My job alarm

Gold Rate : धड़ाम गिरे सोने-चांदी के दाम, जानिये अपने शहर का ताजा भाव

Gold-Silver Rate today : दिसंबर माह में सोना-चांदी के दामों में हर दिन खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इसका कारण मैरिज सीजन बताया जा रहा है। अब यह सीजन खत्म होने वाला है, जिससे इनके दामों में फिर से बड़ा बदलाव आ सकता है। इस समय सोना व चांदी कभी तेजी तो कभी गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहे हैं। आज शनिवार को सोने व चांदी के भावों (sona chandi ka taja rate) की रफ्तार कम हुई है, आइये जानते हैं लेटेस्ट रेट।

 | 
Gold Rate : धड़ाम गिरे सोने-चांदी के दाम, जानिये अपने शहर का ताजा भाव 

My job alarm - (Gold rate today): सोने-चांदी के भावों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अब 16 दिसंबर से खरमास लगने वाला है, इसके साथ ही ब्याह-शादी का सीजन खत्म हो जाएगा। फिलहाल यह सीजन चरम पर है, इसलिए सोने व चांदी (gold price today) की मांग तेजी पर है। इसके बावजूद आज शनिवार को सोना व चांदी दोनों के ही भावों में गिरावट दर्ज की गई है। इसलिए सोना व चांदी खरीदने का यह सुनहरा मौका है। सर्राफा बाजार के जानकारों का यह भी कहना है कि अगले साल सोने व चांदी के रेट (gold and silver price today) हाई हो सकते हैं। इसलिए यह खरीदारी का सही समय हो सकता है।

एक ही दिन में इतने गिरे दाम-

14 दिसंबर शनिवार को सोना व चांदी के दाम (sone ka aaj ka bhav) कई शहरों में बदले हैं।शुक्रवार की तुलना में 24 कैरेट सोना 500 रुपये प्रति दस ग्राम के हिसाब से कम हुआ है वहीं चांदी भी मंदी हुई है। इस समय 22 कैरेट सोने के दाम कई शहरों में 73,500 प्रति तोला  के आसपास व 24 कैरेट गोल्ड के दाम 79010 रुपये के करीब हैं। 

अलग-अलग शहरों में सोने के भाव - 

देश के अन्य शहरों की बात करें तो आज सोने का भाव उतार-चढ़ाव में दिखे हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में 24 कैरेट सोने के भाव 79705 रुपए (gold rate today 14 november 2024) प्रति 10 ग्राम के करीब हैं, वहीं 22 कैरेट सोना लगभग 73,510 रुपए प्रति 10 ग्राम से बिका है। यहां पर चांदी का भाव 93,910 रुपए (silver rate today) किलो चल रहा है। 

दिल्ली सहित अन्य राज्यों में सोना-चांदी का भाव

दिल्ली, राजस्थान और यूपी में सोने के भाव थोड़े कम रेट पर ट्रेड करते दिखाई दिए। यहां एक ही दिन में प्रति ताेला सोना 500 रुपये (gold and silver price) कम हो गया है। इन शहरों में 24 कैरेट सोने के भाव 79,010 रुपए के करीब ट्रेड कर रहे हैं। दिल्ली  में 22 कैरेट सोना 79025 रुपए (gold rate in delhi) प्रति 10 ग्राम पर बिका है। कोलकाता और मुंबई के सर्राफा बाजार की बात करें तो यहां पर 22 कैरेट सोने के रेट 72,305 रुपए प्रति तोला और 24 कैरेट सोना 78,875 रुपए प्रति तोला पर ट्रेड कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी के रेट अब 93,510 रुपए (silver price 14 november) हो गए हैं। चांदी के भाव में भी अब धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। यहां एक दिन पहले चांदी 96510 रुपए प्रति किलो बिक रही थी।


सोने की शुद्धता को पहचानना जरूरी 

सोना महंगी धातुओं में से एक है, इसलिए इस पर काफी पूंजी इनवेस्ट होती है। ऐसे में चूना लगने से बचने के लिए इसकी शुद्धता की पहचान बहुत जरूरी है। शुद्ध सोने की पहचान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (International Organization for Standardization) की ओर से हॉल मार्क जारी किया जाता है। हॉलमार्क के अनुसार ग्राहक सोने क गहनों की शुद्धता का आसानी से पता कर सकते हैं।

हॉलमार्क के इस तरह दिए होते हैं नंबर

24 कैरेट सोने से बने गहनों पर हॉलमार्क के रूप में 999 लिखा होता है। इसी तरह 23 कैरेट सोने की शुद्धता की पहचान (asali sona chandi ki pahchan kaise kre)के लिए 958 और 22 कैरेट पर 916 अंकित होता है। वहीं 21 कैरेट सोने की पहचान के लिए हॉलमार्क 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर गहनों को 22 कैरेट सोने से ही बनाया जाता है। इसी से बने गहने अधिक बिक्री में आते हैं। हालांकि 18 कैरेट सोने से बने गहने (hallmark on gold)भी खूब खरीदे जाते हैं। लेकिन जरूरी यह है कि किसी भी तरह का सोना  खरीदना हो, शुद्धता की पहचान के लिए हॉलमार्क जरूर देख लें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now