My job alarm

Gold Rate : लगातार तेजी के बाद सोना धड़ाम, दिसबंर 2025 तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Rate : सोना इस साल निवेशकों के लिए रुची का कारण बना हुआ है। सोने में निवेशक धड़ल्ले से निवेश कर रहे हैं तो दूसरी ओर सोना खरीद में आम विक्रेता दूरी बनाए हुए हैं। आम ग्राहकों ने सोने से सोने की बढ़ती कीमतों (gold price) को लेकर बनाई। सोने की बढ़ती कीमतों के बीच अब सोने के दाम काफी गिर गए हैं। 

 | 
Gold Rate : लगातार तेजी के बाद सोना धड़ाम, दिसबंर 2025 तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

My job alarm (Gold Rate) : सोने के दामों में बढ़ौतरी के बीच कीमतें गिर गई है। सोने के दाम एकदम से धड़ा हो गए हैं। सोना कुछ ही समय में 4500 रुपये के करीब गिर गया है। यह सोने में बड़ी गिरावट (gold price down) है। लगातार तेजी के बीच में इस गिरावट ने निवेशकों को तो हैरा किया ही है, आम उपभोक्ताओं को भी अचंभा हुआ है। 

 

इसलिए गिर गए गोल्ड रेट (Gold Price)


सोने के दामों (Gold Rate) में गिरावट का कारण भी सामने आया है। टैरिफ अभी बेअसर हुआ है। दूसरी ओर ईरान और इजरायल के बीच युद्ध विराम से सोने की कीमत एकदम से गिर गई हैं। इसके बाद सोने के दाम कुछ समय के लिए बढ़े तो लेकिन फिर से गिर गए हैं। दूसरी ओर सोना निवेशकों की मुनाफा वसूली के कारण भी गिर रहा है। निवेशक सोने में मुनाफा निकाल रहे हैं। 

 

सोने में निवेश बढ़ा 


शेयर बाजारों में लगातार चल रही अनिश्चित के चलते 2025 में सोने में निवेश बढ़ा है। जबकि आभूषण खरीद में गिरावट (Gold Rate Down) आई है। 2025 की पहली तिमाही में आभूषण खरीद 25% गिर गई है। यह 16 साल में इतनी गिरी है। जबकि निवेश के लिए सोने की खरीद 7% बढ़ गई है जोकि 10 साल बाद ऐसा हुआ है। 

 

क्या चल रहे हैं सोने के दाम 


एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर सोने के दामों की बात करें तो 96677 रुपए प्रति 10 ग्राम पर सोना ट्रेड कर रहा है। यह रात 8:28 के दाम है, जो कि कल से 723 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हैं। एक ही दिन में सोने में यह लगभग 0.75% की गिरावट है। आज सोना गिरकर 96649 रुपए तक आ चुका है। कल सोना 97390 पर बंद हुआ था और आज 1 रुपये की गिरावट के साथ ही सोना खुला। 97389 पर सोने की ओपनिंग (Gold Price) हुई थी। इसके बाद सोना थोड़ा बड़ा और 97780 रुपये तक चला गया। कुछ ही समय बाद फिर से सोने की कीमत गिर गई। 

 

17 जून से शुरू हुई तगड़ी गिरावट 


सोने के दाम 16 जून को अपने हाई पर थे। एमसीएक्स पर सोने की कीमत 101078 रुपये पहुंच गई थी, जबकि सराफा बाजार में भी सोने की कीमत (sone ka rate ) 1 लाख के ऊपर थी। परंतु 3 जुलाई को सोना अपने हाई से 4500 रुपए के करीब कम पर आ गया है। सोने की कीमत 96,449 तक गिर गई है। 


दिसंबर तक कितने होंगे सोने के दाम 


सोने के दामों (Gold Rate) को लेकर दिसंबर तक अलग-अलग एक्सपर्ट का अलग-अलग अनुमान है। गोल्डमैन के अनुसार सोने की कीमत (Gold Rate Prediction) लगातार बढ़ती जाएगी और परिस्थितियों ज्यादा विपरीत रहती हैं तो सोना भारतीय मुद्रा के हिसाब से एक लाख 38000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। 


वहीं सामान्य स्थिति में भी सोने की कीमत 1,10,000 रुपए तक पहुंच सकती है। जबकि जॉन मिल्स का मानना है कि 2025 की दिसंबर तक सोने के दाम भारतीय मुद्रा के हिसाब से 56,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रह सकती है। परंतु सोने की कीमतों को कई चीजें प्रभावित करती हैं। नवंबर में दीपावली का त्यौहार है जिसके कारण सोने की कीमत नवंबर दिसंबर के आसपास और बढ़ सकती हैं। कई विशेषज्ञों का मानना है कि अल्पकाल में सोने में गिरावट आ सकती है लेकिन दीर्घकाल में सोना बढ़ता जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now