My job alarm

Gold-Silver Rate : एक बार फिर घटे सोने चांदी के दाम, खरीदने से पहले जान लें ताजा रेट

Gold-Silver Price : खरमास में भी सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सोने की कीमतें महंगी होने के बावजूद भी इसे खरीदने वालों की संख्या लगातार बढ़ते ही जा रही है। ऐसे में अगर आप भी सोने-चांदी खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपके लिए राहत की खबर है। दरअसल, आज 19 दिसंबर को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं , चांदी की कीमतें (sona chandi ka bhav) भी धड़ाम से गिरी हैं। आइए जानते हैं आज 22-24 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट क्या हैं।

 | 
Gold-Silver Rate : एक बार फिर घटे सोने चांदी के दाम, खरीदने से पहले जान लें ताजा रेट 

My job alarm - (Gold Rate): सोने-चांदी के भाव में अभी भी बदलाव का दौर जारी है। कुछ दिनों से सोने के भाव में तेजी देखी जा रही थी, जिसके चलते सोना-चांदी खरीदना और मुश्किल हो रहा था। अगर आप भी सोने के गहने   (Gold Silver Price 19 december) खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके पास अभी सुनहरा मौका हो सकता है, क्योंकि आज 19 दिंसबर को सोने की कीमतें धड़ाम से गिरी हैं और चांदी के भाव में स्थिरता आई है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आज देशभर में सोना और चांदी के भाव क्या चल रहे हैं।


चांदी की कीमतों में स्थिरता-


इन दिनों भी बाजारों में सोने-चांदी की मांग में कमी नहीं आई है। बढ़ती डिमांड के चलते आज 19 दिसंबर को सोने के भाव में गिरावट आई है। वहीं, चांदी की कीमतों (Silver latest Price)  में भी ठहराव बना हुआ है।आज प्रति किलो चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है। पिछले दो दिन की तरह चांदी प्रति किलो 1,00,010 रुपए  (Silver rate today) के भाव से बेची जा रही है। 

फिर घटे सोने के दाम-


सोने की कीमतों की बात करें तो आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव (sona chandi ka taja bhav) में नरमी देखी गई है। गहने बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का यूज ही ज्यादा होता है। आज 19 दिसंबर को सोने के प्रति 10 ग्राम की कीमत  करीब 73,150 रुपए (sona chandi ka aaj ka bhav) तय की गई है। जबकि इससे पहले कल शाम यह लगभग 73,300 रुपए बिका था यानी दाम में 150 रुपए की गिरावट आई है। वहीं, शुद्ध सोने की कीमत (sona chandi ki kimat) में 160 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है।आज 19 दिसंबर को 24 कैरेट सोना  76,810 रुपए की दर से बेचा जा रहा है। वहीं कल शाम तक इसके रेट 76,970 रुपए थे।


 
सोना खरीदते समय ये जरूरी बातें रखें ध्यान-


सोना खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। जब भी आप कभी सोना खरीद रहे हैं तो हमेशा क्वालिटी का ध्यान रखें। हमेशा गोल्ड खरीदते समय हॉलमार्क (how to check gold purity) देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यह सोने की सरकारी गारंटी है। इससे सोने की शुद्धता की भी जांच हो जाती है। बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क (Gold Hallmark) का निर्धारण करती है। कैरेट के अनुसार हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसके बारे में आपको जान लेना चाहिए और उसके बाद सोच- समझ कर ही आप सोना खरीदें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now