My job alarm

Gold-Silver Price : दो ही दिन में धड़ाम गिरे सोना-चांदी के दाम, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Gold and Silver price : सोने-चांदी की कीमतें हर रोज अपडेट होती हैं। दिसंबर में सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। अगर आप गोल्ड खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। बता दें कि शादी-ब्याह के सीजन के चलते देशभर में सोने के रेट में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, लेकिन आज सोना(sone ka Taja bhav) बाकी दिनों के मुकाबले सस्ता हुआ है। आइए जानते हैं आज मार्केट में सोना किस दर से बेचा जा रहा है।

 | 
Gold-Silver Price : दो ही दिन में धड़ाम गिरे सोना-चांदी के दाम, जानें अपने शहर का ताजा भाव

My job alarm - (Gold Rate): अगर आप भी किसी फंक्शन या शादी के लिए सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इस वेडिंग सीजन में अभी के समय में सस्ते में सोना खरीदने का आपके पास सुनहरा मौका हो सकता है। संभावना है कि आने वाले दिनों में इनकी कीमतों (gold rate today 08 december 2024) में फिर उछाल दर्ज किया जाएगा। आइए जानते हैं क्या है 22-24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट।

 

सोने-चांदी के लेटेस्ट भाव - 


इन दिनों बाजारों में  सोने खरीदने वालों की संख्या में खूब इजाफा देखा जा रहा है। शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार (Gold rates in bullion market) बंद रहता है और सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई थी। इससे पहले 6 दिसंबर को शुक्रवार को पिछले बंद भाव 76392 रुपए पर बंद हुए थे उसके मुकाबले सोना (Gold Latest Price) गिरकर 76187 रुपए प्रति तोला पर आ गया है।

सोने के अलावा अगर की बात करें चांदी की कीमतों की तो वहीं चांदी का भाव (chandi ka bhav) 91210 रुपये के मुकाबले फिसलकर 90820 रुपये प्रति किलो पर आ गई। आज रविवार है तो आज भी शुक्रवार की कीमतों ही लागू रहेंगी। कल 9 दिसंबर को सोने की कीमतों को अपडेट किया जाएगा।

 


अन्य शहरों में सोने के दाम-


शहर का नाम     22 कैरेट     24 कैरेट     18 कैरेट 
चेन्नई में सोना का भाव    71415     77899     58950
मुंबई में सोना का भाव    71405     77895     58420
दिल्ली में सोना का भाव     71550     78040     58550
कोलकाता में सोना का भाव     71405     77895     58425
अहमदाबाद में सोना का भाव     71450     77940     58460
जयपुर में सोना का भाव     71550    78040     58540
पटना में सोना का भाव     71450     77940     58460
लखनऊ में सोना का भाव    71550    78040     58540
गाजियाबाद में सोना का भाव     71550    78040    58540
नोएडा में सोना का भाव    71550     78040    58540
अयोध्या में सोना का भाव    71550     78040     58540
गुरुग्राम में सोना का भाव     71550     78040     58540
चंडीगढ़ में सोना का भाव    71550     78040     58540
नोट : सोने के भाव रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से हैं।

ऐसे करें गोल्ड हॉलमार्क की पहचान - 


सोना बाजार में भी इन दिनों खूब भीड़ देखी जा रही है। ऐसे में जब भी सोना खरीदें तो सोना खरीदने से पहले हॉलमार्क अंक जरूर चैक करें। जैसे कि 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जांच हो जाती है। गहने बनवाने के लिए 22 कैरेट गोल्ड  (gold today price) का यूज ही ज्यादा होता है, तो ऐसे में कैरेट गोल्ड का अर्थ है 1/24 पर्सेंट गोल्ड I अगर आप 22 कैरेट गोल्ड  के गहने खरीद रहे हैं तो 22 ( (22 carat gold rate) को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें। इससे आपके गहने की शुद्धता की जांच हो जाती है।

गोल्ड हॉलमार्क का महत्व- 


इन दिनों हल्के गहनों की डिमांड ही काफी देखी जा रही है। खासकर जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 प्रतिशत तक शुद्ध होता है। लेकिन कई ज्वेलर्स इसके 89 या 90 प्रतिशत शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर बेच देते हैं, इसलिए हमेश गोल्ड खरीदने से पहले हॉलमार्क (gold hallmark) के बारे में पूरी जानकारी लें।


 बता दें कि अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 प्रतिशत शुद्ध है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5  प्रतिशत शुद्ध है। 750 हॉलमार्क (Gold hallmark ki importance) होने पर यह सोना 75.0 प्रतिशत तक प्योर है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। वहीं इसके अलावा 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 प्रतिशत खरा होता है। इन सबके अलावा शुद्ध सोना खरीद रहे हैं तो शुद्ध सोने का हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 प्रतिशत तक प्योर है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now