My job alarm

Gold Today Rate : सोने -चांदी में फिर आई तेजी, जान लें 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold-Silver price : सोना-चांदी के भाव में इस समय हर दिन बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।  कभी सोना-चांदी के दाम आसमान पर होते हैं तो कभी इनमें अचानक गिरावट आ जाती है। आज फिर सोने के दाम (Gold-Silver Rate Today 28 November 2024) बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे हैं, वहीं चांदी में गिरावट आई है। आइये जानते हैं आपके शहर में क्या हो गए हैं सोना-चांदी के दाम।

 | 
Gold Today Rate : सोने -चांदी में फिर आई तेजी, जान लें 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 

My job alarm - (Gold Silver price Today): जैसे-जैसे सोने-चांदी के गहनों की डिमांड बढ़ रही है, उसी तरह से इनके रेट भी हाई होते जा रहे हैं। अब ब्याह-शादियों का सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में दिन-प्रतिदिन सोना-चांदी के भाव (aaj ke sona chandi ke bahv)में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि नवंबर माह की शुरुआत में इनमें कुछ गिरावट देखी गई थी। सोने व चांदी के रेट हर दिन अपडेट होते रहते हैं। आज वीरवार को इनमें फिर से बदलाव आया है। दिसंबर माह में सोने व चांदी के रेट (sona chandi ka taja bhav) और बढ़ने की संभावना है।

लगातार उतार-चढ़ाव जारी


बुधवार को सोने का भाव 76175 रुपये प्रति 10 ग्राम था, वहीं चांदी का भाव 88430 रुपये प्रति किलोग्राम ट्रेड कर रहा था। वीरवार को सोने के दामों में (सोने का आज का भाव)बढ़ोतरी देखी गई वहीं चांदी के दाम कम हुए हैं। अगर आप सोना-चांदी (gold silver latest price) खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले यहां पर ताजा रेट जान लें।

आज फिर भाव में आया बदलाव

आज सोने-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव हुआ है। इन धातुओं का ताजा भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर भी अपडेट किया गया है। सोना-चांदी ताजा रेट (Gold, Silver Rate Today) आप यहां से भी पता कर सकते हैं। फिलहाल सोने-चांदी के रेट इस तरह ट्रेड कर रहे हैं। 

सोना-चांदी की शुद्धता    सुबह का रेट प्रति तोला        
999 अंक वाला 24 कैरेट सोना    76175 रुपये        
995 अंक वाले सोने का MCX पर भाव    75870 रुपये        
916 अंक वाला 22 कैरेट गोल्ड    69776 रुपये        
750 अंक वाला 18 कैरेट गोल्ड    57131 रुपये        
585 अंक वाला 14 कैरेट गोल्ड    44562 रुपये        
99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली चांदी 88430 रुपये प्रति किलो    

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोने के ताजा दाम रुपये प्रति तोला में

शहर     22 कैरेट सोना     24 कैरेट सोना     18 कैरेट सोना
चेन्नई में सोना का भाव    71052     77242     58705
मुंबई में सोना का भाव    70803    77244     57932
दिल्ली में सोना का भाव     70952     7,7395     58053
कोलकाता में सोना का भाव    70801     77245     57932
अहमदाबाद में सोना का भाव     70852     77294     57975
जयपुर में सोना का भाव     70953     77393     58052
पटना में सोना का भाव     70854     77292     57974
लखनऊ में सोना का भाव     70955     77391     58055
गाजियाबाद में सोना का भाव     70951     77391     58055
नोएडा में सोना का भाव     70952     77392     58055
अयोध्या में सोना का भाव     70953     77393     58054
गुरुग्राम में सोना का भाव     70954     77394     58054
चंडीगढ़ में सोना का भाव     70955     77395     58053

कैटेगरी अनुसार सोने के हॉलमार्क के अंक


सोने की  शुद्धता व कैटेगरी के अनुसार सोने के हर कैरेट के हॉलमार्क (gold hollmark kaise pta kre)अंक अलग होते हैं। 24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है, इसके हॉलमार्क पर 999 अंकित होता है। 23 कैरेट सोना 95.8 प्रतिशत शुद्धता के साथ 958 अंक हॉलमार्क पर दर्शाता है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है, इसलिए इसके हॉलमार्क पर 916 लिखा होता है। बात करें 21 कैरेट वाले सोने की तो इस पर 875 लिखा होता है। यह 87.5 प्रतिशत शुद्ध होता है।

18 कैरेट सोने पर 750 अंक वाला हॉलमार्क (gold hollmark ka matlab) होता है। हॉलमार्क पर ये अंक सोने की शुद्धता को बताते हैं। कैरेट का मतलब 1/24 पर्सेंट गोल्ड से होता है। 18  कैरेट वाले सोने की शुद्धता व अंक पता करने के लिए 18 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा कर सकते हैं। ऐसा करके आप सोने की शुद्धता व हॉलमार्क (how to check pure gold)अंक का पता कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now