6 करोड़ PF खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, EPFO ने बदले नियम
EPFO Latest Update : करोड़ों कर्मचारियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। हाल ही में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने EPF के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। नए नियमों के तहत EPF कर्मचारियों को अधिक वित्तीय लाभ मिलेगा। इसके साथ ही EPF क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया में भी तेजी आएगी, जिससे कर्मचारियों अपना फंड जल्दी और आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। EPFO का यह बदलाव कर्मचारियों के लिए एक बड़ा कदम है। आईये नीचे खबर में जानते हैं

My job alarm - कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के लाखों कर्मचारियों के लिए एक गुड न्यूज है। हाल ही में EPFO ने सेटलमेंट की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए कुछ नियमों में बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत अब EPF सदस्य को उनके क्लेम सेटलमेंट तक ब्याज मिलेगा, जिससे उन्हें अधिक वित्तीय लाभ मिलेगा।
इसके अलावा, क्लेम सेटलमेंट (Claim Settlement) की प्रक्रिया भी तेज हो जाएगी, जिससे कर्मचारियों को अपना पैसा जल्दी मिल सकेगा। यह बदलाव EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की 30 नवंबर 2024 को हुई बैठक में किया गया। इस फैसले से EPF के सदस्य अब अपनी राशि पर ब्याज का फायदा उठा सकेंगे और उन्हें क्लेम सेटलमेंट में भी कोई परेशानी नहीं होगी।
सेटलमेंट तक मिलेगा हाई रिटर्न -
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अनुसार, "CBT ने EPF स्कीम, 1952 के पैराग्राफ 60 (2)(b) में बड़े बदलाव को मंजूरी दी। पुराने नियमों के मुताबिक, यदि क्लेम माह के 24 तारीख तक सेटल होता था, तो ब्याज केवल पिछले महीने के अंत तक ही दिया जाता था। अब, सदस्यों को ब्याज का लाभ क्लेम सेटलमेंट (Claim Settlement) की तारीख तक मिलेगा, जिससे उन्हें अधिक वित्तीय लाभ होगा और निपटान की प्रक्रिया भी तेजी होगी।
जानिये कब लागू होंगे नए नियम?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नए नियम (EPFO New Rule) लागू करने के लिए अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। और जब तक सरकारी की ओर से कोई फरमान जारी नहीं होता है, तब तक पुराने नियम लागू होंगे। जिनके तहत क्लेम सेटलमेंट किया जाएगा।
नए नियमों के तहत कर्मचारियों को मिलेंगे ये फायदे -
ईटी ब्यूरो को EY India के टैक्स पार्टनर पुनीत गुप्ता ने EPF क्लेम के प्रस्तावित नियमों से सदस्यों को होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
वित्तीय लाभ में वृद्धि : EPF सदस्यों को क्लेम सेटलमेंट तक पूरी अवधि के लिए ब्याज मिलेगा, जिसके चलते उन्हें अच्छा खास रिटर्न मिलेगा।
कम होंगे शिकायतें: ब्याज गणना में अंतर को समाप्त करके, सदस्यों को ब्याज के नुकसान से संबंधित मुद्दों का सामना करने की संभावना कम है।
निपटान में तेजी : नए नियम लागू होने से क्लेम को एक महीने के अंदर ही निपटाया जा सकेगा, जिससे सदस्यों को राहत मिलेगी। उन्हें लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
अनुकूलित संसाधन उपयोग: ईपीएफओ (EPFO Latest Update) दावों को अधिक कुशलता से संसाधित कर सकता है, जिससे बेहतर सेवा वितरण हो सकता है।