My job alarm

बस कुछ दिन और…PF खाताधारकों को जनवरी में मिलेगी बड़ी खुशखबरी

EPFO - कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सदस्यों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल आपकाे बता दें कि केंद्रीय श्रम मंत्रालय, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और अन्य बैंकों के साथ EPFO नई सुविधा पर चर्चा कर रहा है, जिसके तहत EPF सदस्य अब एटीएम (ATM) से अपनी पीएफ राशि निकाल सकेंगे-

 | 
बस कुछ दिन और…PF खाताधारकों को जनवरी में मिलेगी बड़ी खुशखबरी

My job alarm - (EPFO Update) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों के लिए खुशखबरी आ रही है। केंद्रीय श्रम मंत्रालय, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और अन्य बैंकों के साथ EPFO नई सुविधा पर चर्चा कर रहा है, जिसके तहत EPF सदस्य अब एटीएम (ATM) से अपनी पीएफ राशि निकाल सकेंगे। सूत्रों के अनुसार, श्रम मंत्रालय चाहता है कि PF खाताधारक एटीएम या बैंक खातों से जुड़े ई-वॉलेट (e-wallet) के माध्यम से भी अपनी पीएफ राशि निकाल सकें।

मिलेंगी और बेहतर सुविधाएं-

दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) कर्मचारियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए खुद को अपग्रेड कर रहा है। इसके बाद सदस्यों को ATM से PF का पैसा निकालने जैसी सुविधाएं दी जा सकती हैं। रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि जनवरी 2025 तक ईपीएफओ (epfo latest update) खाते को एटीएम कार्ड से लिंक (link to atm card) करने जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। इसके अलावा भी विड्रॉल को आसान बनाने के लिए कुछ और सुविधाओं को शुरू किया जा सकता है।

अभी क्या है व्यवस्था?

मौजूदा व्यवस्था के तहत केवल क्लेम के ऑटो सेटलमेंट के मामलों में ही पैसा सीधे ग्राहक के बैंक खाते (bank account) में जाता है, जिसे बाद में उसे निकाला जा सकता है। अधिकारी ने बताया कि श्रम मंत्रालय ने ई-वॉलेट का भी प्रस्ताव दिया है और उस पर भी विचार जारी है। सरकार इन सेवाओं को शुरू करने के लिए आरबीआई और बैंकों से बातचीत कर रही है।

इतने नए सदस्य जुड़े-

रिपोर्ट के अनुसार, EPFO सिस्टम में अगले महीने से महत्वपूर्ण सुधार होने की उम्मीद है। जनवरी 2025 से, कर्मचारी भविष्य निधि (PF) का पैसा ATM से निकालने की सुविधा शुरू हो सकती है। श्रम मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस साल अक्टूबर में 13.41 लाख नए EPFO सदस्य जुड़े हैं। यह वृद्धि रोजगार के मौके बढ़ने और कर्मचारियों के लाभों (employees benefits) के प्रति जागरूकता को दर्शाती है। सिस्टम का यह विकास कर्मचारियों (employees latest update) के लिए सुविधाजनक होगा और उन्हें अपने PF को आसानी से संचालित करने में मदद करेगा। इससे कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावना है।

अक्टूबर में जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग की हिस्सेदारी करीब 58.49% है। जोड़े गए कुल नए सदस्यों में से लगभग 2.09 लाख महिलाएं हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now