My job alarm

Home Buying Tips : पत्नी के नाम पर घर खरीदना है फायदे का सौदा, जान लें क्या-क्या मिलते है बेनेफिट्स

buying a house in your wife's name : घर खरीदने का प्लान कर रहे  है तो जरा रूकिए और हमारी आज की इस खबर को ध्यान से पढ़ें। ये खबर आपके बेहद काम आने वाली है। आज हम आपको महिला के नाम पर घर खरीदने के कुछ फायदों (Things to know before Purchasing New House)  के बारे में बताने वाले है। जी हां आपके लिए ये जानना जरूरी है कि अपनी पत्नी के नाम पर घर खरीदने में आपको सरकार की ओर से क्या क्या लाभ प्रदान किए जाते है। 

 | 
Home Buying Tips : पत्नी के नाम पर घर खरीदना है फायदे का सौदा, जान लें क्या-क्या मिलते है बेनेफिट्स

My job alarm -  (Benefits of buying a house in your wife's name) घर खरीदना आपकी सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट में से एक है। इसलिए इतनी बड़ी इन्वेस्टमेंट करने से पहले आपको बहुत सी चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी (investment in home)  है। आज की हमारी इस खबर के माध्यम से हम आपको ऐसी ही कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने वाले है जो कि घर खरीदने से पहले आपको जरूर मालूम होनी चाहिए। अगर आप भी घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लें कि आपकी पत्नी के नाम पर घर खरीदना (Buying a house in wife's name)  आपको कई सारे फायदे करवा सकता है। जानें पत्नी के नाम पर घर खरीदने के कौन-कौन से फायदे होते हैं?

 


इन बातों का रखों ध्यान

आज के समय में महिलाओ को सक्षत करने के लिए सरकार की ओर से कई सारी योजनाएं (government schemes for women) चलाई जाती है। अब समाज में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इन्हें कई चीजों में खास छूट दी जाती है। इसके साथ-साथ महिलाओं के लिए सरकार द्वारा टैक्स स्लैब भी अलग रखा गया है। वहीं, प्रॉपर्टी खरीदने में भी महिलाओं को टैक्स में भी छूट दी गई (tax exemption to women on buying a house ) है। अगर आप नया घर खरीद रहे हैं और उसे अपनी पत्नी के नाम पर लेते हैं तो उसमें भी छूट मिलती है।

 


बेहद कम ब्याज दर पर मिलता है होम लोन


अब जो महंगाई का दौर चल रहा है उसके हिसाब से पैसे जमा कर घर खरीदना तो मुश्किल है। इसलिए अधिकतर लोग आज होम लोन का सहारा लेते है। तो अब इसमें भी अगर महिला के नाम पर लोन लिया जाता है तो वहां भी आपको फायदा मिलता (benefits of taking loan on wife's name) है। 


इसलिए आपको बता दें कि अगर आप होम लोन पर घर खरीदते हैं और अपनी पत्नी के नाम पर यह होम लोन लेते हैं। तो सस्ती ब्याज दर पर होम लोन (Home loan at affordable interest rate)  मिल सकता है। इससे न सिर्फ पत्नी आर्थिक रूप से ताकतवर बनती है बल्कि इससे आपके पैसे भी बचते हैं।


देश के कई बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां पुरुषों के बजाय महिलाओं को कम इंटरेस्ट रेट पर लोन देती हैं। हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों द्वारा बहुत सारी लोन स्कीम (loan schemes in India)  अहम तौर पर महिलाओं के लिए बनाई जाती हैं। इससे साफ है कि अगर आप अपनी पत्नी के नाम पर घर खरीदते हैं, तो आपको इसमें फायदा हो सकता है।


स्टांप ड्यूटी में मिलती है छूट


जब कोई प्रॉपर्टी खरीदी जाती है, तो उसकी डॉक्यूमेंटेशन में भी काफी खर्चा आता है। रजिस्ट्री करवाने पर स्टांप ड्यूटी में अच्छी-खासी रकम लग जाती (property registry) है लेकिन कई राज्यों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को कम स्टांप ड्यूटी देनी (stamp duty exemption)  होती है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को स्टांप ड्यूटी में 2 से 3 परसेंट कम कीमत चुकानी पड़ती है। हालांकि,  हर राज्य में यह अलग-अलग हो सकती है।
 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now