Gold-Silver Rate : आसमान छू रहे सोने के भाव, चांदी की कीमतों मे आई नरमी, जानें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Rate Today : दिसंबर की शुरुआत के साथ ही सोने-चांदी की कीमतों में फेर-बदल जारी है। आज 12 दिसंबर वीरवार को भी इनकी कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा। इस समय में शादी का सीजन अपने चरम पर आ गया है, जिसके चलते सोने- चांदी (gols silver price) की चमक भी बढ़ गई है। अगर आप भी इन दिनों सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं आज के ताजा रेट के बारे में।

My job alarm - (Gold Silver latest price): इस लग्न सीजन की शुरुआत ने सोने की डिमांड को बढ़ा दिया है। इन दिनों बाजारों में भी खूब चहल-पहल देखी जा रही है। कई दिनों की तगड़ी गिरावट के बाद आज 12 दिसंबर को कम रेट पर चलने वाला सोना (sona chandi ka bhav) आज रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रहा है। बताया जा रहा है कि बढ़ती मांग के चलते सर्राफा बाजार में कीमतों में उछाल आ रहा है। अगर आप भी किसी शादी या फंक्शन के लिए गोल्ड की खरीददारी करने पर विचार कर रहे हैं तो आइए जानते हैं आज क्या 22-24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट।
धड़ाम से गिरे चांदी के दाम-
तीन दिन की गिरावट के बाद कल 11 दिसंबर को सोने की कीमतों बढ़ोतरी देखी गई थी। आज 12 दिसंबर को सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन उछाल देखी जा रही है। सोने के अलावा बात करे चांदी की कीमतों की तो आज चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज प्रति किलो चांदी के दामों (chandi ke daam) में तकरीबन 1000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।1000 की गिरावट के बाद आज चांदी प्रति किलो 1,03,000 रुपए के भाव (today silver price) से बेची जा रही है। इससे पहले कल तक शाम तक चांदी 1,04,000 रुपए की दर पर ट्रेड कर रही थी।
सोना के भाव में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी-
सोने की बात करें तो आज 12 दिसंबर को 22 और24 कैरेट सोने के भाव (sona chandi ka taja bhav) में बढ़ोतरी देखी गई है। आज 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 700 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज इसकी कीमत 74,550 रुपए के आसपास हो गई है। जबकि इससे पहले कल शाम तक 22 कैरेट सोना 73,850 रुपए (22 carat gold rates)बिका। वहीं, बात करें 24 कैरेट गोल्ड (24 carat gold ke latest rates) की तो आज भाव में 740 रुपए की उछाल देखी जा रही है।आज इसकी कीमत 78,280 ,रुपए तय की गई है। जबकि, इससे पहले 77,540 रुपए के भाव से खरीदा जा रहा था।
गोल्ड खरीदते समय रखें इन बातों का खास ध्यान -
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब भी सोना खरीदें तो हमेशा क्वालिटी और हॉलमार्क का ध्यान रखें, क्योंकि हॉलमार्क ही सोने की सरकारी गारंटी है। इससे आप धोखे का शिकार होने से अपना बचाव कर सकते हैं। दरअसल, भारत की एकमात्र एजेंसी BIS(ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। बता दें कि सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, हॉलमार्क अंक देखकर ही गहने खरीदें।