य बड़े उत्पादक राज्य हैं।
देश में मांस का उत्पादन
इसके अलावा, जारी रिपोर्ट में यह भी बात सामने आ रही है कि पिछले सालों में देश में मांस का उत्पादन (meat production in the country) भी बढ़ा है। देश में अब मांस का उत्पादन 9.77 मिलियन (97.7 लाख) टन रहा है। इसने पिछले 5 वर्षों में 20.39% की वृद्धि हासिल की है। मांस के उत्पादन में उत्तर प्रदेश (12.2%) देश में आगे है। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल भी बड़े मांस के बड़े उत्पादक राज्य हैं।
2022-23 में देश में ऊन का उत्पादन (Wool production in the country) देश में 336 लाख किलोग्राम रहा है। इसके उत्पादन में कमी आई है। वित्त वर्ष 2018-19 में यह 400 लाख किलोग्राम से ऊपर था। राजस्थान (47.9%) और जम्मू-कश्मीर (22.6%) मिलकर देश की लगभग 70% ऊन का उत्पादन करते हैं।