My job alarm

Gold Rate : सोने में कितनी तेजी या तगड़ी गिरावट, जनवरी 2026 तक इतने हो जाएंगे रेट

Gold Rate : 2025 में सोना इतनी चर्चा में है कि 2025 में सोने का नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया जा सकता है। सोने के दाम इस साल तेजी के लिए ज्यादा चर्चा में रहे हैं। सोने में समय समय पर बड़ी गिरावट भी आई है। सोने के दामों में आई गिरावट ने आम लोगों को खुश तो निवेशकों को परेशान किया है। 

 | 
Gold Rate : सोने में कितनी तेजी या तगड़ी गिरावट, जनवरी 2026 तक इतने हो जाएंगे रेट

MY Job Alarm (Gold Rate) सोने के दामों में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। हाल के दिनों में सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। परंतु, इस साल की ऑवरओल बात करें तो सोना 21 हजार रुपये के लगभग बढ़ चुका है। सोने ने इस साल लगातार अपने ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए रिकॉर्ड कायम किए हैं। आइए जानते हैं कि भविष्य में सोने के दाम क्या रहेंगे। 


क्यों बढ़े सोने के दाम


सोने के दाम बढ़ने के पीछे भी कारण रहे हैं। सोने के दामों को पिछेले साल से ही रुस और यूक्रेन संघर्ष ने तेजी दे रखी थी। इसके साथ ही अन्य भी कई भू राजनीतिक तनाव देखने को मिले। इसी बीच सोने के दामों को बढ़ाने में और भी ज्यादा (Gold Rate) बढ़ावा अमेरिका की टैरिफ नीतियों ने दिया। यूएसए के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैक्स लगाने का एलान किया तो दुनियाभर के बाजारों में उथल पुथल मच गई। निवेशकों ने अपनी पूंजी को डुबता देख सेफ हेवन कहे जाने वाले सोने में निवेश किया। इससे सोने की मांग बढ़ती गई तो सोने के दाम भी बढ़ते चले गए।

फिलहाल क्यों आई है गिरावट 


हाल के दिनों में सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। एक्सपर्ट अजय सोनी के अनुसार सोने के दाम (Gold Rate) गिरने का पहला कारण तो टैरिफ वॉर का बेअसर होना है, जिससे बाजारों में निवेशकों को अच्छे मुनाफे की उम्मीद जगी है। अच्छा मुनाफा कमाने के लिए लिए लोग लगातार बाजार में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं और सोने से मूनाफावसूल रहे हैं, जिससे सोने के दाम (Gold Rate) गिर रहे हैं। दूसरी ओर इरान इजराइल का युद्ध विराम भी सोने के दाम गिरा रहा है। 


क्या चल रहे हैं सोने के दाम  


शुक्रवार को सोने के दामों (Gold Rate) में गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम (Gold) 600 रुपये गिरकर 99,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। सोने के यह दाम कर सहित है। बिना कर के सोना इससे भी सस्ता है। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के दाम भी 500 रुपये गिरे हैं। यह 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसी प्रकार चांदी के दामों (Gold Price Down) में भी गिरावट दर्ज की गई है और चांदी 1,000 रुपये गिरकर 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। 


एमसीएक्स पर सोने के दाम


सोने के दामों (MCX Gold Rate) में एमसीएक्स पर भी ऑल टाईम हाई के मुकाबले काफी गिरावट आ चुकी है। अगस्त की एक्सपारी वाला 10 ग्राम सोना 16 जून को 101078 रुपये प्रति दस ग्राम जा पहुंचा था। यहां के बाद सोना गिरकर 96880 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। यह दाम रात 8 बजकर 37 मिनट के हैं। 


जनवरी 2026 तक इतने रुपये का हो जाएगा सोना


सोने के दाम भविष्य में पूरी तरह से परिस्थितियों पर निर्भर है। परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ही विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान लगाया है। अमेरिकी एनालिस्ट जॉन मिल्स की ओर से अनुमान आया है कि जनवरी 2026 तक सोने के दाम (Gold Rate Prediction) काफी तगड़े रूप से गिरेंगे। उनका मानना है कि परिस्थितियां ठीक होते ही निवेशक बाजार में लौट जाएंगे और सोने की मांग कम व आपूर्ति ज्यादा होगी। इससे सोने की कीमत लुढ़ककर 1800 डॉलर प्रति औंस यानी भारतीय मुद्रा के हिसाब से 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच जाएंगी। 

गोल्डमैन ने लगाया दूसरा अनुमान
सोने के दामों को लेकर गोल्डमैन की राय अलग है। गोल्डमैन का मानना है कि सोने के दाम (Gold Rate Today) जनवरी 2026 तक और ज्यादा बढ़ेंगे। अगर सामान्य परिस्थितियां भी चलती रही तो भारतीय मुद्रा के हिसाब से सोना 1 लाख 4 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकता है। वहीं, विपरित परिस्थितियों में तो सोने की कीमत 1 लाख 38 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now