Gold-Silver Rate : सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम रहे स्थिर, खरीदारी का है सुनहरा मौका
Gold-Silver Rate : सोना-चांदी खरीदारों के लिए अच्छी खबर। दरअसल आपको बता दें कि सोना-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके चलते ये सोना-चांदी खरीदने का सुनहरा मौका है। ऐसे में खरीदारी का प्लान करने से पहले जरूर चेक कर लें अपने शहर के ताजा रेट-

My job alarm - (Today Gold Price) लग्न का सीजन खत्म होते के साथ ही खरमास चल रहा है, इस दौरान लोग शुभ कार्य नहीं करते। इसका सोने-चांदी की मांग पर असर दिखा है। झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत (sone ke taaza daam) प्रति 10 ग्राम 72,700 रुपए और 24 कैरेट की 76,340 रुपए है। चांदी की कीमत प्रति किलो 99,000 रुपए है। ऐसे में अगर आप गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं, तो रेट चेक करना बिल्कुल न भूलें।
आज सोने की कीमतों में गिरावट आई है, जबकि चांदी की कीमत (chandi ki kimat) स्थिर बनी हुई है। चांदी का मूल्य प्रति किलो 99,000 रुपए पर बना रहा। चांदी के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। इस स्थिति में निवेशकों के लिए चांदी एक सुरक्षित विकल्प बनी हुई है, जबकि सोने की कीमतों (gold latest price) में उतार-चढ़ाव निवेशकों की चिंताओं का कारण बन सकता है। इस समय चांदी का खरीददारी का सही समय साबित हो सकता है।
गोल्ड के भाव में गिरावट-
सोने के भाव (sone ke nayi kimatein) में गिरावट का रुख देखा जा रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत 72,800 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो आज घटकर 72,700 रुपए हो गई है। इस तरह 22 कैरेट सोने में 100 रुपए की गिरावट आई है। दूसरी ओर, 24 कैरेट सोना कल 76,440 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव में बिका, जबकि आज इसकी कीमत 76,340 रुपए निर्धारित की गई है, जो दर्शाता है कि इसमें भी 100 रुपए की कमी आई है। (gold & silver price)
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल-
सोने के गहने खरीदते समय क्वालिटी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हमेशा हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, क्योंकि यह सोने की सरकारी गारंटी है। भारत में हॉलमार्क का निर्धारण ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा किया जाता है। हॉलमार्क पर अलग-अलग कैरेट के अंक होते हैं, जो सोने की शुद्धता को दर्शाते हैं। इन अंकों को समझकर ही आपको गहना खरीदना चाहिए। गुणवत्ता की अदला-बदली के बिना सच्चे और विश्वसनीय गहनों का चयन करना सुनिश्चित करें। सही जानकारी और जागरूकता के साथ आप अपने निवेश को सुरक्षित रख सकेंगे।